राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार और रैश ड्राइविंग को लेकर विवाद का मामला सामने आया

Chhattisgarh Crimesराजधानी रायपुर में तेज रफ्तार और रैश ड्राइविंग को लेकर विवाद का मामला सामने आया है।

कोतवाली थानाक्षेत्र के मोतीबाग इलाके में एक थार वाहन से दोपहिया सवार को टक्कर लगने के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर मारपीट की स्थिति बन गई।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो होटल कारोबारी नितेश पुरोहित के बेटे का आर्यन पुरोहित बताया जा रहा है।

थार से मारी टक्कर वायरल

वीडियो के अनुसार होटल कारोबारी और शराब घोटाले में आरोपी बने नितेश पुरोहित के बेटे आर्यन पुरोहित तेज रफ्तार में थार चला रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मोतीबाग के सामने उन्होंने कई दोपहिया वाहन चालकों को कट मारे। इसी दौरान एक बाइक सवार को टक्कर लग गई, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने वाहन रोककर इसका विरोध किया।

बताया जा रहा है कि लोगों के रोकने पर आर्यन पुरोहित और दोपहिया सवारों के बीच बहस शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई। आरोप है कि इस दौरान युवक ने अपनी पहचान और रसूख का हवाला देते हुए लोगों पर दबाव बनाने की कोशिश की।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि आर्यन पुरोहित ने खुद को ढेबर परिवार का परिचित बताया और पुलिस बुलाने की धमकी दी। साथ ही गिरिराज होटल का मालिक होने की बात कहते हुए धौंस दिखाने का आरोप भी लगाया गया है।

आर्यन को थप्पड़ मारते हुए दिखा राहगीर

घटना के वायरल वीडियो में मौके पर मौजूद लोगों और युवक के बीच बहस और झूमाझटकी जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। वीडियो में विवाद के दौरान थप्पड़बाजी होते भी दिख रही है।

हालांकि पूरे मामलें की अधिकृत जानकारी पुलिस के पास नहीं पहुंची है। कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह ने मामलें की जानकारी होने की बात कही है।

Exit mobile version