
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम बंगाल और उससे लगे उत्तर ओडिशा के ऊपर सिस्टम बना हुआ है। इसके असर से 9 अगस्त को भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी है।
शनिवार शाम रायपुर में झमाझम बारिश हुई। इसके बाद रात भर रुक-रुककर बारिश होती रही। कुछ इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। इससे लोगों को आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।