देवझर अमली के स्कूल ऑफिस में बियर-विस्की दारू की पार्टी, बच्चे बाहर खेल रहे थे, गुरुजी अंदर चकना लगा रहे थे पत्रकार ने पकड़ा तो दिखाया रौब,बोले आँफिस में मत आओ शिक्षा विभाग में हड़कंप

पूरन मेश्राम/मैनपुर।विकासखंड मुख्यालय मैनपुर के सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत अमाड़ के आश्रित ग्राम देवझर अमली के शासकीय स्कूल में आज 1/8/2026 शनिवार की सुबह शर्मनाक घटना सामने आई सुबह स्कूल खुलने के बाद स्कूल के कार्यालय में ही दो शिक्षक खुलेआम बियर और विस्की नंबर वन दारू के साथ चकना पार्टी कर रहे थे। इस दौरान बच्चे बाहर मैदान में खेल रहे थे।

पत्रकार को देखकर दिखाया रौब जब इस मामले को लेकर मौके पर पहुंँचे पत्रकार ने सवाल किया तो दोनों शिक्षकों ने पत्रकार के ऊपर ही रौब दिखाया और कहा कि ऑफिस में मत आओ। बाकायदा शिक्षकों के द्वारा खुलेआम स्कूल जैसे पवित्र स्थान पर बैठकर बीयर दारू चखना पार्टी का लुफ्त उठा रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर दोनो शिक्षकों पर कठोरतम कार्यवाही की मांग भी उठ रही है। इस तरह की हरकत से क्षेत्र के अभिभावकों में भारी आक्रोश है। जहां बच्चों का भविष्य बनना चाहिए वहां गुरुजी ही नशे में धुत होकर पार्टी कर रहे हैं। ये बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

Exit mobile version