शनिवार, 8 अगस्त को तुला राशि वालों को इंटरव्यू, नई जिम्मेदारी या जॉब बदलने से जुड़ा अच्छा मौका मिल सकता है

Chhattisgarh Crimesशनिवार, 8 अगस्त को तुला राशि वालों को इंटरव्यू, नई जिम्मेदारी या जॉब बदलने से जुड़ा अच्छा मौका मिल सकता है। वृश्चिक राशि के लोगों की कोई पुरानी इच्छा पूरी होने और पुराने निवेश से फायदा मिलने के योग हैं। कर्क राशि वालों का बड़ा प्रोजेक्ट या बिजनेस डील सफल हो सकती है।

मकर राशि के लोगों को स्थायी नौकरी या बड़ी जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। कुंभ राशि वालों को नई टीम या प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। मेष राशि वाले करियर से जुड़े फैसले में जल्दबाजी न करें। सिंह राशि के लोग नए अवसर को स्वीकार करने से पहले पूरी जानकारी लें। धनु राशि वालों को आत्मविश्वास की कमी से बचना होगा।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

Chhattisgarh Crimes

मेष – ऐट ऑफ स्वॉर्ड्स आज मानसिक उलझन रह सकती है। परिवार की किसी महिला सदस्य को लेकर चिंता होगी। किसी फैसले को लेकर भ्रम रहेगा। घर में बातचीत की कमी से असहजता महसूस हो सकती है। रुका हुआ काम या कार्यक्रम भी परेशानी बढ़ा सकता है। शांत होकर स्थिति समझने की कोशिश करें।

करियर – नौकरी से जुड़े किसी फैसले में रुकावट या असहमति हो सकती है। नई नौकरी या ट्रांसफर की बात फिलहाल आगे नहीं बढ़ेगी। प्रमोशन या काम के मूल्यांकन में भी देरी हो सकती है। पुराना प्रोजेक्ट आपकी आजादी और समय को सीमित कर सकता है। जल्दबाजी में फैसला न लें। लव – प्रेम संबंध में असुरक्षा या शक बढ़ सकता है। आप या पार्टनर अपनी भावनाएं खुलकर नहीं कह पाएंगे। पुरानी गलतफहमी दोबारा सामने आ सकती है। सिंगल लोगों को खुद पर भरोसा रखने की जरूरत है। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। हेल्थ – ज्यादा सोचने से मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है। गर्दन या पीठ में जकड़न महसूस हो सकती है। आराम, हल्की स्ट्रेचिंग और ध्यान करें। लगातार परेशानी रहे, तो डॉक्टर की सलाह लें। लकी रंग – रेड, लकी नंबर – 9

Chhattisgarh Crimes

वृष – ऐस ऑफ वांड्स आज नई शुरुआत और उत्साह का दिन है। परिवार के किसी युवा सदस्य से अच्छी खबर मिल सकती है। घर के बड़े लोगों का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा। नया काम शुरू करने या यात्रा की योजना बन सकती है। पारिवारिक विवाद सुलझ सकता है और रुकी योजना आगे बढ़ेगी।

करियर – अपने नए आइडिया पर काम शुरू कर सकते हैं। इंटरव्यू, अपॉइंटमेंट या किसी प्रस्ताव पर सकारात्मक जवाब मिल सकता है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी या बदलाव की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा और इंटरव्यू की तैयारी कर रहे लोगों को उत्साह बढ़ाने वाली खबर मिल सकती है। लव – सिंगल लोगों की जिंदगी में किसी नए व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। मौजूदा रिश्ते में उत्साह और नजदीकी बढ़ेगी। रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। अपने मन की बात खुलकर कहने से संबंध मजबूत होगा। हेल्थ – ऊर्जा अच्छी रहेगी। योग, एक्सरसाइज या रनिंग अपनी क्षमता के अनुसार शुरू कर सकते हैं। पुरानी परेशानी में राहत महसूस हो सकती है, लेकिन चल रहे इलाज को अपनी तरफ से बंद न करें। लकी रंग – पीच, लकी नंबर – 3

Chhattisgarh Crimes

मिथुन – टेम्परेंस आज धैर्य और संतुलन बनाए रखना जरूरी है। परिवार के लोगों के बीच अच्छा तालमेल रखने की कोशिश करें। बड़े लोगों से बातचीत फायदेमंद रहेगी। रुका हुआ घरेलू काम धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। विवाद को शांत तरीके से सुलझाएं। धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधि की योजना बन सकती है।

करियर – रुके हुए काम धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे। टीमवर्क से किसी प्रोजेक्ट में बेहतर नतीजे मिल सकते हैं। नौकरी में बोलते और फैसला लेते समय संतुलन रखें। बड़े अधिकारियों की सलाह काम आएगी। बिजनेस पार्टनरशिप का फैसला जल्दबाजी में न लें। लव – रिश्ते में तालमेल और एक-दूसरे को समझना जरूरी होगा। पुराना विवाद सुलझ सकता है। खुलकर बातचीत करने से रिश्ता स्थिर होगा। सिंगल लोगों का किसी पुराने दोस्त से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है। हेल्थ – पुरानी स्वास्थ्य परेशानी में सुधार महसूस हो सकता है। लापरवाही से बचें। तनाव कम रखें और नियमित दिनचर्या बनाए रखें। लकी रंग – लाइट ग्रीन, लकी नंबर – 5

Chhattisgarh Crimes

कर्क – द वर्ल्ड आज किसी लंबे काम के पूरा होने से संतुष्टि मिलेगी। परिवार में खुशी और अच्छा तालमेल रहेगा। बच्चों की उपलब्धि से घर में उत्सव जैसा माहौल बन सकता है। बड़े लोगों से अच्छी खबर या आशीर्वाद मिलेगा। पारिवारिक मतभेद भी खत्म हो सकते हैं।

करियर – महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरा हो सकता है और आपके काम की तारीफ होगी। विदेश से जुड़े काम में अच्छी प्रगति होगी। ट्रांसफर या बड़े पद का इंतजार कर रहे लोगों को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। बिजनेस में बड़ी डील सफल होने के योग हैं। विस्तार की योजना भी बनेगी। लव –प्रेम संबंध में स्थिरता आएगी। लंबे समय से चल रहा तनाव खत्म हो सकता है। रिश्ते को गंभीर रूप देने का समय है। पति-पत्नी के बीच आपसी समझ बढ़ेगी। सिंगल लोगों का दूर रहने वाले या ऑनलाइन संपर्क से जुड़ाव हो सकता है। हेल्थ – मानसिक रूप से शांत और संतुष्ट महसूस करेंगे। खानपान और दिनचर्या संतुलित रखें। योग और ध्यान भी फायदेमंद रहेंगे। लकी रंग – व्हाइट, लकी नंबर – 1

Chhattisgarh Crimes

सिंह – द फुल आज अचानक कुछ नया शुरू हो सकता है। घर के किसी सदस्य का लापरवाह व्यवहार परेशानी पैदा कर सकता है। नई योजना बनेगी, लेकिन उसे तुरंत शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोचें। नए लोगों से संपर्क होंगे। पारिवारिक मामलों में जल्दबाजी गलतफहमी बढ़ा सकती है।

करियर – अचानक कोई नया ऑफर या अवसर मिल सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए कोशिश शुरू करने का समय अच्छा है। अनुभव की कमी या जल्दबाजी परेशानी पैदा कर सकती है। जोखिम वाला फैसला लेने से पहले पूरी जानकारी लें। लव – प्रेम संबंध में नई शुरुआत हो सकती है। सिंगल लोगों को अचानक किसी की ओर आकर्षण होगा। भावनाओं में बहकर तुरंत फैसला न लें। पार्टनर की नई योजना आपको चौंका सकती है। जल्दबाजी में कोई बड़ा वादा न करें। हेल्थ – ऊर्जा अच्छी महसूस होगी। नई एक्सरसाइज या इलाज अपनी तरफ से शुरू करने के बजाय जरूरत होने पर विशेषज्ञ की सलाह लें। लकी रंग – बेज, लकी नंबर – 7

Chhattisgarh Crimes

कन्या – सेवन ऑफ पेंटाकल्स आज धैर्य रखने का दिन है। परिवार में किसी पुराने फैसले के नतीजे सामने आ सकते हैं। लंबे समय से रुका काम थोड़ा आगे बढ़ेगा। पैसों की स्थिति स्थिर रहेगी, लेकिन बड़ा आर्थिक फैसला फिलहाल टालें। पुराने प्रयास का फायदा मिल सकता है।

करियर – लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। काम में आगे बढ़ने के संकेत मिलेंगे। प्रमोशन या वेतन वृद्धि की बात अभी थोड़ा समय ले सकती है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी इंतजार करना पड़ सकता है। शॉर्टकट से बचें। लव – रिश्ते में स्थिरता रहेगी, लेकिन भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। पार्टनर की बात ध्यान से सुनें। सिंगल लोगों को मनचाहे व्यक्ति से जवाब मिलने में देर हो सकती है। रिश्ते को अपनी सामान्य गति से आगे बढ़ने दें। हेल्थ – नियमित इलाज या डाइट का पालन कर रहे लोगों को धीरे-धीरे फायदा महसूस हो सकता है। थकान, पाचन की परेशानी या नींद की कमी हो सकती है। पर्याप्त आराम करें। लकी रंग – मैरून, लकी नंबर – 9

Chhattisgarh Crimes

तुला – द मैजिशियन आज आपकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और बातचीत का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा। आपकी सलाह से परिवार का अटका काम आगे बढ़ सकता है। बच्चों से जुड़ी योजना सफल होगी। सामाजिक कार्यक्रम में आपकी मौजूदगी खास रहेगी। नया आर्थिक आइडिया आगे चलकर फायदा दे सकता है।

करियर – अपनी योग्यता से लोगों का ध्यान खींचेंगे। इंटरव्यू, नई जिम्मेदारी या आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को मनचाही दिशा में मौका मिलने के संकेत हैं। आपकी बातचीत और अपने विचार रखने का तरीका खास असर डालेगा। लव – प्रेम संबंध में नयापन और उत्साह रहेगा। लंबे समय से अटका मामला समाधान की ओर बढ़ेगा। सिंगल लोग किसी खास व्यक्ति को प्रभावित कर सकते हैं। पति-पत्नी के बीच बातचीत से रिश्ता मजबूत होगा। पुराने भ्रम भी दूर होंगे। हेल्थ – गले से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है। पर्याप्त पानी पिएं और आवाज पर ज्यादा जोर न डालें। मानसिक रूप से आत्मविश्वास बना रहेगा। लकी रंग – स्काई ब्लू, लकी नंबर – 2

Chhattisgarh Crimes

वृश्चिक – नाइन ऑफ कप्स आज मन की कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। पसंद की चीज खरीदने या परिवार से जुड़ी खुशी मिलने के योग हैं। बड़े लोगों से तारीफ मिलेगी। बच्चों से अच्छी खबर आ सकती है। परिवार के साथ घूमने या कार्यक्रम की योजना बनेगी। पुराने निवेश से फायदा या उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है।

करियर – काम को लेकर आत्मविश्वास बढ़ेगा। इंटरव्यू या परीक्षा में किए गए प्रयासों का सकारात्मक नतीजा मिल सकता है। टीम में आपके काम को खास पहचान मिलेगी। अपनी उपलब्धियों से संतुष्टि महसूस करेंगे। लव – रिश्ते में भावनात्मक संतुलन और आपसी समझ बढ़ेगी। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। पति-पत्नी की कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। सिंगल लोगों का पुराने परिचित से भावनात्मक जुड़ाव बढ़ सकता है। हेल्थ – मानसिक और शारीरिक स्थिति संतुलित रहेगी। नींद अच्छी आ सकती है। योग और प्राणायाम को दिनचर्या में बनाए रखें। लकी रंग – ग्रे, लकी नंबर – 4

Chhattisgarh Crimes

धनु – क्वीन ऑफ स्वॉर्ड्स आज साफ सोच और समझदारी से फैसला लेंगे। परिवार के किसी महत्वपूर्ण मामले में आपसे राय मांगी जा सकती है। किसी महिला सदस्य की भावनाओं को समझना जरूरी होगा। रिश्तों में दूरी बढ़ाने के बजाय बात साफ करें। आर्थिक मामलों में भी योजना बनाकर चलेंगे।

करियर – अपनी समझ और फैसला लेने की क्षमता से समस्या सुलझा लेंगे। कामकाजी महिलाओं को नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है। कानून, प्रशासन, लेखन और शिक्षा से जुड़े लोगों के लिए आगे बढ़ने के संकेत हैं। नई जिम्मेदारी या प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव – रिश्ते में ईमानदारी और साफ बातचीत जरूरी होगी। किसी बात पर शक है, तो खुलकर पूछें। सिंगल लोगों का समझदार और स्वतंत्र विचारों वाले व्यक्ति से जुड़ाव हो सकता है। पति-पत्नी को एक-दूसरे की उम्मीदों को समझना होगा। हेल्थ – आंखों में थकान या ब्लड प्रेशर की परेशानी हो सकती है। स्क्रीन से बीच-बीच में आराम लें। पर्याप्त पानी और नींद लें। ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो नियमित जांच करते रहें। लकी रंग – चारकोल, लकी नंबर – 8

Chhattisgarh Crimes

मकर – द हीरोफैंट आज परिवार, परंपरा और अनुशासन को महत्व देंगे। धार्मिक या पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। बच्चों की पढ़ाई या करियर से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। परिवार में किसी पुराने संस्कार या आयोजन की तैयारी हो सकती है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी।

करियर – नियम और तय प्रक्रिया के अनुसार काम करना फायदेमंद रहेगा। वरिष्ठ लोगों से मार्गदर्शन मिलेगा। सरकारी नौकरी, शिक्षा, धर्म या प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। स्थायी नियुक्ति या जिम्मेदारी बढ़ने की संभावना है। लव – प्रेम संबंध को परिवार की मंजूरी दिलाने की बात आगे बढ़ सकती है। विवाह योग्य लोगों के लिए अच्छा प्रस्ताव आने के संकेत हैं। पति-पत्नी के बीच धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधि से नजदीकी बढ़ेगी। रिश्ते में भरोसा बनाए रखें। हेल्थ – जोड़ों में दर्द या शरीर में जकड़न हो सकती है। नियमित हल्की एक्सरसाइज और योग करें। परेशानी लगातार रहे, तो डॉक्टर की सलाह लें। लकी रंग – लैवेंडर, लकी नंबर – 1

Chhattisgarh Crimes

कुंभ – क्वीन ऑफ वांड्स आज आत्मविश्वास और नेतृत्व की क्षमता सामने आएगी। परिवार में सलाह देने या फैसला लेने की भूमिका निभाएंगे। किसी महिला सदस्य की उपलब्धि से गर्व होगा। बच्चों को प्रतियोगिता या रचनात्मक गतिविधि में सफलता मिल सकती है। सामाजिक कार्यक्रम में आपकी मौजूदगी खास रहेगी।

करियर – अपनी समझ और नेतृत्व क्षमता से लोगों को प्रभावित करेंगे। नए प्रोजेक्ट या टीम की जिम्मेदारी मिल सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए दिन खास तौर पर अच्छा है। राजनीति, मीडिया और शिक्षा से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है। लव – पार्टनर के सामने अपनी भावनाएं खुलकर रखेंगे। आपका आत्मविश्वास उन्हें प्रभावित करेगा। सिंगल लोगों को आत्मनिर्भर और मजबूत व्यक्तित्व वाला व्यक्ति पसंद आ सकता है। पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। हेल्थ – सेहत सामान्य रहेगी। बाल या त्वचा से जुड़ी परेशानी में सुधार महसूस हो सकता है। योग, सैर या दूसरी हल्की शारीरिक गतिविधि करें। लकी रंग – मस्टर्ड येलो, लकी नंबर – 3

Chhattisgarh Crimes

मीन – नाइन ऑफ पेंटाकल्स आज आत्मनिर्भरता और संतुष्टि महसूस करेंगे। अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा। परिवार में शांति रहेगी और बड़े सदस्य से सहयोग या तारीफ मिल सकती है। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। पुराने निवेश से फायदा होने के संकेत हैं। घर के लिए कोई पसंद की चीज खरीद सकते हैं।

करियर – आपकी समझदारी और स्वतंत्र रूप से काम करने की क्षमता की तारीफ होगी। फ्रीलांसिंग, राइटिंग, डिजाइनिंग और अकेले किए जाने वाले प्रोजेक्ट से जुड़े लोगों को खास सफलता मिल सकती है। आगे बढ़ने की उम्मीद रखने वाले कर्मचारियों को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। महिला सहयोगी की मदद काम आएगी। लव – प्रेम संबंध में संतुलन बना रहेगा। अपने सम्मान और निजी जगह को बनाए रखते हुए रिश्ता निभाएंगे। सिंगल लोग फिलहाल खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान दे सकते हैं। पति-पत्नी के बीच स्थिरता और सहयोग रहेगा। हेल्थ – मानसिक रूप से आत्मविश्वास और संतुष्टि बनी रहेगी। फिटनेस पर काम कर रहे लोगों को अच्छे नतीजे महसूस हो सकते हैं। ध्यान और प्रकृति के बीच समय बिताना फायदेमंद रहेगा। लकी रंग – पिंक, लकी नंबर – 6