![]()
मकर राशि वालों का बड़ा आर्थिक काम पूरा हो सकता है। मीन राशि वालों को विदेश से इंटरव्यू कॉल मिल सकती है। वहीं, मेष राशि वालों को निवेश में सावधान रहना होगा। धनु राशि वालों को कॉन्ट्रैक्ट और ऑफिस में आइडिया चोरी होने से सतर्क रहना होगा।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…
मेष – टू ऑफ पेन्टाकल्स आज का दिन कई जिम्मेदारियों को एक साथ संभालने का है। परिवार और निजी जीवन में संतुलन बनाना थोड़ा मुश्किल होगा। घर का बजट बनाते समय बहुत सावधानी बरतें। अचानक कोई अनचाहा खर्च आपके सामने आ सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है। घर के जरूरी काम समय पर पूरे करने होंगे।
करियर – ई-कॉमर्स और रिटेल सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी व्यस्त रहेगा। टाइम मैनेजमेंट बहुत जरूरी होगा। ऑफिस में किसी गैरहाजिर सहकर्मी का काम भी आपको संभालना पड़ सकता है। शेयर बाजार में निवेश करने वाले लोग आज विशेष रूप से सतर्क रहें। बाजार के उतार-चढ़ाव से खुद को बचाकर रखें। लव – लव लाइफ में बिजी रूटीन से थोड़ा समय निकालना होगा। काम और निजी जिंदगी का तनाव आपके रिश्ते पर बुरा असर डाल सकता है। अलग-अलग शहरों में रहने वाले कपल्स को आज दिक्कत आएगी। उन्हें एक-दूसरे से बातचीत का सही समय निकालने में परेशानी हो सकती है। हेल्थ – ज्यादा पसीना आने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है। दिनभर खुद को ऊर्जावान रखने के लिए नमक और नींबू पानी पीते रहें। काम के बीच थोड़ा आराम करना भी बहुत जरूरी है। लकी कलर – मैजेंटा, लकी नंबर – 9
वृष – सिक्स ऑफ वॉण्ड्स आज का दिन अपनी जीत और उपलब्धि का जश्न मनाने का है। समाज में आपके किसी अच्छे काम की सराहना होगी। इससे आपका मान-सम्मान और रुतबा बढ़ेगा। घर में किसी छोटे सदस्य को बड़ी कामयाबी मिल सकती है। इससे पूरे परिवार में हर्ष और खुशी का माहौल रहेगा। रिश्तेदारों और पड़ोसियों के बीच आपकी छवि सफल इंसान के रूप में मजबूत होगी।
करियर – सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को आज शानदार सफलता मिल सकती है। अगर आप लंबे समय से अटके हुए प्रमोशन का इंतजार कर रहे थे, तो आज अच्छी खबर मिल सकती है। मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस से जुड़े लोगों को आज बड़ा टेंडर मिल सकता है। आपका दबदबा और प्रभाव कायम रहेगा। लव – लव लाइफ में गर्व और खुशी महसूस करेंगे। सिंगल लोगों की जिंदगी में किसी खास और मशहूर इंसान की अचानक एंट्री हो सकती है। रिश्ते में अगर कोई पुरानी अनबन या गलतफहमी चल रही थी, तो एक छोटी सी पहल से वह पूरी तरह सुलझ जाएगी। प्यार जताने के लिए दिन अच्छा है। हेल्थ – ऊर्जा का स्तर शानदार और सकारात्मक रहेगा। आपकी ओवरऑल फिटनेस बेहतर रहेगी और आप बहुत एक्टिव महसूस करेंगे। लकी कलर – व्हाइट, लकी नंबर – 1
मिथुन – द एम्परर घर में कड़ा अनुशासन और व्यवस्था बनाए रखने पर ध्यान देना होगा। आर्थिक मामलों में आप कठोर और तार्किक निर्णय लेंगे। किसी भी तरह की कामचोरी या लापरवाही आज आपको बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। संपत्ति या पैतृक जमीन से जुड़ा कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। आपके दृढ़ संकल्प और ईमानदारी से फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।
करियर – प्रशासनिक सेवाओं और उच्च प्रबंधन में काम करने वालों के लिए दिन शानदार है। आपके बनाए गए कड़े नियमों के कारण पेंडिंग काम समय पर पूरे होंगे। व्यापारी लोग आज अपने कर्मचारियों के लिए सख्त पॉलिसी लागू कर सकते हैं। शेयर या बाजार निवेश में सिर्फ सुरक्षित और पारंपरिक विकल्प अपनाना फायदेमंद रहेगा। लव – लव लाइफ में रोमांस से ज्यादा आपकी प्रैक्टिकल अप्रोच हावी रहेगी। लवर के लिए अंदर से बहुत ज्यादा प्रोटेक्टिव महसूस करेंगे। उनकी हर छोटी-बड़ी जरूरत का खास ध्यान रखेंगे। रिश्ते में कोमल भावनाओं के साथ जिम्मेदारियां अधिक दिखेंगी। बेवजह लंबी बहस से बचें और साथी पर कोई भी बात जबरदस्ती न थोपें। हेल्थ – हड्डियों को लंबे समय तक मजबूत रखने के लिए कैल्शियम युक्त भोजन करें। तनाव से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, इसलिए अपने स्वभाव में थोड़ी नरमी जरूर लाएं। लकी कलर – क्रिमसन, लकी नंबर – 9
कर्क – फोर ऑफ स्वोर्ड्स आज का दिन काम से छोटा ब्रेक लेने और खुद को रिचार्ज करने का है। किसी भी बाहरी या भीतरी विवाद से खुद को दूर रखें। अपना कीमती समय एकांत और शांति में बिताएं। लगातार कई दिनों से चल रही भागदौड़ से आज आपका मन उचट सकता है। कोई भी बड़ा आर्थिक फैसला लेने के लिए दिन सही नहीं है।
करियर – कार्यक्षेत्र में अपनी मर्जी से कोई नया प्रोजेक्ट आज अपने हाथ में न लें। थकान के कारण आप अभी काम पर पूरी तरह फोकस नहीं कर पाएंगे। शोध और विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोग एकांत में बैठकर बेहतरीन डेटा तैयार कर सकते हैं। लव – लव लाइफ में एक-दूसरे को थोड़ा स्पेस देने की जरूरत है। अगर कल रात आप दोनों के बीच कोई बड़ी बहस हुई है, तो आज मौन रहना बेहतर होगा। सिंगल लोगों का मन किसी भी डेटिंग ऐप से पूरी तरह ऊब सकता है। अपने उलझे विचारों को समेटने के लिए खुद के साथ समय बिताएं। यह दूरी आपके रिश्ते के लिए अच्छा टॉनिक साबित होगी। हेल्थ – गर्मियों की उमस में काम करने से शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो सकता है। इससे दिन में अचानक चक्कर आने की शिकायत हो सकती है। मोबाइल फोन और टीवी की स्क्रीन से खुद को कुछ समय दूर रखें। लकी कलर – पेस्टल ब्लू, लकी नंबर – 4
सिंह – नाइन ऑफ कप्स आज कोई पुरानी और बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। खुशियां मनाने के लिए आप परिवार के साथ शानदार डिनर पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आर्थिक रूप से खुद को सुरक्षित और संपन्न महसूस करेंगे। खुद को पैम्पर करने के लिए किसी मॉल में शॉपिंग पर जा सकते हैं। अपनी मनपसंद महंगी चीजों पर दिल खोलकर पैसा खर्च करेंगे।
करियर – होटल इंडस्ट्री और कैटरिंग के व्यवसायियों को आज बाजार से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अच्छे काम के बदले शानदार बोनस या इंसेंटिव मिल सकता है। जो लोग अपनी ड्रीम जॉब ढूंढ रहे थे, उन्हें आज पक्का ऑफर लेटर मिल सकता है। फ्रीलांसर्स को अपनी मुंहमांगी कीमत पर कोई बड़ा और अहम प्रोजेक्ट मिलेगा। करियर के लिहाज से आज आप अपनी स्थिति से पूरी तरह संतुष्ट रहेंगे। हर तरफ से सफलता और आर्थिक खुशी मिलने के योग हैं। लव – लव लाइफ में आपकी हर छोटी-बड़ी ख्वाहिश पूरी हो सकती है। आपका पार्टनर आपकी खुशी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहेगा। आप दोनों के बीच आज खुशनुमा और प्यार भरा माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन में रोमांस बढ़ेगा। किसी शानदार ट्रिप की खूबसूरत योजना बना सकते हैं। हेल्थ – ओवरईटिंग करने या जरूरत से ज्यादा मीठा खाने की आदत पर कंट्रोल रखें। पेट खराब हो सकता है। प्राकृतिक नारियल पानी या ताजी छाछ का सेवन आपके लिए अच्छा रहेगा। लकी कलर – मस्टर्ड येलो, लकी नंबर – 3
कन्या – सिक्स ऑफ पेन्टाकल्स आज समाज में अच्छा संतुलन बनाने और दूसरों की मदद करने का दिन है। अपनी इच्छा से किसी जरूरतमंद इंसान की आर्थिक सहायता कर सकते हैं। आपके मन में किसी अनाथालय या वृद्धाश्रम में दान करने का विचार भी आ सकता है। संपत्ति या पैसों का बंटवारा शांतिपूर्ण तरीके से होगा। लिया हुआ कोई पुराना उधार आज आप आसानी से चुका देंगे।
करियर – एनजीओ और समाज सेवा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के काम की हर जगह तारीफ होगी। किसी जूनियर सहकर्मी को काम की ट्रेनिंग देने का सुनहरा मौका मिलेगा। सभी सीनियर्स से पूरा सपोर्ट और सही मार्गदर्शन मिलेगा। ईमानदारी आपके लिए सबसे बड़ा प्लस पॉइंट बनकर उभरेगी। लव – लव लाइफ में गिव एंड टेक का खूबसूरत बैलेंस बना रहेगा। पार्टनर हर कदम पर एक-दूसरे की पूरी और सच्ची मदद करेंगे। यह मदद सिर्फ पैसों तक सीमित नहीं होगी, बल्कि भावनात्मक रूप से भी मिलेगी। रिश्ते में कोई भी एक व्यक्ति दूसरे पर हावी होने की कोशिश नहीं करेगा। दोनों बराबर की जिम्मेदारी निभाएंगे और एक-दूसरे का दिल से सम्मान करेंगे। हेल्थ – विटामिन की कमी को पूरा करने पर खास ध्यान दें। इसके लिए डेली डाइट में ताजी हरी सब्जियां और रसीले फल पर्याप्त मात्रा में शामिल करें। घरेलू देसी नुस्खे और गर्म हर्बल चाय आपको राहत देंगे। लकी कलर – टील, लकी नंबर – 5
तुला – नाइट ऑफ वॉण्ड्स आज आपके अंदर नया और जबरदस्त उत्साह देखने को मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अचानक कहीं बाहर घूमने का प्लान बनेगा। आप शहर से बाहर किसी लंबी ड्राइव पर जाने की योजना भी बना सकते हैं। अति उत्साह और जल्दबाजी में आकर किसी भी बड़े निवेश का फैसला न करें। घर के रुके हुए पेंडिंग काम आज आप एक झटके में निपटा देंगे।
करियर – ट्रैवल व्लॉगिंग और ट्रांसपोर्ट बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए दिन शानदार है। अचानक आपको ऑफिस की तरफ से किसी टूर या जरूरी मीटिंग के लिए बाहर भेजा जा सकता है। मीटिंग के दौरान आप कोई बोल्ड और शानदार प्रजेंटेशन देकर सबको चौंका देंगे। लव – लव लाइफ में ज्यादा पैशन और नई तरह की गर्माहट महसूस होगी। पार्टनर को किसी एडवेंचर ट्रिप या सरप्राइज डेट पर ले जा सकते हैं। नया रिश्ता बहुत तेज गति से आगे बढ़ सकता है। ध्यान रखें, यह रिश्ता जितनी जल्दी शुरू होगा, उतनी जल्दी खत्म भी हो सकता है। बड़ा कमिटमेंट करने से खुद को रोकें। हेल्थ – भागदौड़ शरीर को पूरी तरह थका सकती है। बिना सही तरीके से वार्मअप किए जिम में भारी वजन उठाने की गलती न करें। ऐसा करने से मांसपेशियों में गंभीर और दर्दनाक खिंचाव आ सकता है। लकी कलर – रस्ट, लकी नंबर – 7
वृश्चिक – ऐट ऑफ कप्स आज आप किसी पुरानी स्थिति से हमेशा के लिए दूर जाने का कड़ा फैसला कर सकते हैं। यह स्थिति अब आपको जीवन में खुशी या शांति नहीं दे रही है। मोह-माया और उलझनों से मन विरक्त हो सकता है। आप दुनियादारी छोड़कर अध्यात्म और एकांत की ओर मुड़ने का गंभीर विचार करेंगे। आर्थिक नुकसान होने के बावजूद अंत में आप अपनी मानसिक शांति को चुनेंगे।
करियर – आप अपनी वर्तमान और उबाऊ नौकरी से खुश नहीं हैं, तो उसे छोड़ने का विचार कर सकते हैं। आप बिना डरे किसी नए और अनजान करियर क्षेत्र में पहला कदम रखेंगे। व्यापार में जो प्रोजेक्ट लंबे समय से सिर्फ नुकसान दे रहा था, उसे बंद करने का फैसला कर सकते हैं। लव – जो रिश्ता आपके लिए मानसिक बोझ बन चुका था, आप उससे बाहर निकल सकते हैं। पूरी तरह हील होने की नई और सकारात्मक प्रक्रिया शुरू होगी। गलतियों को नजरअंदाज करने के बजाय उनसे दूरी बना लेंगे। अपनी सच्ची भावनाओं को समझकर जीवन में आगे बढ़ने के लिए आज का दिन अहम है। हेल्थ – सुस्ती छाई रहेगी और काम करने की ऊर्जा में कमी रहेगी। अकेलेपन या गहरे डिप्रेशन से बचने के लिए किसी अच्छे और अनुभवी काउंसलर से बात जरूर करें। लकी कलर – चारकोल, लकी नंबर – 8
धनु – सेवन ऑफ स्वोर्ड्स आज आसपास रहने वाले चालाक लोगों से ज्यादा सावधान रहना होगा। परिवार में कोई करीबी सदस्य आपसे कोई अहम बात या जरूरी सच छिपाने की कोशिश कर सकता है। पैसों के लेनदेन के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। अटका हुआ काम निकलवाने के लिए आपको थोड़ी चालाकी और कूटनीति का सहारा लेना पड़ सकता है।
करियर – साइबर सिक्योरिटी और प्राइवेट डिटेक्टिव एजेंसी वालों के लिए दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। सहकर्मी आपका कोई बेहतरीन आइडिया चुराकर अपने नाम से बॉस के सामने पेश कर सकता है। अपना काम स्मार्ट तरीके से पूरा करें और शांति बनाए रखें। किसी भी नए कॉन्ट्रैक्ट को बहुत बारीकी से पढ़कर ही साइन करें। लव – लव लाइफ में अहम बातें जानबूझकर छिपाई जा सकती हैं। इससे बने-बनाए रिश्ते में शक और बड़ी दरार पैदा हो सकती है। अगर आप एक ही समय में एक से ज्यादा लोगों को डेट कर रहे हैं, तो पोल खुल सकती है। कमिटमेंट के डर से आज आप अपने पार्टनर के सीधे सवालों का घुमा-फिराकर जवाब दे सकते हैं। हेल्थ – मानसिक तनाव के कारण आज पेट में तेज मरोड़ की शिकायत हो सकती है। सड़क किनारे बिकने वाला खुला खाना खाने से पूरी तरह परहेज करें। लकी कलर – ग्रे, लकी नंबर – 4
मकर – द स्टार आज का दिन नई और शानदार उम्मीद की किरण लेकर आया है। परिवार के सदस्यों के साथ बिताया गया अच्छा समय आपको आध्यात्मिक रूप से हील करेगा। कोई बड़ा आर्थिक काम चमत्कारिक रूप से पूरा हो सकता है। आप अपने भविष्य को लेकर बहुत सकारात्मक और खुश रहेंगे। यह समय खुद पर और ईश्वर पर पूरा विश्वास रखने का है।
करियर – खगोल विज्ञान और पर्यावरण सुधार के क्षेत्र में काम करने वालों को आज बड़ा राष्ट्रीय पुरस्कार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को उनके बेहतरीन और रचनात्मक विजन के लिए बॉस से आर्थिक प्रोत्साहन मिल सकता है। अगर आप किसी बड़े इंटरव्यू के नतीजे का इंतजार कर रहे थे, तो सफलता मिलने की संभावना है। नया काम लंबी अवधि में आपको बड़ा नाम और अच्छा पैसा दिला सकता है। लव – दूर रहने वाले या लॉन्ग डिस्टेंस कपल्स की गलतफहमियां आज खत्म हो सकती हैं। सिंगल लोगों को ऐसा पार्टनर मिल सकता है, जो उनके बड़े सपनों का पूरा सम्मान करेगा। वैवाहिक जीवन में आज आप दोनों अपने पुराने वादों को फिर से नया करेंगे। यह प्रेम को नए सिरे से जीने का दिन है। हेल्थ – चेहरे पर नया और अच्छा ग्लो दिखाई देगा। शरीर को भीषण गर्मी में ठंडा रखने के लिए खूब साफ पानी पिएं और डाइट में ताजा खीरा शामिल करें। नियमित मेडिटेशन करने से आपका आत्मबल मजबूत होगा। लकी कलर – नियॉन ग्रीन, लकी नंबर – 5
कुंभ – पेज ऑफ पेन्टाकल्स आज आप खाली समय में कोई नई चीज या नया ऑनलाइन कोर्स शुरू करने का विचार करेंगे। आर्थिक मामलों में आज आप छोटा, लेकिन ठोस निवेश कर सकते हैं। घर की सुविधा के लिए कोई नया गैजेट या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदा जा सकता है। आप अपने हर काम को प्रैक्टिकल और सुलझे हुए तरीके से पूरा करेंगे।
करियर – किसी कंपनी में इंटर्नशिप या ट्रेनी के तौर पर काम करने वालों को बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। चार्टर्ड अकाउंटेंट को शानदार नतीजे मिलेंगे। व्यापार में आज स्थिर और धीमी शुरुआत होगी, लेकिन फायदा पक्का मिलेगा। कार्यस्थल पर आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसमें आपको काफी रिसर्च करनी पड़ेगी। लव – लव लाइफ में झूठा या फालतू दिखावा नहीं होगा। आपकी बातें यथार्थवादी और जमीन से जुड़ी होंगी। सिंगल लोगों को कोई ऐसा इंसान पसंद आएगा, जो करियर ओरिएंटेड और मेहनती होगा। प्यार का इजहार छोटे और सच्चे प्रयासों से होगा, झूठे बड़े वादों से नहीं। हेल्थ – भारी और मसालेदार भोजन करने से पेट खराब हो सकता है, इसलिए इससे परहेज करें। रोजाना सुबह हल्की वॉक करने की आदत आपका बढ़ता वजन आसानी से नियंत्रित रखेगी। लकी कलर – पिंक, लकी नंबर – 3
मीन – थ्री ऑफ वॉण्ड्स आज आप अपनी वर्तमान स्थिर स्थिति से बाहर निकलकर आगे की बड़ी योजना बनाएंगे। अतीत में किए गए किसी आर्थिक निवेश का अच्छा फल अब आपको मिल सकता है। आप अपने परिवार के पुराने व्यापार को किसी दूसरे शहर में फैलाने का मजबूत विचार करेंगे। आज आपका सोचने का दृष्टिकोण व्यापक और सकारात्मक रहेगा। आप भविष्य के लिए बड़े सपने पूरे विश्वास के साथ देखेंगे।
करियर – इंपोर्ट-एक्सपोर्ट और ग्लोबल लॉजिस्टिक से जुड़े लोगों के लिए आज व्यावसायिक सफलता का खास दिन है। अगर आपने हाल ही में विदेश में नौकरी के लिए आवेदन किया था, तो आज वहां से इंटरव्यू कॉल आ सकती है। आप अपने व्यापार की नई ब्रांच खोलने की शानदार योजना पर काम करेंगे। लव – लव लाइफ में अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने का पक्का विचार करेंगे। लॉन्ग डिस्टेंस में रहने वाले कपल्स आज फाइनली मिलने या साथ शिफ्ट होने का पक्का प्लान करेंगे। पार्टनर के साथ मिलकर पूरी दुनिया घूमने के खूबसूरत सपने सजाएंगे। प्यार में अब आपको कोई पुरानी उलझन परेशान नहीं करेगी। हेल्थ – अपने फेफड़ों को अंदर से मजबूत करने के लिए रोजाना अनुलोम-विलोम का नियमित अभ्यास करें। यह योगाभ्यास आपके पूरे श्वसन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। लकी कलर – पीच, लकी नंबर – 7