
बस स्टैंड परिसर में एकत्रित हुए आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया और उनके तुरंत इस्तीफे की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों और चुनाव प्रणाली की निष्पक्षता को नुकसान पहुँचाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना था कि चुनाव आयोग निष्पक्ष भूमिका निभाने में विफल रहा है और जनता के जनादेश के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बस स्टैंड परिसर में घंटे भर चले इस विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही तय नहीं हो जाती, उनका यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा।
इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव,महामंत्री गेंदु यादव, पूर्व ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष शाहिद मेमन, तनवीर राजपूत, लिकेस पटेल, इमरान खान, पारेश्वर नेगी, एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे,
पुतला दहन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में जबरदस्त झड़प हुई पुलिस ने कांग्रेसियों द्वारा जलाए गए पुतले को छीनकर जप्त कर लिया गया