सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बोदराजपदर जंगल में CRPF की 50वीं बटालियन के जवानों ने नक्सलियों की छिपाई हुई बोल्ट एक्शन रायफल और 47 जिंदा कारतूस बरामद किए

Chhattisgarh Crimesसुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बोदराजपदर जंगल में CRPF की 50वीं बटालियन के जवानों ने नक्सलियों की छिपाई हुई बोल्ट एक्शन रायफल और 47 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मामला भेज्जी थाना क्षेत्र का है।

CRPF के DIG राजेश पांडेय और कमांडेंट प्रेमजीत सिंह के निर्देश पर जवान नक्सल विरोधी अभियान के तहत जंगल में सर्चिंग के लिए निकले थे। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर इलाके की गहन तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान जंगल में छिपाकर रखी गई बोल्ट एक्शन रायफल और 47 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

आसपास के इलाके में भी चला सर्च अभियान

हथियार और कारतूस बरामद होने के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के जंगल में भी सघन सर्चिंग अभियान चलाया, ताकि नक्सलियों के अन्य ठिकानों और छिपाए गए सामान का पता लगाया जा सके।

सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की थी आशंका

अधिकारियों के मुताबिक, बरामद हथियार और कारतूस का इस्तेमाल नक्सली सुरक्षा बलों पर हमले के लिए कर सकते थे। समय रहते बरामदगी होने से नक्सलियों की साजिश नाकाम हो गई।

आगे की कार्रवाई जारी

बरामद हथियार और कारतूस को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला भेज्जी थाना क्षेत्र का है।

Exit mobile version