छत्तीसगढ़ में आज (3 अगस्त) कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में आज (3 अगस्त) कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिनों तक भी प्रदेश में ऐसा ही मौसम बने रहने के आसार हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। 1 जून से अब तक छत्तीसगढ़ में सामान्य से केवल 5% कम बारिश हुई है, जिसे मौसम विभाग ने सामान्य श्रेणी में रखा है।

लगातार बारिश से बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर बांसाझाल स्थित पुल दो हिस्सों में टूट गया। इसी दौरान पुल से गुजर रही एक यात्री बस बीच में फंस गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन पुल ढहने से बिलासपुर का पेंड्रा, गौरेला, अमरकंटक, मनेंद्रगढ़ और मध्य प्रदेश के जबलपुर और शहडोल से सीधा संपर्क टूट गया है।