रायगढ़ में गुरुवार शाम आए भीषण आंधी-तूफान के दौरान दो फैक्ट्रियों के बीच की बाउंड्री वॉल अचानक ढह गई

Chhattisgarh Crimesरायगढ़ में गुरुवार शाम आए भीषण आंधी-तूफान के दौरान दो फैक्ट्रियों के बीच की बाउंड्री वॉल अचानक ढह गई। मलबे की चपेट में आने से वहां झोपड़ी में रह रही एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं।

रायपुर में भी रात 8 बजे से गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। वहीं, धमतरी के मगरलोड इलाके में बुधवार देर रात आकाशीय बिजली गिरने से 40 मवेशियों की मौत हो गई।

मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। राहत की बात यह है कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं और अगले 4 से 5 दिनों में यह छत्तीसगढ़ के अन्य हिस्सों में दस्तक दे देगा।

हालांकि, पिछले 24 घंटों के दौरान बिलासपुर संभाग में गर्मी बढ़ी है, जहां पारा 4 से 5 डिग्री तक चढ़कर प्रदेश में सबसे ज्यादा 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, दुर्ग में सबसे कम 23.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।

Exit mobile version