
बैठक में बताया गया कि योग दिवस कार्यक्रम में स्कूल और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक भाग लेंगे। सीईओ ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। उन्होंने सभी विभागों से अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा।
‘योग संगम’ पोर्टल पर जानकारी होगी दर्ज
उन्होंने निर्देश दिए कि शासकीय कार्यालयों, स्कूल-कॉलेजों, पंचायतों, नगरीय निकायों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। साथ ही लोगों को योग के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और सभी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं।
बैठक में आयुष विभाग के ‘योग संगम’ पोर्टल पर सभी योग कार्यक्रमों की जानकारी दर्ज कराने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि अपने विभागों और अधीनस्थ संस्थाओं द्वारा आयोजित कार्यक्रमों का पंजीयन पोर्टल पर अनिवार्य रूप से करें। बैठक में समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुष विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।