सोमवार, 10 अगस्त को मेष राशि के विद्यार्थियों को पढ़ाई में उम्मीद से बेहतर नतीजे मिल सकते हैं और नई स्किल सीखना आगे फायदेमंद रहेगा

Chhattisgarh Crimesसोमवार, 10 अगस्त को मेष राशि के विद्यार्थियों को पढ़ाई में उम्मीद से बेहतर नतीजे मिल सकते हैं और नई स्किल सीखना आगे फायदेमंद रहेगा। कर्क राशि वालों को पुराने निवेश या बचत से अचानक फायदा हो सकता है और लंबे रिश्ते में शादी की बातचीत आगे बढ़ेगी। तुला राशि वालों के काम में विस्तार होगा और विदेश या दूसरे शहर से जुड़े अवसर मिल सकते हैं।

मकर राशि वालों के रुके काम तेजी से आगे बढ़ेंगे और इंटरव्यू या परीक्षा का नतीजा उम्मीद से बेहतर आ सकता है। कुंभ राशि वालों को नया प्रस्ताव या महत्वपूर्ण पार्टनरशिप मिल सकती है। वहीं, सिंह राशि वालों को खर्च और ऑफिस में मतभेद संभालने होंगे। कन्या राशि वाले शॉर्टकट और गलत आर्थिक फैसलों से बचें। धनु राशि वालों के लिए बड़े फैसले टालकर काम की समीक्षा करना बेहतर रहेगा।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

Chhattisgarh Crimes

मेष – पेज ऑफ पेंटाकल्स आज नई शुरुआत और कुछ नया सीखने का दिन है। नई योजना या निवेश का विचार आ सकता है। परिवार के युवाओं की पढ़ाई से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के मामले में सावधानी और समझदारी से काम करेंगे। छोटी सफलताएं आत्मविश्वास बढ़ाएंगी। नई स्किल सीखने का मौका मिले, तो उसका फायदा उठाएं। यह आगे काम आ सकती है।

करियर – रिसर्च या ट्रेनिंग शुरू हो सकती है। एजुकेशन, डिजाइन और फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में आगे बढ़ने या वेतन बढ़ाने के लिए नई स्किल सीखने का विचार आएगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर पूरा ध्यान देना चाहिए। नतीजे उम्मीद से बेहतर मिल सकते हैं। लव – रिश्ते में स्थिरता और नई उम्मीद आएगी। अविवाहित लोगों को मेहनती और अपने लक्ष्य को लेकर गंभीर व्यक्ति पसंद आ सकता है। एक-दूसरे के सपनों और जरूरतों को समझने से रिश्ता मजबूत होगा। भरोसा और सहयोग बढ़ेगा। हेल्थ – हड्डियों और मांसपेशियों की सेहत के लिए संतुलित भोजन लें। कैल्शियम और प्रोटीन वाली चीजें भोजन में शामिल करें। ज्यादा देर लगातार न बैठें और बीच-बीच में हल्की स्ट्रेचिंग करें। लकी रंग – कैरेमल, लकी नंबर – 7

Chhattisgarh Crimes

वृष – नाइट ऑफ पेंटाकल्स आज धैर्य और लगातार मेहनत से आगे बढ़ेंगे। किसी लक्ष्य की ओर योजना बनाकर काम करेंगे। जल्दबाजी के बजाय हर कदम सोच-समझकर उठाएंगे। परिवार की जिम्मेदारियां अच्छी तरह निभाएंगे। अधूरा काम पूरा होने से संतुष्टि मिलेगी। ईमानदारी और अनुशासन आपकी ताकत रहेंगे।

करियर – काम में आपकी मेहनत और जिम्मेदारी को पहचान मिलेगी। सरकारी सेवा, अकाउंट्स, कृषि या जमीन से जुड़े लोगों के लिए समय फायदेमंद रहेगा। प्रोजेक्ट आगे बढ़ेगा। स्थिर इनकम के लिए नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। लव – रिश्ते में भरोसा और स्थिरता बढ़ेगी। पार्टनर के साथ भविष्य की योजना पर बातचीत होगी। अविवाहित लोगों की मुलाकात किसी गंभीर और जिम्मेदार व्यक्ति से हो सकती है। पुराने मतभेद धैर्य और बातचीत से सुलझेंगे। हेल्थ – दिनचर्या और भोजन व्यवस्थित रखें। कैल्शियम और विटामिन-डी के लिए भोजन और धूप जैसे सामान्य स्रोतों पर ध्यान दें। सप्लीमेंट की जरूरत हो, तो डॉक्टर की सलाह लें। हल्की सैर या एक्सरसाइज करें। लकी रंग – ग्रीन, लकी नंबर – 5

Chhattisgarh Crimes

मिथुन – ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स आज सोच साफ रहेगी और किसी उलझे मामले में सही फैसला लेने में सफल होंगे। तर्क और समझदारी आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी। अपनी बात साफ तरीके से रखेंगे और लोग उसे महत्व देंगे। पुरानी रुकावट दूर करके नई शुरुआत करने का मौका मिलेगा।

करियर – ऑफिस में आपकी योजनाओं और विचारों की तारीफ होगी। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट या मीटिंग में आपका सुझाव काम आ सकता है। वकील, लेखक, रिसर्चर और पत्रकारों के लिए दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में नई रणनीति अपनाकर प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई और परीक्षा की तैयारी में ध्यान बेहतर रहेगा। लव – साफ और ईमानदार बातचीत से रिश्ते की गलतफहमी दूर होगी। अविवाहित लोगों की मुलाकात ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिसकी सोच उनसे मिलती हो। किसी रिश्ते को लेकर लंबे समय से उलझन है, तो आज स्थिति साफ हो सकती है। हेल्थ – आंखों और सिर से जुड़ी परेशानी को नजरअंदाज न करें। ज्यादा सोचने और तनाव से बचें। पूरी नींद लें। योग और मेडिटेशन भी मददगार रहेंगे। लकी रंग – नेवी ब्लू, लकी नंबर – 2

Chhattisgarh Crimes

कर्क – क्वीन ऑफ पेंटाकल्स आज परिवार, पैसे और निजी जीवन में संतुलन बना रहेगा। घर में अच्छा तालमेल रहने से मन शांत रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। घर की सजावट या सुविधा बढ़ाने पर ध्यान देंगे। पुराने निवेश या बचत से अचानक फायदा होने के संकेत हैं।

करियर – आपकी मेहनत और भरोसेमंद काम करने के तरीके से सहयोगी और बड़े अधिकारी प्रभावित होंगे। टीम के काम में मार्गदर्शन करने का मौका मिलेगा। इससे नेतृत्व की क्षमता सामने आएगी। क्रिएटिव फील्ड, एजुकेशन, मैनेजमेंट और काउंसलिंग से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। लव – आपका देखभाल करने वाला और समझदार व्यवहार रिश्ते को मजबूत करेगा। पार्टनर के साथ समय बिताने से भरोसा और नजदीकी बढ़ेगी। लंबे समय से रिश्ते में हैं, तो शादी की बातचीत आगे बढ़ सकती है और परिवार की सहमति भी मिल सकती है। हेल्थ – त्वचा या हड्डियों से जुड़ी पुरानी परेशानी है, तो उसका ध्यान रखें। घर का पौष्टिक भोजन लें, पर्याप्त पानी पिएं और हल्की एक्सरसाइज करें। लकी रंग – ग्रे, लकी नंबर – 4

Chhattisgarh Crimes

सिंह – थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स आज भावनात्मक उतार-चढ़ाव रह सकता है। परिवार में पुराने मुद्दे पर चर्चा से माहौल गंभीर होगा। बच्चों की पढ़ाई या दूसरी गतिविधियों पर ध्यान देना पड़ेगा। बिजनेस पार्टनर से असहमति हो सकती है। अचानक खर्च सामने आएंगे। कोई कार्यक्रम भी अचानक रद्द हो सकता है।

करियर – टीम में तालमेल की कमी से काम प्रभावित हो सकता है। नई नौकरी का मौका मिल सकता है, लेकिन फैसला सोच-समझकर लें। आगे बढ़ने की प्रक्रिया में देरी हो सकती है। बड़े अधिकारियों से मतभेद को शांत और प्रोफेशनल तरीके से संभालें। ट्रांसफर से जुड़ी अचानक खबर मिल सकती है। लव – रिश्ते में दूरी या असुरक्षा महसूस हो सकती है। पुराना रिश्ता याद आने से सिंगल लोग परेशान रह सकते हैं। पति-पत्नी में बातचीत की कमी से गलतफहमी बढ़ेगी। आज पार्टनर की निजी जगह का सम्मान करें। हेल्थ – तनाव और बेचैनी से नींद प्रभावित हो सकती है। मौसम बदलने से सर्दी-जुकाम हो सकता है। तला-भुना खाना कम करें और पर्याप्त पानी पिएं। लकी रंग – लैवेंडर, लकी नंबर – 1

Chhattisgarh Crimes

कन्या – द डेविल आज कोई आकर्षक मौका या आसान फायदे का रास्ता आपको गलत दिशा में ले जा सकता है। शॉर्टकट से बचें। निवेश या उधार के मामले में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है। गुस्से और भावनाओं पर नियंत्रण रखें, वरना रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

करियर – ऑफिस में गैर जरूरी बहस और राजनीति से दूर रहें। टारगेट के दबाव में गलती हो सकती है। बिजनेस पार्टनर की गतिविधियों पर ध्यान रखें। गलत तरीके से काम करने का प्रस्ताव मिले, तो उससे दूर रहें। कानूनी और दस्तावेज से जुड़े काम ध्यान से करें। लव – शक, जलन और जरूरत से ज्यादा नियंत्रण रखने की आदत रिश्ते में विवाद करा सकती है। पार्टनर से बार-बार सवाल करने से बचें। सिंगल लोगों को गलत व्यक्ति पसंद आ सकता है। पुराने रिश्ते में वापस जाने का फैसला भावनाओं में बहकर न लें। हेल्थ – मानसिक तनाव से ऊर्जा कम महसूस हो सकती है। त्वचा की एलर्जी या दूसरी परेशानी हो सकती है। भारी और तला-भुना भोजन कम करें। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। लकी रंग – काला, लकी नंबर – 8

Chhattisgarh Crimes

तुला – थ्री ऑफ वांड्स आज भविष्य की योजना बनाने और काम को आगे बढ़ाने का दिन है। कामकाज में विस्तार के नए अवसर आएंगे। खास तौर पर विदेश या दूसरे शहर से जुड़ी संभावनाएं मजबूत होंगी। लंबे समय से रुका काम आगे बढ़ेगा। यात्रा या नई पार्टनरशिप का मौका भी मिल सकता है।

करियर – नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी पर काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। बिजनेस में नए संपर्क बनेंगे और पुराने क्लाइंट से बेहतर अवसर मिल सकते हैं। विदेश व्यापार और इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है। नौकरी में आगे बढ़ने के संकेत हैं। अपनी योजना साफ रखें। लव – रिश्ते में स्थिरता आएगी और भविष्य को लेकर गंभीर बातचीत होगी। पार्टनर के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। अविवाहित लोगों को दूर रहने वाले किसी व्यक्ति से रिश्ते का प्रस्ताव मिल सकता है। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में भरोसा और बातचीत मजबूत होगी। हेल्थ – यात्रा से थकान या पीठ दर्द हो सकता है। लंबे समय तक खड़े रहने या चलने से पैरों में सूजन महसूस हो सकती है। आराम और हल्की स्ट्रेचिंग करें। लकी रंग – पर्ल व्हाइट, लकी नंबर – 6

Chhattisgarh Crimes

वृश्चिक – पेज ऑफ कप्स आज नए विचार और भावनात्मक उत्साह रहेगा। काम और रिश्तों में नई ऊर्जा महसूस होगी। अचानक कोई अच्छी खबर, प्रस्ताव या मुलाकात दिन खास बना सकती है। अपनी रचनात्मकता और छिपी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

करियर – मीडिया, आर्ट, डिजाइन, राइटिंग, म्यूजिक और दूसरे रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। नए प्रोजेक्ट में आपकी अलग सोच लोगों को प्रभावित करेगी। नौकरी में सीनियर से तारीफ या नया अवसर मिल सकता है। लव – रिश्ते में रोमांस और भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। पार्टनर कोई सरप्राइज दे सकता है। अविवाहित लोगों की जिंदगी में नया और भरोसेमंद रिश्ता आ सकता है। पुरानी गलतफहमी प्यार और समझदारी से खत्म होगी। हेल्थ – मन शांत रखने के लिए मेडिटेशन, योग या संगीत का सहारा लें। सिरदर्द या नींद की कमी हो सकती है। पर्याप्त आराम, पौष्टिक भोजन और पानी का ध्यान रखें। लकी रंग – पीच, लकी नंबर – 9

Chhattisgarh Crimes

धनु – फोर ऑफ स्वॉर्ड्स आज रुककर सोचने और आराम करने की जरूरत है। लगातार मेहनत और मानसिक दबाव के कारण थकान महसूस हो सकती है। किसी बड़े फैसले को जल्दबाजी में लेने के बजाय स्थिति का शांत मन से आकलन करें। कुछ समय अकेले रहकर आगे की योजना बनाने से स्थिति साफ होगी।

करियर – काम की रफ्तार थोड़ी धीमी रहेगी। चल रहे प्रोजेक्ट और योजनाओं को आगे बढ़ाने से पहले दोबारा जांचें। लगातार ज्यादा काम कर रहे हैं, तो थोड़ा आराम लेने से काम करने की क्षमता बेहतर होगी। बिजनेस में जल्दबाजी से फैसला न लें और भरोसेमंद व्यक्ति की सलाह लें। लव – हाल के तनाव या गलतफहमी को दूर करने के लिए शांत बातचीत करें। पार्टनर के साथ समझदारी से बात करने पर रिश्ता बेहतर होगा। अविवाहित लोगों को फिलहाल जल्दबाजी में नया रिश्ता शुरू करने से बचना चाहिए। हेल्थ – तनाव कम करने के लिए ध्यान, गहरी सांस लेने की एक्सरसाइज और हल्की शारीरिक गतिविधि करें। शरीर और मन दोनों को पर्याप्त आराम दें। लकी रंग – मस्टर्ड येलो, लकी नंबर – 3

Chhattisgarh Crimes

मकर – व्हील ऑफ फॉर्च्यून पुराने रुके हालात अचानक बदल सकते हैं। अटके काम आगे बढ़ेंगे और ऐसा अवसर सामने आ सकता है जिसकी उम्मीद नहीं थी। बदलाव पूरी तरह आपके नियंत्रण में नहीं होगा, इसलिए परिस्थिति के अनुसार खुद को ढालें और सही मौके को पहचानें।

करियर – काम में अचानक बदलाव हो सकता है। नई जिम्मेदारी, ट्रांसफर या आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। इंटरव्यू, महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट या परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों के नतीजे उम्मीद से बेहतर हो सकते हैं। लव – रिश्ते में नई ताजगी आएगी। अविवाहित लोगों की अचानक हुई मुलाकात महत्वपूर्ण रिश्ते में बदल सकती है। पुराने रिश्ते में सुधार होगा और मतभेद खत्म होने के संकेत हैं। हेल्थ – ऊर्जा अच्छी रहेगी, लेकिन यात्रा, मौसम या दिनचर्या में अचानक बदलाव से थकान और तनाव हो सकता है। पर्याप्त आराम करें। लकी रंग – सुनहरा, लकी नंबर – 1

Chhattisgarh Crimes

कुंभ – नाइट ऑफ कप्स आज अपने विचार और भावनाएं नए तरीके से जाहिर करेंगे। सपनों और योजनाओं को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाने का समय है। कोई खास मैसेज, निमंत्रण या प्रस्ताव मिल सकता है। आपका सरल और भावनात्मक व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा।

करियर – नई पार्टनरशिप या महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर काम शुरू हो सकता है। नए अवसर खुलेंगे। आर्ट, राइटिंग, मीडिया, डिजाइन और एजुकेशन से जुड़े लोगों के काम को खास पहचान मिल सकती है। लव – रिश्ते में रोमांस और अपनापन बढ़ेगा। अविवाहित लोगों की मुलाकात किसी आकर्षक व्यक्ति से हो सकती है जिसकी सोच उनसे मिलती हो। पार्टनर के साथ समय बिताने और मन की बात कहने से रिश्ता मजबूत होगा। हेल्थ – ऊर्जा बनी रहेगी। खानपान में लापरवाही और जरूरत से ज्यादा थकान से बचें। आराम और नियमित भोजन पर ध्यान दें। लकी रंग – रस्ट रेड, लकी नंबर – 5

Chhattisgarh Crimes

मीन – किंग ऑफ कप्स आज दूसरे लोगों की भावनाओं को समझकर सही फैसला लेंगे। किसी संवेदनशील स्थिति में आपका शांत व्यवहार माहौल संभाल देगा। लोग आप पर भरोसा करेंगे और आपकी सलाह को गंभीरता से लेंगे। आपका मददगार व्यवहार लोगों को आपके करीब लाएगा।

करियर – ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट या टीम की जिम्मेदारी मिल सकती है। मुश्किल परिस्थिति में शांत रहकर समाधान निकालने की आपकी क्षमता की तारीफ होगी। समझदारी से लोगों के बीच तालमेल बनाने की क्षमता भी काम आएगी। लव – आपकी समझदारी रिश्ते को मजबूत करेगी। पार्टनर के साथ दिल से जुड़ी बातचीत हो सकती है। इससे आपसी नजदीकी बढ़ेगी। अविवाहित लोगों की मुलाकात किसी समझदार और भावनात्मक रूप से संतुलित व्यक्ति से हो सकती है। हेल्थ – मानसिक संतुलन बनाए रखें। एलर्जी या सर्दी-जुकाम से बचाव के लिए मौसम के अनुसार सावधानी रखें। लकी रंग – डीप ब्राउन, लकी नंबर – 7