मौसम विभाग ने आज प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई

Chhattisgarh Crimesरायपुर: मौसम विभाग ने आज प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार ऐसी स्थिति अगले पांच दिनों तक बनी रह सकती है। साथ ही दक्षिण-पश्चिम मानसून के छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।

बारिश की गतिविधियां बढ़ने से प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने लगी है। पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया।

Exit mobile version