![]()
मीन राशि वालों को शानदार सैलरी वाला ऑफर लेटर, सैलरी हाइक या बोनस मिलने की संभावना है। वहीं, तुला राशि वालों को अचानक बदलाव और धनु राशि वालों को काम के आइडिया चोरी होने से सावधान रहना होगा।
टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…
मेष – ऐट ऑफ स्वोर्ड्स आज आप खुद को बंधा हुआ महसूस कर सकते हैं। आपके काल्पनिक डर आपको नया कदम उठाने से रोकेंगे। परिवार में बेवजह घबराहट का माहौल रह सकता है। आपके रास्ते में कोई वास्तविक बाधा नहीं है। सिर्फ नकारात्मक विचारों ने आपको रोक रखा है। अपनी सोच बदलें। खुद पर भरोसा रखें और बिना डरे आगे बढ़ें।
करियर – बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों पर काम का दबाव ज्यादा रहेगा। सहकर्मियों की राजनीति मानसिक रूप से थका सकती है। नई नौकरी खोजने का विचार आएगा, लेकिन जल्दबाजी न करें। व्यापार में नया निवेश करने से पहले सही जानकारी जुटा लें। धैर्य बनाए रखना सबसे जरूरी है। लव – रिश्ते में घुटन या कुछ पाबंदियां महसूस हो सकती हैं। आप अपनी बात पार्टनर के सामने खुलकर नहीं रख पाएंगे। बेवजह शक के कारण तीखी बहस हो सकती है। साथी के साथ साफ बातचीत करना ही सबसे अच्छा उपाय है। अपनी भावनाओं को मन में दबाकर न रखें। हेल्थ – सिरदर्द या माइग्रेन हो सकता है। बंद जगहों पर घबराहट या सांस फूलने जैसी तकलीफ अचानक महसूस हो सकती है। मानसिक शांति के लिए ध्यान का अभ्यास करना आपके लिए बहुत जरूरी है। लकी कलर – पर्पल, लकी नंबर – 1
वृष – टू ऑफ कप्स आज का दिन शानदार और आपसी तालमेल वाला है। परिवार में सभी के बीच सम्मान और प्रेम बना रहेगा। घर में किसी मांगलिक काम की अच्छी शुरुआत हो सकती है। आप दूसरों की भावनाओं को अच्छी तरह समझेंगे। किसी पुराने विवाद को आज आपसी सहमति से सुलझा लिया जाएगा। यह मामला शांतिपूर्ण तरीके से खत्म होगा। घर का माहौल खुशनुमा और सुकून भरा रहेगा।
करियर – इंटीरियर डिजाइनिंग और आर्किटेक्चर से जुड़े लोगों को अच्छी पार्टनरशिप का प्रस्ताव मिल सकता है। कार्यस्थल पर किसी सहकर्मी के साथ मिलकर किया गया काम बड़ी सफलता दिलाएगा। व्यापार में कोई नया और भरोसेमंद साझेदार जुड़ सकता है। टीम की तरह आगे बढ़ने से आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा। लव – लव लाइफ में अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा। अरेंज मैरिज के लिए पार्टनर देख रहे लोगों की बात पक्की हो सकती है। आप जीवनसाथी के साथ सच्चा सोलमेट कनेक्शन महसूस करेंगे। आप दोनों एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखेंगे। हेल्थ – किसी पुरानी बीमारी से आज तेजी से राहत मिलनी शुरू होगी। फिटनेस को बनाए रखने के लिए रोजाना सुबह की सैर को अपनी आदत जरूर बनाएं। लकी कलर – पिंक, लकी नंबर – 6
मिथुन – द चैरियट आज आप हर बाधा को पार करते हुए तेजी से आगे बढ़ेंगे। परिवार में आप मजबूत मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे। आप सबको साथ लेकर चलेंगे। आज नया वाहन खरीदने का अच्छा योग बन रहा है। आप अपने लक्ष्य पर पूरी तरह फोकस रखेंगे। किसी भी भटकाव से बचेंगे। लंबे समय से अटका कानूनी काम आपकी मजबूत इच्छाशक्ति से पूरा हो सकता है।
करियर – खेल जगत और ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए सफलता का दिन है। ऑफिस में किसी चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट का नेतृत्व पूरी जिम्मेदारी से करेंगे। नौकरी के सिलसिले में अचानक लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार में आप अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकल जाएंगे। लव – पार्टनर के साथ रोमांचक और लंबी ड्राइव पर जाने का प्लान बनेगा। सिंगल लोग किसी को प्रपोज करने के लिए पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। रिश्ते में दखल देने वाले बाहरी व्यक्ति को आज आप पूरी तरह बाहर कर देंगे। रिश्ते की दिशा आज आप मजबूती के साथ खुद तय करेंगे। हेल्थ – मांसपेशियों में तेज दर्द रह सकता है। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज जरूर करें। सफर में अपने साथ पानी की बोतल रखें, ताकि डिहाइड्रेशन से बचा जा सके। लकी कलर – खाकी, लकी नंबर – 7
कर्क – सेवन ऑफ वॉण्ड्स आज आपको अपने विचारों पर डटे रहना होगा। परिवार के सदस्य आपके फैसलों का विरोध कर सकते हैं। हार मानने की बजाय हिम्मत के साथ अपने सिद्धांतों पर टिके रहें। आर्थिक मामलों में कोई बाहरी व्यक्ति गलत सलाह देकर आपको भटकाने की कोशिश करेगा। आपको अकेले ही कई मामलों का सामना करना पड़ सकता है।
करियर – शिक्षा क्षेत्र और टीचिंग से जुड़े लोगों को आज विरोध का सामना करना पड़ेगा। नया नियम लागू करने पर बहस की स्थिति बन सकती है। ऑफिस में कई लोग आपकी सफलता से जलेंगे और आलोचना करेंगे। अपने काम और मेहनत पर पूरा भरोसा रखें। लव – प्यार को साबित करने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। सिंगल लोग किसी ऐसे इंसान को पसंद करेंगे, जिसे पाना आसान नहीं होगा। रिश्ते में दूसरों की दखलअंदाजी रोकने के लिए सख्त सीमाएं बनानी होंगी। अपना पक्ष बिना डरे और पूरे आत्मविश्वास के साथ सबके सामने रखें। हेल्थ – मौसम में बदलाव से वायरल इन्फेक्शन या गले की खराश का खतरा है। डाइट में लौंग और तुलसी का काढ़ा शामिल करें। खुद को शांत रखने के लिए योग का अभ्यास जरूर करें। लकी कलर – एमराल्ड ग्रीन, लकी नंबर – 5
सिंह – थ्री ऑफ पेन्टाकल्स आज का दिन नया हुनर सीखने का है। घर में बड़े निर्माण कार्य या रेनोवेशन की योजना को लेकर विशेषज्ञों से मुलाकात हो सकती है। सभी सदस्य एकजुट होकर एक ही लक्ष्य के लिए मेहनत करेंगे। आप दूसरों की राय ध्यान से सुनेंगे और उनका सम्मान करेंगे। किसी नए विषय की पढ़ाई या ट्रेनिंग शुरू करने के लिए दिन शुभ है।
करियर – कंटेंट क्रिएशन और लेखन से जुड़े लोगों को अपनी टीम का अच्छा सहयोग मिलेगा। ग्रुप प्रोजेक्ट में आपके काम की सराहना होगी। किसी अनुभवी और सीनियर व्यक्ति से बेहतर मार्गदर्शन मिलेगा। आपकी कार्यकुशलता आज सबको प्रभावित और प्रेरित करेगी। लव – रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए आप और आपका पार्टनर मिलकर अच्छा प्रयास करेंगे। सिंगल लोगों की मुलाकात क्लास या ट्रेनिंग के दौरान किसी समान विचार वाले इंसान से हो सकती है। रिश्ते में हवा-हवाई बातों की बजाय व्यावहारिक और समझदारी भरा नजरिया रहेगा। हेल्थ – रीढ़ की हड्डी में दर्द हो सकता है। काम के बीच में ब्रेक लें और हल्की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को आदत बनाएं। फिटनेस को लेकर आप अनुशासित रहेंगे। लकी कलर – येलो, लकी नंबर – 3
कन्या – द मून आज हर इंसान और स्थिति को गहराई से परखना होगा। परिवार में कोई आपसे कोई बड़ा सच या जरूरी बात छिपा सकता है। आर्थिक निर्णय लेने से पहले सभी कागजात ध्यान से पढ़ें। किसी बाहरी व्यक्ति की मीठी बातों पर भरोसा न करें। आपकी इंट्यूशन आज तेज रहेगी, इसलिए किसी और की बातों में आने की बजाय अपने मन की आवाज सुनें।
करियर – फोटोग्राफी और विजुअल आर्ट्स से जुड़े लोगों की कल्पना शक्ति आज बहुत अच्छी रहेगी। नौकरी खोज रहे युवाओं को किसी फर्जी कंपनी से आकर्षक ऑफर आ सकता है। व्यापार में किसी भी नए इंसान को उधार देने से बचें। आज जो कुछ दिख रहा है, जरूरी नहीं कि वह पूरी तरह सच हो। इसलिए सतर्क रहें। लव – पार्टनर की किसी पुरानी बात को लेकर गहरा शक पैदा हो सकता है। सिंगल लोग किसी ऐसे इंसान के पीछे भाग सकते हैं, जो बाहर से अलग और आकर्षक दिखेगा। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा कमिटमेंट करने से बचें। किसी भी फैसले में जल्दबाजी न करें। हेल्थ – मानसिक रूप से आप बहुत ज्यादा थका हुआ और उदास महसूस कर सकते हैं। पानी से होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। टाइफाइड या पीलिया से बचने के लिए सिर्फ उबला और साफ पानी पिएं। लकी कलर – पर्ल वाइट, लकी नंबर – 6
तुला – द टावर आज कोई बड़ा और अचानक बदलाव आ सकता है। परिवार में कोई पुरानी परंपरा या पुराना नियम अचानक टूट सकता है। कोई ऐसी खबर मिलेगी, जो आपको पूरी तरह चौंका देगी। कमजोर चीजें आज टूटेंगी, ताकि भविष्य में नई शुरुआत हो सके। आर्थिक मामलों में झटका लग सकता है, इसलिए बहुत संभलकर चलें।
करियर – इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन फील्ड में कोई बड़ा तकनीकी फॉल्ट अचानक सामने आ सकता है। मैनेजमेंट की ओर से कर्मचारियों की छंटनी जैसा कठोर फैसला लिया जा सकता है। आपका पुराना चल रहा प्रोजेक्ट अचानक बीच में रद्द हो सकता है। कठिन बदलाव को स्वीकार करें और शांत रहकर नई शुरुआत की मजबूत योजना बनाएं। लव – लव लाइफ में किसी कड़वे सच का अचानक पता चल सकता है। समझौते पर चल रहा रिश्ता आज टूट सकता है। पार्टनर के किसी बड़े झूठ के सामने आने से आपका भरोसा टूट सकता है। सिंगल लोग पुराने क्रश की सच्चाई जानकर गहरे सदमे में आ सकते हैं। हेल्थ – मौसम के अचानक बदलने से सर्दी-जुकाम या वायरल बुखार हो सकता है। शारीरिक रूप से सतर्क रहें और किसी भी तकलीफ में तुरंत सही इलाज लें। लकी कलर – मैरून, लकी नंबर – 9
वृश्चिक – सेवन ऑफ कप्स आज आपके सामने इतने विकल्प होंगे कि आप बहुत कंफ्यूज हो सकते हैं। इसी वजह से कोई ठोस कदम उठाने में दिक्कत होगी। रातोंरात अमीर बनने वाली फर्जी स्कीम की तरफ आपका ध्यान जा सकता है। कल्पना की दुनिया से बाहर निकलकर वास्तविकता पर ध्यान देना होगा। किसी भी महत्वपूर्ण फैसले को कुछ दिनों के लिए टालना बेहतर रहेगा।
करियर – शोरूम मालिकों को आज कंफ्यूज ग्राहकों को संभालने में परेशानी होगी। कई कंपनियों से एक साथ अलग-अलग जॉब ऑफर आ सकते हैं। ऑफिस में काम करते समय आपका ध्यान भटक सकता है। फोकस को एक जगह स्थिर रखना सबसे ज्यादा जरूरी है। लव – झूठी उम्मीदों के कारण आज आप लव लाइफ में निराशा महसूस कर सकते हैं। डेटिंग ऐप्स पर बहुत विकल्प दिखेंगे, लेकिन कोई भी सच्चा इंसान नहीं मिलेगा। आप ख्यालों में खोए रहेंगे, जिनका वास्तविकता से कोई सीधा संबंध नहीं होगा। कमिटेड लोगों को अपना पार्टनर बोरिंग लग सकता है। हेल्थ – थकावट और आलस की शिकायत रहेगी। अचानक चक्कर आ सकते हैं। स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त नींद लें। ठंडे पानी से स्नान करें और जंक फूड से बचें। लकी कलर – बेज, लकी नंबर – 7
धनु – नाइन ऑफ वॉण्ड्स आज आप अपनी मंजिल के बहुत करीब हैं, लेकिन थकान ज्यादा महसूस होगी। आपने जो संघर्ष किया है, उसे अंत तक बनाए रखने की जरूरत है। परिवार के बाहर के लोगों से अपनी निजता बचाने के लिए सीमाएं तय करेंगे। आर्थिक नुकसान से सबक लेते हुए आज आप बहुत सोच-समझकर कदम रखेंगे। थोड़ी हिम्मत और बनाए रखें, क्योंकि सफलता अब बहुत दूर नहीं है।
करियर – फ्रीलांसर और कंसल्टिंग से जुड़े लोगों को फाइनल डेडलाइन पूरी करने में संघर्ष करना पड़ेगा। पुरानी मेहनत के साथ अपने काम के आइडिया चोरी होने से भी बचाना होगा। व्यापार में पुराने घाटे से उबरने के लिए कड़े नियमों पर कायम रहना होगा। लव – पुराने धोखे के कारण आज आप अपना दिल पूरी तरह बंद रखेंगे। नए पार्टनर के सामने अपनी सच्ची भावनाएं जताने में हिचकिचाहट होगी। रिश्ते में आप एक मजबूत दूरी बना लेंगे। इसे पार करना दूसरे व्यक्ति के लिए मुश्किल होगा। हेल्थ – पीठ और कमर में जकड़न और तेज दर्द की शिकायत रहेगी। शरीर को आराम देने के लिए डीप टिश्यू मसाज का सहारा लें। पर्याप्त आराम के बिना यह समस्या बढ़ सकती है। लकी कलर – ब्राउन, लकी नंबर – 4
मकर – द एम्प्रेस आज आपके आसपास सुख-समृद्धि और सकारात्मकता का माहौल रहेगा। घर में किसी नए बच्चे के आने की खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने घर को सुंदर तरीके से सजाएंगे। सुख-सुविधाओं और लग्जरी पर आज आप दिल खोलकर पैसा खर्च कर सकते हैं। यह दिन प्रकृति और जीवन की सुंदरता को महसूस करने का है।
करियर – एग्रीकल्चर और ब्यूटी पार्लर चलाने वालों के लिए आज का दिन मुनाफे वाला रहेगा। महिला उद्यमियों को अपना बिजनेस बड़े स्तर पर ले जाने का मौका मिलेगा। आपके हर काम में आज परफेक्शन और सुंदरता साफ दिखेगी। लव – लव लाइफ में गहरा प्यार और परवाह का भाव रहेगा। वैवाहिक जीवन में रोमांस बढ़ेगा। आप अपने पार्टनर को कोई महंगा तोहफा दे सकते हैं। आज आपका रिश्ता सुरक्षित और खुशहाल महसूस होगा। हेल्थ – इम्युनिटी मजबूत रहेगी। गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए रसीले ताजे फलों का सेवन करें। गार्डनिंग करने से मन को शांति मिलेगी। आज आप खुद को हर तरह से स्वस्थ महसूस करेंगे। लकी कलर – पेस्टल ग्रीन, लकी नंबर – 5
कुंभ – किंग ऑफ स्वोर्ड्स आज आप भावनाओं की बजाय तेज बुद्धि और तर्क से काम लेंगे। परिवार में किसी जज की तरह निष्पक्ष और कड़े फैसले ले सकते हैं। आर्थिक मामलों में एक-एक पैसे का सही हिसाब रखेंगे। फालतू ड्रामा या झूठी बातें आज आपको बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होंगी। आपके लिए आज स्पष्टता और अनुशासन सबसे ज्यादा जरूरी रहेगा।
करियर – वकील और भाषा अनुवादक के रूप में काम करने वालों के लिए दिन शानदार रहेगा। कार्यस्थल पर आपके तार्किक आइडिया को सभी लोग बिना विरोध के मान लेंगे। सरकारी नौकरी वालों को महत्वपूर्ण मामले सुलझाने की बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपका दिमाग आज बहुत तेज और साफ तरीके से काम करेगा। लव – लव लाइफ में आज भावनाओं की बजाय सीधी बातचीत होगी। सिंगल लोग किसी सख्त और तेज दिमाग वाले इंसान की तरफ आकर्षित होंगे। कोई विवाद चल रहा है, तो आज रोने-धोने की बजाय सीधा समाधान निकलेगा। आज रिश्ते में प्रैक्टिकल होना ही प्राथमिकता रहेगी। बिना तर्क की कोई बात आप स्वीकार नहीं करेंगे। हेल्थ – त्वचा बहुत ड्राई हो सकती है। आंखों में जलन हो तो डॉक्टर की सलाह से कूलिंग आई ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें। दिमाग को शांत करने के लिए ठंडे और अंधेरे कमरे में कुछ देर आराम करें। लकी कलर – स्काई ब्लू, लकी नंबर – 2
मीन – ऐस ऑफ पेन्टाकल्स आज आपके जीवन में आर्थिक समृद्धि का नया रास्ता खुल सकता है। परिवार में पुश्तैनी संपत्ति मिलने या धन लाभ होने की खुशी रहेगी। भविष्य सुरक्षित करने के लिए कोई ठोस और लंबी अवधि का निवेश शुरू करेंगे। घर में किसी नई और महंगी वस्तु की खरीदारी हो सकती है। आज संसाधनों और पैसों की कमी महसूस नहीं होगी।
करियर – रियल एस्टेट और वेल्थ मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को मुनाफे वाली डील मिलेगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शानदार सैलरी वाला ऑफर लेटर मिल सकता है। व्यापार में कोई प्रॉफिटेबल प्रोडक्ट लॉन्च कर सकते हैं, जो अच्छा प्रदर्शन करेगा। ऑफिस में आपको अच्छी सैलरी हाइक या बड़ा बोनस मिलने की संभावना है। लव – लव लाइफ में स्थिर और सुरक्षित नई शुरुआत होने जा रही है। आपको ऐसा पार्टनर मिल सकता है, जो आर्थिक रूप से सेटल और जीवन में स्थिर होगा। सिंगल लोगों के लिए आज का दिन व्यावहारिक और जमीन से जुड़े इंसान से मिलने का है। रिश्ते में सुरक्षा और पक्के कमिटमेंट का अच्छा एहसास होगा। हेल्थ – शरीर को पोषण देने के लिए डाइट में मेवे और हेल्दी फैट्स शामिल करें। आपकी ऊर्जा का स्तर आज अच्छा रहेगा। लकी कलर – चारकोल, लकी नंबर – 8