
दुर्ग जिले में मानसून लगातार सक्रिय है। 1 जून से 17 अगस्त तक जिले में 567.1 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। तहसीलवार आंकड़ों के अनुसार, पाटन में सबसे ज्यादा 690.2 मिमी बारिश हुई है, जबकि धमधा में सबसे कम 419.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। 17 अगस्त को भी जिले की सभी छह तहसीलों में बारिश हुई। इस दिन भिलाई-3 में सबसे ज्यादा 8.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा के आंकड़ों के मुताबिक, पाटन के बाद दुर्ग तहसील में 638.3 मिमी और भिलाई-3 में 612.4 मिमी बारिश हुई है। वहीं बोरी में 577.1 मिमी, अहिवारा में 465.4 मिमी और धमधा में 419.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। तहसीलवार बारिश के आंकड़ों में काफी अंतर है। पाटन और धमधा में अब तक हुई बारिश के बीच 271 मिमी का अंतर है।