छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पति ने पत्नी के हाथ-पैरों को रस्सी से बांधा

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पति ने पत्नी के हाथ-पैरों को रस्सी से बांधा। इसके बाद महिला के कपड़े फाड़ दिए, जूते से मारा, बाल खींचकर कई थप्पड़ जड़े। पति यही नहीं रुका, कैंची से पत्नी के बाल काटे, फिर उसका सिर मुंडवा दिया, चेहरे पर कालिख पोत दी।

वहीं पिता के कहने पर बच्चों ने भी अपनी मां को कई थप्पड़ मारे। जब इससे भी मन नहीं भरा तो पति ने बच्चे से पत्नी को पेशाब पिलवाई। फिर अपना पेशाब भी पिलाया। इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया।

वीडियो में पति कहता है कि बच्चों को छोड़कर दूसरे के साथ रह रही थी। जीजा के साथ फिर भांजे के साथ भाग गई थी। बता दें कि दोनों की 2006 में लव मैरिज हुई थी। लेकिन कुछ समय पहले महिला पति से अलग पंडोपारा में रह रही थी।

यह मामला पटना थाना क्षेत्र के पंडोपारा स्थित काटकोना गांव का है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज की है। आरोपी पति की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version