छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के खरसिया ब्लॉक अंतर्गत नवागांव की सड़क बदहाल हाल में है

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के खरसिया ब्लॉक अंतर्गत नवागांव की सड़क बदहाल हाल में है। रोड में बड़े-बड़े गड्ढे और धूल के गुबार के कारण लोग परेषान हैं। जिसे लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण सड़क पर बैठकर रोड के सुधार की मांग कर रहे हैं। वहीं उन्हें समर्थन देने के लिए पूर्व भाजयुमो नेता रवि भगत भी पहुंचे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क तकरीबन 15 साल से खराब हालत में है। हालांकि बीच-बीच में मरम्मत काम जरूर हुआ, लेकिन सड़क की दुर्दषा नहीं बदल सकी।

ऐसे में ग्रामीणों ने पहले बदहाल सड़क को लेकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया था और रविवार की सुबह करीब 10 बजे से काफी संख्या में ग्रामीण चक्काजाम शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि रोड की बदहाली के कारण स्कूली बच्चों से लेकर हर वर्ग के लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पूर्व भाजयुमो नेता रवि भगत को भी बुलाया था।

रवि भगत समर्थन देने पहुंचे ऐसे में रवि भगत भी अपने साथियों के साथ उन्हें समर्थन देने के लिए पहुंच गए और चक्काजाम करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने सड़क सुधार की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की।

जब ग्रामीणों के आंदोलन की जानकारी पुलिस को लगी, तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और समझाईश देने लगी, लेकिन ग्रामीण मनाने को तैयार नहीं थे। उन्होंने अपना आंदोलन जारी रखा।

हमारी मांग है कि सड़क जल्द बने चक्काजाम में शामिल रवि भगत ने बताया कि रोड करीब 15 सालों से खराब है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत यह रोड है।

सड़क की हालत बदहाल होने से नवागांव, चोढ़ा, पामगढ़, छोटे डूमरपाली, भालूनारा, आड़पथरा, रजघट्टा समेत अन्य गांव के लोग प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस रोड का निर्माण जल्द शुरू हो और तब तक इसमें भारी वाहन पर रोक लगाया जाए।

Exit mobile version