गुरुवार, 13 अगस्त को वृश्चिक राशि वालों के संपत्ति या विरासत से जुड़े मामलों में अच्छी प्रगति हो सकती है और पारिवारिक बिजनेस में फायदेमंद सौदे मिलने के संकेत हैं

Chhattisgarh Crimesगुरुवार, 13 अगस्त को वृश्चिक राशि वालों के संपत्ति या विरासत से जुड़े मामलों में अच्छी प्रगति हो सकती है और पारिवारिक बिजनेस में फायदेमंद सौदे मिलने के संकेत हैं। कन्या राशि वालों को बड़े क्लाइंट या विदेशी प्रोजेक्ट से जुड़ी डील मिल सकती है।

मीन राशि वालों को पुराने निवेश से फायदा और अविवाहित लोगों को ऐसा रिश्ता मिल सकता है जिसे परिवार भी पसंद करे। मेष राशि वालों को अचानक बिजनेस ऑर्डर या नया जॉब ऑफर मिल सकता है। वहीं, वृष राशि वालों को अच्छे मौके नजरअंदाज करने से बचना होगा। सिंह राशि वालों को प्रतिस्पर्धा और खर्च संभालकर चलना चाहिए। तुला राशि वालों को पैसों और रिश्तों में तनाव से बचने के लिए धैर्य रखना होगा।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

Chhattisgarh Crimes

मेष – ऐट ऑफ वांड्स आज तेजी से घटनाएं आगे बढ़ सकती हैं। बच्चों की पढ़ाई या प्रतियोगी परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। बिजनेस में अचानक ऑर्डर या डील पूरी होने की संभावना है। निवेश से जल्दी फायदा मिलने के संकेत हैं। परिवार में मिलन समारोह की योजना बन सकती है। किसी रिश्तेदार से विवाद है, तो बातचीत से मामला सुलझ सकता है।

करियर – इंटरव्यू कॉल या नया जॉब ऑफर मिल सकता है। आगे बढ़ने के लिए बड़े अधिकारियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के संकेत हैं। ट्रांसफर या नए विभाग की जिम्मेदारी मिल सकती है। विदेश से जुड़े प्रोजेक्ट का अवसर भी सामने आ सकता है। टीम के साथ अच्छा तालमेल रखें। लव – रिश्ते में उत्साह और नयापन रहेगा। अविवाहित लोगों को अचानक प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। पति-पत्नी के लिए यात्रा या किसी कार्यक्रम में शामिल होने का मौका रिश्ते को मजबूत करेगा। दूरी के कारण थोड़ी असुरक्षा महसूस हो सकती है। हेल्थ – पाचन से जुड़ी परेशानी में राहत मिल सकती है। ज्यादा मसालेदार भोजन से बचें। यात्रा के दौरान खानपान का ध्यान रखें। हल्की एक्सरसाइज और योग करें। लकी रंग – मस्टर्ड येलो, लकी नंबर – 3

Chhattisgarh Crimes

वृष – फोर ऑफ कप्स आज मन कुछ गंभीर रह सकता है। परिवार के किसी मुद्दे को लेकर ज्यादा उत्साह महसूस नहीं होगा। घर के बड़े लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें। बिजनेस में अच्छा मौका सामने आने के बावजूद आप उसे पहचानने में देर कर सकते हैं। निवेश का फैसला भी फिलहाल टल सकता है।

करियर – काम पर ध्यान लगाने में परेशानी हो सकती है। प्रमोशन या बोनस से जुड़ा मामला फिलहाल आगे न बढ़े। नई नौकरी का प्रस्ताव मिलने पर भी फैसला लेने में उलझन रहेगी। किसी प्रोजेक्ट में रुचि कम होने से काम प्रभावित हो सकता है। बड़े अधिकारियों से साफ बातचीत रखें। लव – रिश्ते में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। अविवाहित लोग किसी अच्छे प्रस्ताव को नजरअंदाज करके बाद में पछता सकते हैं। पति-पत्नी में बातचीत कम होने से गलतफहमी बढ़ सकती है। रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए आपको पहल करनी होगी। हेल्थ – लंबे समय की थकान से काम करने की क्षमता कम महसूस हो सकती है। हल्की सैर और एक्सरसाइज करें। अगर उदासी, निराशा या मन भारी रहने की स्थिति लगातार बनी रहे, तो मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर होगा। लकी रंग – टील, लकी नंबर – 5

Chhattisgarh Crimes

मिथुन – द एम्प्रेस आज नए विचार, परिवार की खुशी और आर्थिक मामलों में अच्छे मौके मिल सकते हैं। बिजनेस में फायदा होने की संभावना है। आर्थिक योजना सफल हो सकती है और निवेश के अच्छे नतीजे मिलने के संकेत हैं। घर में कोई कार्यक्रम, यात्रा या रचनात्मक गतिविधि हो सकती है।

करियर – नए विचारों का फायदा मिलेगा। आगे बढ़ने या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आर्ट, डिजाइन, एजुकेशन और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नए प्रोजेक्ट में निवेश या बिजनेस विस्तार पर विचार हो सकता है। विदेश से जुड़ा काम आगे बढ़ेगा। लव – रिश्ते में रोमांस और नजदीकी बढ़ेगी। अविवाहित लोगों की मुलाकात किसी आकर्षक व्यक्ति से हो सकती है। पार्टनर से सरप्राइज या उपहार मिल सकता है। पुराना विवाद प्यार और बातचीत से सुलझ सकता है। हेल्थ – महिलाएं खानपान और दिनचर्या पर ध्यान दें। त्वचा या बालों से जुड़ी परेशानी में सुधार महसूस हो सकता है। पौष्टिक भोजन और पूरी नींद लें। लकी रंग – मौव, लकी नंबर – 2

Chhattisgarh Crimes

कर्क – सिक्स ऑफ कप्स आज पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात खुशी दे सकती है। परिवार में अपनापन रहेगा। बिजनेस में पुराने क्लाइंट या पार्टनर से फायदा मिलने के संकेत हैं। कोई बकाया पैसा भी मिल सकता है। पुराने लोगों से दोबारा संपर्क आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

करियर – पुराना प्रोजेक्ट या अधूरा काम पूरा हो सकता है। पूर्व सहकर्मी के जरिए कोई अवसर मिल सकता है। इंटरव्यू या नौकरी के ऑफर में पुराने संपर्क मददगार रहेंगे। काम की तारीफ या सम्मान मिलने के संकेत हैं। शिक्षा, काउंसलिंग और सोशल वर्क से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। लव – पुराने प्रेमी या दोस्त से मुलाकात भावनात्मक जुड़ाव बढ़ा सकती है। अविवाहित लोगों का किसी पुराने परिचित से रिश्ता शुरू हो सकता है। पुराने मतभेद भुलाकर रिश्ते को नई शुरुआत देने का मौका मिलेगा। हेल्थ – पूरी नींद लेने से ऊर्जा बेहतर महसूस होगी। पुरानी थकान कम हो सकती है। एलर्जी की परेशानी में भी राहत मिलने की संभावना है। लक्षण बने रहें, तो डॉक्टर की सलाह लें। लकी रंग – रॉयल ब्लू, लकी नंबर – 4

Chhattisgarh Crimes

सिंह – फाइव ऑफ वांड्स आज प्रतिस्पर्धा और मतभेद ज्यादा रह सकते हैं। परिवार में किसी बात पर अलग-अलग राय होगी। बच्चों की पढ़ाई या खेल में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। बिजनेस में प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी चुनौती मिलेगी। गैर जरूरी खर्च से बचें।

करियर – ऑफिस में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। आगे बढ़ने या नया अवसर पाने के लिए मेहनत ज्यादा करनी होगी। इंटरव्यू या मीटिंग में अच्छी तैयारी के साथ जाएं। बिजनेस के प्रतिस्पर्धी नई रणनीति अपना सकते हैं। सेल्स, मार्केटिंग और खेल से जुड़े लोगों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहेगा। लव – रिश्ते में बहस या मतभेद हो सकता है। किसी की ओर आकर्षण रहेगा, लेकिन रिश्ता आगे बढ़ाने में रुकावट आ सकती है। पति-पत्नी में घरेलू मामले पर असहमति होगी। कठोर शब्दों से बचें। हेल्थ – नींद की कमी, पाचन की परेशानी या थकान हो सकती है। ब्लड प्रेशर की समस्या पहले से है, तो नियमित जांच और इलाज में लापरवाही न करें। पर्याप्त पानी पिएं। लकी रंग – चारकोल, लकी नंबर – 8

Chhattisgarh Crimes

कन्या – किंग ऑफ वांड्स आज नेतृत्व और महत्वपूर्ण फैसले लेने का मौका मिलेगा। परिवार में आपकी राय को महत्व दिया जाएगा। बच्चों की पढ़ाई या करियर से जुड़ा बड़ा फैसला हो सकता है। बिजनेस में नया प्रोजेक्ट या विस्तार की योजना बनेगी। आर्थिक स्थिति बेहतर होने के संकेत हैं।

करियर – आगे बढ़ने या उच्च पद की संभावना बन सकती है। नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। बिजनेस में नई रणनीति अपनाएंगे और टीम आपका साथ देगी। मैनेजमेंट, एजुकेशन और प्रशासन से जुड़े लोगों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। विदेशी प्रोजेक्ट या बड़े क्लाइंट से जुड़ी डील फाइनल होने की संभावना है। लव – रिश्ते में भरोसा और स्थिरता रहेगी। पति-पत्नी के बीच समझ और सम्मान बढ़ेगा। अविवाहित लोगों को आत्मविश्वासी व्यक्ति पसंद आ सकता है। पुराना विवाद भी सुलझ सकता है। हेल्थ – थकान या पीठ दर्द हो सकता है। पर्याप्त आराम और पूरी नींद लें। बाहर का तला-भुना भोजन कम करें और पानी पर्याप्त पिएं। लकी रंग – क्रिमसन, लकी नंबर – 9

Chhattisgarh Crimes

तुला – फाइव ऑफ पेंटाकल्स आज पैसों से जुड़ी परेशानी के कारण परिवार में तनाव हो सकता है, लेकिन रिश्तेदारों की मदद से स्थिति संभलेगी। पुराना विवाद भी सुलझ सकता है। गैर जरूरी खर्च कम रखें। किसी धार्मिक कार्यक्रम या पारिवारिक मुलाकात से मन को राहत मिलेगी।

करियर – काम में रुकावटें आ सकती हैं। खास तौर पर प्रोजेक्ट की डेडलाइन या जरूरी संसाधनों की कमी परेशान करेगी। बड़े अधिकारियों की उम्मीदें ज्यादा रहेंगी। योजना बनाकर लगातार मेहनत करने से स्थिति बेहतर हो सकती है। सहकर्मियों से गैर जरूरी बहस न करें। लव – किसी सच्चाई के सामने आने से रिश्ता प्रभावित हो सकता है। पुरानी गलतफहमियां सामने आएंगी। ऐसे में भावनाओं में बहने के बजाय साफ बातचीत करें। अविवाहित लोगों का कोई पुराना रिश्ता पूरी तरह खत्म हो सकता है। हेल्थ – पौष्टिक भोजन लें और पूरी नींद रखें। तनाव कम करने के लिए हल्की एक्सरसाइज या ध्यान कर सकते हैं। लकी रंग – ग्रे, लकी नंबर – 4

Chhattisgarh Crimes

वृश्चिक – टेन ऑफ पेंटाकल्स आज परिवार और आर्थिक मामलों में स्थिरता बढ़ सकती है। संपत्ति या विरासत से जुड़े मामले आगे बढ़ने के संकेत हैं। पारिवारिक सहयोग से बिजनेस मजबूत होगा। घर में गृहप्रवेश, सालगिरह या कोई दूसरा पारिवारिक कार्यक्रम हो सकता है। पुराने तनाव कम होंगे।

करियर – काम में स्थिरता महसूस होगी। पारिवारिक बिजनेस करने वालों को नए अवसर और फायदेमंद सौदे मिल सकते हैं। बड़े अधिकारियों की सलाह काम आएगी। लंबे समय की आर्थिक योजना पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा। किसी बड़ी या स्थिर कंपनी से जुड़ने का मौका भी मिल सकता है। लव – रिश्ते में साफ और खुली बातचीत जरूरी होगी। पार्टनर को आप कुछ ज्यादा गंभीर या दूर लग सकते हैं। अविवाहित लोग किसी जिम्मेदार व्यक्ति से जुड़ सकते हैं। जरूरत से ज्यादा नियंत्रण रखने से बचें। हेल्थ – हल्की सैर करें और नियमित स्वास्थ्य जांच को नजरअंदाज न करें। लकी रंग – पर्ल व्हाइट, लकी नंबर – 1

Chhattisgarh Crimes

धनु – द हर्मिट आज कुछ समय अकेले रहकर अपनी योजनाओं पर सोचने की जरूरत महसूस होगी। घर के बड़े लोगों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। पैसों से जुड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। यात्रा टालना बेहतर होगा।

करियर – नए अवसरों के पीछे भागने के बजाय मौजूदा काम और योजनाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान दें। लंबे समय की रणनीति तैयार करेंगे। रिसर्च, शिक्षा या सलाह देने वाले काम से जुड़े लोगों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। लव – प्रेम संबंध में नई शुरुआत और उत्साह रह सकता है। अविवाहित लोगों की अचानक किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पति-पत्नी के बीच रोमांस और नजदीकी बढ़ेगी। पुराने झगड़े सुलझाने का मौका मिलेगा। हेल्थ – गले या सांस से जुड़ी परेशानी से बचाव रखें। लक्षण बने रहें या बढ़ें, तो डॉक्टर की सलाह लें। तनाव कम करने के लिए अपनी पसंद की शांत गतिविधि करें। लकी रंग – नीयन ग्रीन, लकी नंबर – 5

Chhattisgarh Crimes

मकर – क्वीन ऑफ कप्स आज परिवार के साथ भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा। घर का माहौल अच्छा रहेगा। किसी सदस्य की भावनाओं और जरूरतों को समझना जरूरी होगा। पैसों के मामले में संतुलन बनाए रखें। परिवार के लोगों के बीच भरोसा बढ़ेगा।

करियर – सहकर्मियों की परेशानी समझकर समाधान निकालने से आपकी नेतृत्व क्षमता सामने आएगी। रचनात्मक काम से जुड़े लोगों को नई दिशा मिलेगी। मैनेजमेंट से जुड़े फैसलों में संतुलन रखना फायदेमंद रहेगा। महिला सहकर्मी या बड़े अधिकारी से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। लव – रिश्ते की जिम्मेदारियां गंभीरता से निभाएंगे। पार्टनर का भरोसा मिलेगा। जरूरत से ज्यादा नियंत्रण रखने से बचें। अविवाहित लोगों को समझदार और सम्मानित व्यक्ति पसंद आ सकता है। हेल्थ – पानी और दूसरे तरल पदार्थ पर्याप्त लें। मौसम बदलने पर सर्दी-जुकाम या एलर्जी से बचाव रखें। पौष्टिक भोजन और पर्याप्त आराम पर ध्यान दें। लकी रंग – लैवेंडर, लकी नंबर – 3

Chhattisgarh Crimes

कुंभ – नाइट ऑफ वांड्स आज घर में अचानक किसी के आने से चहल-पहल बढ़ सकती है। बड़े लोग आपके प्रयासों की तारीफ करेंगे। बिजनेस में अचानक अवसर मिल सकता है, लेकिन फैसला जल्दबाजी में न लें। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा और किसी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण भूमिका मिल सकती है।

करियर – ऑफिस में आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास लोगों का ध्यान खींचेगा। नए प्रोजेक्ट में नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है। इंटरव्यू या मीटिंग में अच्छा प्रदर्शन करने से आगे बढ़ने या नए अवसर मिलने के संकेत हैं। लव – पुराने रिश्ते से दूरी बनाने या उसे खत्म करने का फैसला हो सकता है। अविवाहित लोग पुराने आकर्षण से बाहर निकलेंगे। पति-पत्नी में भावनात्मक बातचीत कम होने से दूरी महसूस हो सकती है। कोई बड़ा फैसला शांत मन से लें। हेल्थ – अनियमित खानपान से पेट या पाचन की परेशानी हो सकती है। हल्की सैर, योग और स्ट्रेचिंग करें। पानी पर्याप्त पिएं और कैफीन ज्यादा न लें। लकी रंग – गेरुआ, लकी नंबर – 9

Chhattisgarh Crimes

मीन – थ्री ऑफ कप्स आज परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा। किसी खास अवसर पर सभी लोग इकट्ठा हो सकते हैं। पुराने निवेश से फायदा मिलने की संभावना है। बच्चों की उपलब्धि से गर्व महसूस होगा। पुराने दोस्त से मुलाकात खुशी देगी और पुरानी गलतफहमियां भी दूर हो सकती हैं।

करियर – टीम के साथ मिलकर मुश्किल प्रोजेक्ट पूरा कर सकते हैं। आपके सुझावों की बड़े अधिकारी तारीफ करेंगे। इससे नई जिम्मेदारी या आगे बढ़ने का रास्ता खुल सकता है। क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को अपना काम दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा। लव – प्रेम संबंध में प्यार बना रहेगा। पार्टनर के साथ किसी पार्टी या कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। अविवाहित लोगों को ऐसा रिश्ता मिल सकता है, जो परिवार को भी पसंद आए। अपनी भावनाएं साफ तरीके से जाहिर करने से रिश्ता मजबूत होगा। हेल्थ – तला-भुना और ज्यादा मसालेदार भोजन कम करें। पर्याप्त पानी पिएं और नींद पूरी लें। तनाव कम करने के लिए संगीत या अपनी पसंद का शौक अपनाएं। लकी रंग – ब्लॉसम पिंक, लकी नंबर – 6