
घटना की सूचना मिलने पर भाटापारा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव के सिर और धड़ को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत का मामला प्रतीत हो रहा है, जो अक्सर रेलवे ट्रैक पर होती हैं।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि मौत के कारणों का पता चल सके। मृतक दिनदयाल रजक अर्जुनी बजरंग चौक का निवासी था। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है और ग्रामीणों से जानकारी जुटा रही है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्टीकरण हो पाएगा कि यह आत्महत्या थी या कोई अन्य घटना।