छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बलरामपुर और बीजापुर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में 1 जून से अब तक हुई मौसमी बारिश सामान्य से 7% कम है।

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम बंगाल और उससे लगे उत्तर ओडिशा के ऊपर सिस्टम बना हुआ है। इसके असर से 9 अगस्त को भी प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। उत्तर छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी है।

शनिवार शाम रायपुर में झमाझम बारिश हुई। इसके बाद रात भर रुक-रुककर बारिश होती रही। कुछ इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। इससे लोगों को आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।