रविवार, 2 अगस्त को वृषभ राशि के लोगों की कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है

Chhattisgarh Crimesरविवार, 2 अगस्त को वृषभ राशि के लोगों की कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। मिथुन राशि वाले नया कोर्स या काम सीखना शुरू करेंगे। सिंह राशि के लोग धैर्य से बिगड़ी स्थिति संभाल लेंगे। कन्या राशि वालों को अचानक अच्छी खबर और यात्रा का मौका मिल सकता है।

तुला राशि के लोगों को मानसिक शांति मिलेगी। मकर राशि वालों के जीवन में अचानक अच्छा बदलाव आएगा। कुंभ राशि वालों का कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। मीन राशि के लोगों की पुराने दोस्त से सुलह होने और प्रेम संबंध मजबूत होने के योग हैं।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

Chhattisgarh Crimes

मेष – द एम्परर आज आप नियम और अनुशासन को ज्यादा महत्व देंगे। घर में आपका व्यवहार कुछ सख्त रह सकता है। किसी बड़े पारिवारिक फैसले में आपकी राय महत्वपूर्ण होगी। पिता या घर के किसी बड़े सदस्य के साथ गंभीर बातचीत हो सकती है। घर में बदलाव या सजावट की योजना बनेगी। गैर जरूरी बातचीत के बजाय जरूरी कामों पर ध्यान देंगे।

करियर – सीनियर अधिकारी आपके अनुशासन और काम करने के तरीके से प्रभावित होंगे। बिजनेस में नई पॉलिसी लागू कर सकते हैं। सरकारी कामों में तेजी आएगी। जरूरी कागज और रिकॉर्ड सही रखें। कर्मचारियों के काम पर नजर रखना जरूरी होगा। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को बड़ा अधिकार या जिम्मेदारी मिल सकती है। काम का दायरा भी बढ़ेगा। लव – प्रेम संबंध में भावनाओं से ज्यादा जिम्मेदारी पर ध्यान रहेगा। पार्टनर को आपका व्यवहार थोड़ा रूखा लग सकता है। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी समझदार और जिम्मेदार व्यक्ति से हो सकती है। किए हुए वादे पूरे करें। अपनी बात सीधे और साफ तरीके से रखें। हेल्थ – लंबे समय तक गलत तरीके से बैठने से पीठ या जोड़ों में खिंचाव हो सकता है। बैठने का तरीका ठीक रखें। एक्सरसाइज अपनी क्षमता के अनुसार शुरू करें। मीठी चीजों की मात्रा कम रखें। लकी रंग – ब्राउन, लकी नंबर – 4

Chhattisgarh Crimes

वृष – नाइन ऑफ कप्स आज आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। मन में संतुष्टि और खुशी रहेगी। घर में जश्न या मेहमानों के आने का माहौल बन सकता है। अपनी पसंद की चीजों पर पैसा खर्च करेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे। आराम करने और परिवार के साथ समय बिताने का मन होगा।

करियर – मनचाहा काम या जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में उम्मीद से ज्यादा फायदा होने के संकेत हैं। फ्रीलांसर को पसंद का प्रोजेक्ट मिल सकता है। सहयोगियों के बीच आपके काम की चर्चा होगी। इंटरव्यू दे रहे लोगों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। अपनी उपलब्धियों से संतुष्टि होगी। लव – प्रेम संबंध में खुशी और रोमांस रहेगा। पुरानी शिकायतें दूर हो सकती हैं। सिंगल लोगों की रिश्ते की तलाश पूरी होने के संकेत हैं। विवाहित लोग एक-दूसरे को उपहार दे सकते हैं। रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए समय अच्छा है। हेल्थ – मीठा खाने की इच्छा बढ़ सकती है। वजन और खानपान का ध्यान रखें। हल्की एक्सरसाइज करते रहें। नींद अच्छी रहने से ताजगी महसूस होगी। लकी रंग – मस्टर्ड येलो, लकी नंबर – 3

Chhattisgarh Crimes

मिथुन – पेज ऑफ पेंटाकल्स आज कुछ नया सीखने की इच्छा रहेगी। परिवार में बच्चों की पढ़ाई और भविष्य को लेकर बातचीत होगी। छोटी उपलब्धि भी खुशी देगी। घर का बजट दोबारा बना सकते हैं। कोई नई हॉबी या उपयोगी काम सीखना शुरू करेंगे। भविष्य को सुरक्षित बनाने पर ध्यान रहेगा।

करियर – नए अवसर सामने आएंगे। किसी प्रोफेशनल कोर्स या ट्रेनिंग में प्रवेश ले सकते हैं। बिजनेस की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ेगी। काम की छोटी बातों पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। कोई नया आइडिया आगे चलकर कमाई का जरिया बन सकता है। आर्थिक मामलों में अच्छी खबर मिलेगी। लव – रिश्ते में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ भविष्य से जुड़ी योजना बनाएंगे। दिखावे से दूर रहकर ईमानदारी को महत्व देंगे। सिंगल लोगों को किसी पुराने दोस्त से प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। पति-पत्नी एक-दूसरे की आदतों को बेहतर समझेंगे। हेल्थ – प्रकृति के बीच समय बिताने से मन शांत होगा। बागवानी या पौधों से जुड़ा काम अच्छा लगेगा। पाचन का ध्यान रखें और हल्का भोजन करें। लकी रंग – ऑलिव, लकी नंबर – 5

Chhattisgarh Crimes

कर्क – सेवन ऑफ कप्स आज आपके सामने कई विकल्प रहेंगे। किसी एक फैसले पर टिकना मुश्किल हो सकता है। केवल कल्पना करने के बजाय वास्तविक स्थिति को समझें। घर में कई विषयों पर एक साथ बातचीत होगी। किसी अनजान व्यक्ति पर तुरंत भरोसा न करें। बड़ा पारिवारिक वादा करने से पहले अच्छी तरह सोचें।

करियर – नौकरी या बिजनेस में कई रास्ते दिखाई देंगे। लुभावने प्रस्ताव मिल सकते हैं, लेकिन लालच में फैसला न लें। सहयोगियों की हर बात पर भरोसा करके अपना काम न बदलें। जरूरी कागज ध्यान से जांचें। एक समय में एक महत्वपूर्ण काम पर ध्यान देना बेहतर होगा। लव – प्रेम संबंध में उलझन रह सकती है। पार्टनर की बात का गलत मतलब निकालने से बचें। सिंगल लोग दो लोगों के बीच असमंजस में पड़ सकते हैं। जरूरत से ज्यादा उम्मीद न रखें। कोई प्रतिक्रिया देने से पहले पूरी बात समझें। हेल्थ – छोटी परेशानी को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता हो सकती है। डॉक्टर की सलाह के बिना दवा न लें। नींद की कमी से आंखों में भारीपन और सिरदर्द हो सकता है। ध्यान और आराम से राहत मिलेगी। लकी रंग – पर्पल, लकी नंबर – 2

Chhattisgarh Crimes

सिंह – स्ट्रेंथ आज धैर्य और आत्मविश्वास आपकी सबसे बड़ी ताकत रहेंगे। मुश्किल परिस्थिति को शांति से संभाल लेंगे। परिवार के लोगों को आपका सरल व्यवहार पसंद आएगा। गुस्से पर नियंत्रण रहेगा। बिगड़ा हुआ काम अपनी समझदारी से ठीक कर सकते हैं। अंदर से मजबूत महसूस करेंगे।

करियर – काम की मुश्किल चुनौतियां आसानी से पार होंगी। विरोधियों को अपने अच्छे काम से जवाब देंगे। बिजनेस में अटका पैसा वापस लेने की कोशिश सफल हो सकती है। सीनियर अधिकारी आपके धैर्य से प्रभावित होंगे। बिना घबराए जिम्मेदारियां पूरी करेंगे। कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा। लव – पार्टनर की छोटी गलतियों को माफ कर देंगे। सिंगल लोग धीरे-धीरे किसी व्यक्ति के करीब आएंगे। दांपत्य जीवन का विवाद प्यार से सुलझ सकता है। रिश्ते में सम्मान और भरोसा बढ़ेगा। जिद से बचें। हेल्थ – ऊर्जा अच्छी रहेगी। व्यायाम अपनी क्षमता और स्वास्थ्य के अनुसार करें। दांतों और मसूड़ों की सफाई का ध्यान रखें। लकी रंग – चारकोल, लकी नंबर – 8

Chhattisgarh Crimes

कन्या – ऐट ऑफ वांड्स आज घटनाएं तेजी से बदलेंगी। घर में अचानक कोई कार्यक्रम तय हो सकता है। दूर से जरूरी खबर मिलेगी। रुके हुए काम अचानक आगे बढ़ने लगेंगे। आपको जल्दी फैसले लेने पड़ सकते हैं। आलस के लिए समय नहीं रहेगा।

करियर – ईमेल और फोन कॉल ज्यादा आएंगे। बिजनेस में अचानक बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। नौकरी में आपके काम की तेजी लोगों को प्रभावित करेगी। प्रमोशन से जुड़ी बातचीत आगे बढ़ सकती है। विदेश या दूसरे शहर से अच्छी खबर मिलेगी। नए संपर्कों का तुरंत फायदा होगा। लव – पार्टनर के साथ अचानक घूमने की योजना बनेगी। सिंगल लोगों को प्रेम प्रस्ताव का सकारात्मक जवाब मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच खुलकर बातचीत होगी। पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है। रिश्ते में उत्साह और नजदीकी बढ़ेगी। हेल्थ – ज्यादा भागदौड़ से पैरों में दर्द और थकान हो सकती है। दिमाग पर भी काम का दबाव रहेगा। काम के बीच आराम करते रहें। लकी रंग – वार्म कोरल, लकी नंबर – 9

Chhattisgarh Crimes

तुला – द स्टार आज का दिन उम्मीद और मानसिक शांति देने वाला रहेगा। परिवार में किसी समस्या का समाधान दिखाई देगा। घर का माहौल सुकून भरा रहेगा। पुरानी नकारात्मक बातों से बाहर निकल पाएंगे। धर्म और अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। भविष्य को लेकर सोच साफ और सकारात्मक रहेगी।

करियर – नौकरी में आपके काम को अलग पहचान मिल सकती है। बिजनेस में नया आइडिया सफल रहेगा। कला और रचनात्मक काम से जुड़े लोगों को खास अवसर मिलेगा। सहयोगी आपकी सलाह लेंगे। किसी बड़े लक्ष्य की ओर मजबूत कदम बढ़ाएंगे। अधिकारी आपकी दूर की सोच से प्रभावित होंगे। लव – प्रेम संबंध में भरोसा और साफ बातचीत रहेगी। पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। सिंगल लोगों की मुलाकात उनकी पसंद के व्यक्ति से हो सकती है। दांपत्य जीवन में शांति और संतुष्टि बनी रहेगी। एक-दूसरे को आगे बढ़ने के लिए उत्साहित करेंगे। हेल्थ – ऊर्जा और मूड बेहतर रहेगा। तैराकी या पानी से जुड़ी एक्सरसाइज अपनी क्षमता के अनुसार कर सकते हैं। प्रकृति के बीच समय बिताना फायदेमंद रहेगा। लकी रंग – कैरेमल, लकी नंबर – 7

Chhattisgarh Crimes

वृश्चिक – फाइव ऑफ स्वॉर्ड्स आज विवादों से बचना जरूरी होगा। परिवार में किसी विषय पर तनाव हो सकता है। बहस जीतने की जिद रिश्ते बिगाड़ सकती है। बोलते समय शब्दों का ध्यान रखें। किसी की पीठ पीछे बुराई न करें। अहंकार छोड़कर शांति से मामला संभालना बेहतर होगा।

करियर – ऑफिस की राजनीति से दूर रहें। सहयोगियों के साथ बहस हो सकती है। बिजनेस में कोई व्यक्ति गलत जानकारी देकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। अपनी रणनीति सभी के साथ साझा न करें। अधिकारी से उलझने से बचें। दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ध्यान से पढ़ें। लव – रिश्ते में तनाव हो सकता है। पार्टनर को ताना देने से बचें। सिंगल लोगों को किसी गलत जानकारी के कारण गलतफहमी हो सकती है। पति-पत्नी में अपनी गलती स्वीकार करना बेहतर होगा। किसी तीसरे व्यक्ति की बात पर भरोसा करके रिश्ता खराब न करें। हेल्थ – गुस्सा और तनाव से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो नियमित जांच करते रहें। ध्यान और गहरी सांस लेने से मन शांत होगा। लकी रंग – ग्रे, लकी नंबर – 4

Chhattisgarh Crimes

धनु – किंग ऑफ कप्स आज आप अपनी भावनाओं को अच्छी तरह संभालेंगे। परिवार के लोग सलाह के लिए आपके पास आ सकते हैं। बिना गुस्सा किए समस्या का समाधान निकालेंगे। किसी की मदद करने से मानसिक सुकून मिलेगा। घर में शांत और समझदारी भरा माहौल रहेगा।

करियर – काम में आपका शांत और समझदारी भरा व्यवहार फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में ग्राहकों से संबंध मजबूत होंगे। सहयोगियों की मदद करेंगे। कोई भी फैसला भावनाओं में बहकर नहीं लेंगे। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। आपके काम की भरोसेमंद पहचान बनेगी। लव – पार्टनर के साथ भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। सिंगल लोग किसी समझदार और शांत व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। जीवनसाथी की भावनाओं को समझेंगे। रिश्ते में सम्मान और भरोसा बना रहेगा। हेल्थ – योग को दिनचर्या में शामिल करें। पेट की पुरानी परेशानी में राहत मिल सकती है। खानपान और दवा से जुड़ी नियमित सावधानी बनाए रखें। लकी रंग – मौव, लकी नंबर – 2

Chhattisgarh Crimes

मकर – व्हील ऑफ फॉर्च्यून आज परिस्थितियों में अचानक अच्छा बदलाव आ सकता है। घर में अच्छी खबर मिलेगी। कोई रुका हुआ काम तेजी से पूरा हो सकता है। पुराने प्रयासों का अच्छा नतीजा मिलेगा। बदलाव को खुले मन से स्वीकार करें। नया अवसर अचानक सामने आ सकता है।

करियर – नौकरी में अचानक जिम्मेदारी या प्रमोशन का मौका मिल सकता है। बिजनेस की पुरानी अटकी डील आगे बढ़ेगी। निवेश से जुड़ा कोई फैसला फायदा दे सकता है, लेकिन पूरी जानकारी लेकर ही कदम उठाएं। सही समय पर लिया गया फैसला तरक्की का रास्ता खोलेगा। लव – अचानक किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। सिंगल लोगों के जीवन में नया प्रेम संबंध शुरू होने के संकेत हैं। वैवाहिक जीवन की पुरानी परेशानी दूर होगी। रिश्ते में नया और खुशनुमा दौर शुरू हो सकता है। हेल्थ – पुरानी स्वास्थ्य परेशानी में सुधार महसूस हो सकता है। दिनचर्या में अच्छा बदलाव करने से फायदा होगा। चल रहे इलाज और जांच में लापरवाही न करें। लकी रंग – पर्ल व्हाइट, लकी नंबर – 1

Chhattisgarh Crimes

कुंभ – द वर्ल्ड आज कोई लंबा काम या योजना पूरी होने की खुशी मिलेगी। परिवार में जश्न जैसा माहौल रह सकता है। विदेश या दूर के संपर्क से अच्छी खबर आएगी। तय किया गया लक्ष्य पूरा होने से संतुष्टि महसूस होगी। यात्रा की योजना भी बन सकती है।

करियर – कोई बड़ा प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरा हो सकता है। बिजनेस का नाम और संपर्क दूर तक बढ़ेंगे। काम के सिलसिले में विदेश या दूसरे शहर जाने का मौका मिलेगा। मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। अधिकारी आपके काम की तारीफ या सम्मान कर सकते हैं। लव – प्रेम संबंध एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच सकता है। पार्टनर के साथ भविष्य और यात्रा की योजना बनेगी। सिंगल लोगों की मुलाकात गंभीर रिश्ता चाहने वाले व्यक्ति से हो सकती है। वैवाहिक जीवन में संतुष्टि और नजदीकी बनी रहेगी। हेल्थ – यात्रा के दौरान खानपान और आराम का ध्यान रखें। दिनचर्या संतुलित रखने से ऊर्जा बनी रहेगी। जरूरत से ज्यादा थकान से बचें। लकी रंग – क्रिमसन, लकी नंबर – 9

Chhattisgarh Crimes

मीन – टू ऑफ कप्स आज परिवार के लोगों के बीच प्यार और सहयोग रहेगा। पुराने रूठे दोस्त से सुलह हो सकती है। घर में छोटा कार्यक्रम या मिलने-जुलने की योजना बनेगी। मिलकर काम करने से मुश्किल आसान लगेगी। मन हल्का और खुश रहेगा।

करियर – सहयोगी के साथ मिलकर अच्छा काम करेंगे। बिजनेस में नया पार्टनर जुड़ने से फायदा हो सकता है। क्लाइंट के साथ संबंध मजबूत होंगे। नौकरी में अच्छा और सहयोग देने वाला माहौल मिलेगा। टीमवर्क से सफलता मिलेगी। लव – पार्टनर के साथ मानसिक और भावनात्मक तालमेल मजबूत रहेगा। सिंगल लोगों को अच्छा प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच रोमांस और अपनापन बढ़ेगा। अपने मन की बात खुलकर कहने के लिए समय अच्छा है। हेल्थ – पानी और दूसरे तरल पदार्थ पर्याप्त मात्रा में लें। मानसिक तनाव कम रहेगा। शाम को हल्की सैर करने से अच्छा महसूस होगा। लकी रंग – पिंक, लकी नंबर – 6