सोमवार, 3 अगस्त को मेष राशि के लोगों को काम में बड़ा अधिकार मिल सकता है

Chhattisgarh Crimesसोमवार, 3 अगस्त को मेष राशि के लोगों को काम में बड़ा अधिकार मिल सकता है। वृषभ राशि वालों का नया कॉन्ट्रैक्ट फाइनल होने के योग हैं। मिथुन राशि के लोगों को अपनी योजना गोपनीय रखनी होगी। कन्या राशि वालों को विदेशी संपर्कों से फायदा हो सकता है।

तुला राशि के लोगों को मीडिया और सूचना से जुड़े काम में अवसर मिलेगा। धनु राशि वालों को महिला अधिकारी या सहयोगी से मदद मिलेगी। मकर राशि के लोगों का लंबे समय से चल रहा काम पूरा हो सकता है। कुंभ राशि वालों को नई पहचान मिलेगी। मीन राशि के बिजनेस में अचानक बड़ा ऑर्डर मिलने के संकेत हैं।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

Chhattisgarh Crimes

मेष – द एम्परर आज नियम और अनुशासन को ज्यादा महत्व देंगे। पारिवारिक मामलों में आपकी राय महत्वपूर्ण रहेगी। विचार साफ और मजबूत रहेंगे। किसी सरकारी या प्रशासनिक काम में तेजी आ सकती है। घर की व्यवस्था बेहतर बनाने पर ध्यान देंगे। बड़े लोगों की सलाह आपके काम आएगी। गैर जरूरी विवाद से दूरी रखें।

करियर – अधिकारी आपके मजबूत फैसलों की तारीफ करेंगे। प्रशासन और मैनेजमेंट से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। टीम को सही दिशा देने में सफल रहेंगे। रुके हुए सरकारी काम आगे बढ़ सकते हैं। कार्यस्थल पर नियम और अनुशासन बनाए रखना जरूरी होगा। काम की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। लव – रिश्ते में भावनाओं के साथ जिम्मेदारी को भी महत्व देंगे। पति-पत्नी के बीच भरोसा और सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी समझदार और जिम्मेदार व्यक्ति से हो सकती है। अपनी बात साफ रखें। जिद और अहंकार से बचें। हेल्थ – हड्डियों और जोड़ों का ध्यान रखें। संतुलित भोजन और समय पर आराम जरूरी होगा। लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने से बचें। लकी रंग – मैरून, लकी नंबर – 9

Chhattisgarh Crimes

वृष – ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स आज पुरानी उलझन का साफ और सही समाधान मिलेगा। परिवार में किसी महत्वपूर्ण विषय पर गंभीर बातचीत होगी। अपनी बात स्पष्ट तरीके से रखेंगे। भावनाओं में बहकर फैसला न लें। सच और सही जानकारी के आधार पर लिया गया फैसला फायदेमंद रहेगा। फोन या मैसेज से अच्छी खबर मिल सकती है।

करियर – नया और बड़ा कॉन्ट्रैक्ट फाइनल हो सकता है। तकनीकी, कानूनी और सलाह से जुड़े कामों में फायदा मिलेगा। इंटरव्यू में आपकी साफ बातचीत चयन करने वाले लोगों को प्रभावित करेगी। नई योजना शुरू करने के लिए समय अच्छा है। अपनी समझदारी से रुका हुआ काम पूरा कर सकते हैं। लव – मन की बात खुलकर कहें। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी बातचीत से दूर होगी। रिश्ते में कोई बात छिपाने से बचें। सच्चाई और खुली बातचीत से भरोसा बढ़ेगा। एक-दूसरे के विचारों का सम्मान करें। हेल्थ – सिरदर्द या माइग्रेन की परेशानी हो सकती है। मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन से बीच-बीच में आराम लें। पौष्टिक भोजन और पर्याप्त नींद जरूरी होगी। लकी रंग – व्हाइट, लकी नंबर – 6

Chhattisgarh Crimes

मिथुन – द हाई प्रीस्टेस आज शांत रहकर परिस्थितियों को समझने का दिन है। दिखावे और गैर जरूरी बातचीत से दूरी बनाएंगे। परिवार के मामलों में अपने अनुभव और अंदर की समझ पर भरोसा करेंगे। रहस्य, अध्यात्म या गहरे विषयों में रुचि बढ़ सकती है। अकेले में कुछ समय बिताने से मन शांत होगा।

करियर – शांत रहकर अपना काम पूरा करें। निजी या गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। रिसर्च, शिक्षा और लेखन से जुड़े लोगों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। अधिकारी आपके धैर्य और समझदारी की तारीफ करेंगे। हर योजना सबके सामने बताने से बचें। लव – प्रेम संबंध में गहराई और शांति रहेगी। पति-पत्नी बिना ज्यादा बोले भी एक-दूसरे की भावनाएं समझेंगे। शक और बेकार की बहस से बचें। अपनी भावनाओं को समझने के लिए समय लें। रिश्ता समझदारी से आगे बढ़ेगा। हेल्थ – हार्मोन में बदलाव के कारण हल्की थकान महसूस हो सकती है। पर्याप्त पानी पिएं। बाहर का भारी और तला हुआ भोजन कम करें। लकी रंग – मौव, लकी नंबर – 2

Chhattisgarh Crimes

कर्क – किंग ऑफ कप्स आज आपका व्यवहार शांत और समझदारी भरा रहेगा। परिवार के लोगों की परेशानियां सुनकर समाधान निकालेंगे। गुस्से पर नियंत्रण रखना आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी। मुश्किल परिस्थिति को आसानी से संभाल लेंगे। घर में सुखद और शांत माहौल बना रहेगा।

करियर – कार्यस्थल पर शांत व्यवहार आपके काम आएगा। कला, चिकित्सा, सलाह और लोगों से जुड़े कामों में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। सहयोगियों की मदद करने से आपकी अच्छी छवि बनेगी। बड़े फैसले में भावनाओं और समझदारी के बीच सही तालमेल रखेंगे। लव – पार्टनर के प्रति सच्चा और सहयोगी व्यवहार रहेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी समझदार व्यक्ति से हो सकती है। प्रेम को शांत और सहज तरीके से जाहिर करेंगे। हेल्थ – योग और मेडिटेशन से मानसिक शांति मिलेगी। पाचन का ध्यान रखें और हल्का भोजन करें। पर्याप्त पानी पीते रहें। लकी रंग – ब्लॉसम पिंक, लकी नंबर – 6

Chhattisgarh Crimes

सिंह – नाइन ऑफ वांड्स आज सावधानी से काम करने की जरूरत है। पिछली गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे। परिवार में किसी नए प्रस्ताव को तुरंत स्वीकार न करें। पुराना रुका काम मानसिक दबाव बढ़ा सकता है। अपनी सीमाएं तय रखें और जरूरत से ज्यादा जिम्मेदारी न लें।

करियर – बिजनेस में नया निवेश करने से पहले पूरी जानकारी लें। ऑफिस में आपके काम की बारीकी से जांच हो सकती है। सहयोगियों पर आंख बंद करके भरोसा न करें। जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें। नए कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करने से पहले उसकी शर्तें ध्यान से पढ़ें। लव – पुरानी बात के कारण मन में शक हो सकता है। पति-पत्नी को रिश्ता बेहतर बनाने के लिए एक-दूसरे को समय देना होगा। सिंगल लोग नए रिश्ते में आगे बढ़ने से पहले पूरी तरह समझना चाहेंगे। भावनाओं में जल्दबाजी न करें। हेल्थ – पुरानी स्वास्थ्य परेशानी हल्की तकलीफ दे सकती है। काम के बीच आराम करें। खानपान और नींद व्यवस्थित रखें। लकी रंग – ब्राउन, लकी नंबर – 4

Chhattisgarh Crimes

कन्या – टेम्पेरेंस आज संतुलन और धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। परिवार में अलग-अलग विचारों के बीच सही रास्ता निकालेंगे। मन में शांति और ठहराव रहेगा। किसी भी काम में ज्यादा जल्दबाजी या अति करने से बचें। दो अलग परिस्थितियों के बीच अच्छा तालमेल बनाएंगे।

करियर – ऑफिस में टीम के लोगों के बीच तालमेल बनाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। बिजनेस में इनकम और खर्च के बीच संतुलन रखें। विदेशी संपर्क या दूर के ग्राहकों से फायदा हो सकता है। अधिकारी आपके काम करने के तरीके से प्रभावित होंगे। लव – प्रेम संबंध में शांति और समझदारी रहेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की कमियों को स्वीकार करेंगे। बड़ा विवाद होने की आशंका कम है। अपनी भावनाएं शांत तरीके से जाहिर करें। आपसी समझ रिश्ता मजबूत बनाएगी। हेल्थ – खानपान में संतुलन रखें। बहुत ठंडी या बहुत गर्म चीजें ज्यादा न लें। योग और मेडिटेशन से ऊर्जा और मानसिक शांति बनी रहेगी। लकी रंग – ऑलिव ग्रीन, लकी नंबर – 5

Chhattisgarh Crimes

तुला – नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स आज आपकी सोच और काम की रफ्तार तेज रहेगी। परिवार की किसी समस्या का जल्दी समाधान निकालेंगे। बातचीत साफ होगी, लेकिन कड़े शब्दों से बचना जरूरी होगा। अचानक बिजनेस या ऑफिस से जुड़ी यात्रा की योजना बन सकती है। समय बर्बाद करना पसंद नहीं करेंगे।

करियर – प्रोजेक्ट की समय सीमा के कारण व्यस्तता रहेगी। बिजनेस में तेजी से लिया गया सही फैसला फायदेमंद होगा। सूचना, मीडिया और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। अधिकारी आपके काम की गति से खुश होंगे। जल्दबाजी में गलती करने से बचें। लव – रिश्ते में बातचीत सीधी और साफ रहेगी। पति-पत्नी के बीच गलतफहमी तुरंत दूर हो सकती है। सिंगल लोग अपने मन की बात खुलकर कहेंगे। बात रखते समय शब्दों में नरमी रखें। हेल्थ – तनाव कम करने के लिए कुछ समय ध्यान करें। हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन लें। जरूरत से ज्यादा काम का दबाव न लें। लकी रंग – ग्रे, लकी नंबर – 4

Chhattisgarh Crimes

वृश्चिक – फोर ऑफ पेंटाकल्स आज आर्थिक सुरक्षा पर ज्यादा ध्यान रहेगा। गैर जरूरी खर्च रोकेंगे। परिवार में बचत और भविष्य की जरूरतों को लेकर बातचीत होगी। अचानक बदलाव से बचना चाहेंगे। अपनी संपत्ति, जरूरी सामान और पैसे सुरक्षित रखने पर ध्यान देंगे।

करियर – नया जोखिम लेने से बचें। नौकरी में मौजूदा पद और जिम्मेदारियां सुरक्षित रखने की कोशिश करेंगे। बैंकिंग, फाइनेंस और हिसाब-किताब से जुड़े लोगों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। काम की रफ्तार धीमी रहेगी, लेकिन स्थिति स्थिर बनी रहेगी। लव – पार्टनर को लेकर अधिकार जताने या असुरक्षा की भावना बढ़ सकती है। अपनी बात थोपने से बचें। नए रिश्ते में धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे। जरूरत से ज्यादा रोक-टोक करने से दूरी बढ़ सकती है। हेल्थ – शरीर में जकड़न या कब्ज हो सकती है। भोजन में फल, सब्जियां और फाइबर बढ़ाएं। नियमित पैदल चलना फायदेमंद होगा। लकी रंग – मिडनाइट, लकी नंबर – 4

Chhattisgarh Crimes

धनु – क्वीन ऑफ वांड्स आज ऊर्जा और आत्मविश्वास बना रहेगा। परिवार में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। स्वतंत्र और सकारात्मक सोच के साथ फैसले लेंगे। रचनात्मक कामों में रुचि रहेगी। सामाजिक या पारिवारिक विषय पर अपनी बात खुलकर रखेंगे।

करियर – कार्यस्थल पर आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। महिला सहकर्मी या अधिकारी से पूरा सहयोग मिल सकता है। कम्युनिकेशन, मीडिया और कला से जुड़े लोगों के विचारों को महत्व मिलेगा। किसी प्रोजेक्ट को अच्छी तरह आगे बढ़ाएंगे। नई जिम्मेदारी या तरक्की का मौका मिल सकता है। लव – रिश्ते में उत्साह और गर्मजोशी बनी रहेगी। पति-पत्नी मिलकर रिश्ते को बेहतर दिशा देंगे। प्रेम संबंध में ईमानदारी और खुली बातचीत रहेगी। पार्टनर का सहयोग करेंगे और अपनी भावनाएं आत्मविश्वास से जाहिर करेंगे। हेल्थ – व्यायाम और खेल को दिनचर्या में शामिल करें। पाचन सही रखने के लिए हल्का भोजन करें। व्यस्तता के बीच आराम भी जरूरी होगा। लकी रंग – वार्म कोरल, लकी नंबर – 9

Chhattisgarh Crimes

मकर – द वर्ल्ड आज लंबे समय से चल रहा कोई काम पूरा हो सकता है। परिवार में खुशी और जश्न का माहौल रहेगा। हर तरफ से सम्मान और संतुष्टि मिलेगी। विदेशी संपर्कों से अच्छी खबर आ सकती है। आपकी सोच का दायरा बढ़ेगा और भविष्य को लेकर सकारात्मक रहेंगे।

करियर – कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धि मिल सकती है। बिजनेस का विस्तार दूसरे शहर, देश या बड़े स्तर पर होने के संकेत हैं। अधिकारी आपके काम से प्रभावित होकर सम्मान दे सकते हैं। लंबे समय से की गई मेहनत का अच्छा नतीजा सामने आएगा। लव – प्रेम संबंध एक महत्वपूर्ण और सुखद पड़ाव पर पहुंचेगा। पति-पत्नी के बीच पुराना मनमुटाव खत्म हो सकता है। रिश्ता सुरक्षित और पूरा महसूस होगा। एक-दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा। हेल्थ – जीवनशैली संतुलित रखें। अच्छी नींद और तनाव कम रहने से स्वास्थ्य बेहतर महसूस होगा। यात्रा हो, तो खानपान और आराम का ध्यान रखें। लकी रंग – चारकोल, लकी नंबर – 8

Chhattisgarh Crimes

कुंभ – द स्टार आज नई उम्मीद और मानसिक शांति मिलेगी। परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा। आपकी दूर की सोच दूसरे लोगों को प्रभावित करेगी। भविष्य को लेकर विचार साफ रहेंगे। समाज सेवा या जरूरतमंद की मदद करने के कारण तारीफ मिल सकती है। पुरानी चिंता कम होगी।

करियर – ऑफिस में आपके काम को अलग पहचान मिलेगी। बिजनेस में नया आइडिया फायदेमंद साबित हो सकता है। रिसर्च और तकनीक से जुड़े लोगों को अच्छा अवसर मिलेगा। अधिकारी आपकी सोच और काम करने के तरीके की तारीफ करेंगे। बड़े लक्ष्य की ओर मजबूत कदम बढ़ाएंगे। लव – प्रेम संबंध में गहरा जुड़ाव रहेगा। पति-पत्नी को शांति और सुकून मिलेगा। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी समझदार व्यक्ति से हो सकती है। रिश्ते में स्वार्थ और शर्तों के बजाय सच्चाई और सहयोग रहेगा। हेल्थ – मानसिक शांति के लिए प्रकृति के बीच समय बिताएं। तैराकी अपनी क्षमता और सुरक्षा को ध्यान में रखकर करें। पर्याप्त पानी पिएं। लकी रंग – खाकी, लकी नंबर – 7

Chhattisgarh Crimes

मीन – ऐट ऑफ वांड्स आज काम और घटनाएं तेजी से आगे बढ़ेंगी। घर में अचानक कार्यक्रम या बिजनेस यात्रा तय हो सकती है। दूर से जरूरी सूचना मिलेगी। रुके हुए काम अचानक आगे बढ़ने लगेंगे। तेजी से फैसला लेना पड़ सकता है।

करियर – कार्यक्षेत्र में तेजी से प्रगति होगी। अधिकारी आपके काम की रफ्तार से खुश होंगे। बिजनेस में अचानक बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। प्रमोशन या नए कॉन्ट्रैक्ट की बातचीत तेजी से आगे बढ़ेगी। दूर के ग्राहक या दूसरे शहर से अच्छी खबर मिल सकती है। लव – प्रेम संबंध में परिस्थितियां तेजी से बेहतर होंगी। पार्टनर के साथ अचानक घूमने की योजना बन सकती है। सिंगल लोगों को प्रस्ताव का सकारात्मक जवाब मिल सकता है। पुरानी गलतफहमी बातचीत से दूर होगी। हेल्थ – काम के बीच आराम करते रहें। धूल और हवा से होने वाली एलर्जी से सावधान रहें। सांस से जुड़ी एक्सरसाइज सही तरीके से करें। लकी रंग – लेमन, लकी नंबर – 3