गरियाबंद पुलिस द्वारा साइबर सेल की मदद से 60 गुम हुए मोबाइल उनके मालिकों को सुपुर्द किए गए

Chhattisgarh Crimesखोए हुए मोबाइल पाकर मोबाइल मालिकों के चेहरे पर आई खुशी।

युमेन्द्र कश्यप/छत्तीसगढ़ क्राइम्स। गरियाबंद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की सराहनीय पहल। खोए हुए मोबाइल को CEIR पोर्टल के माध्यम से ढूंढकर मोबाइल स्वामी को लौटाया जा रहा है।

आज दिनांक 05.10.2026 को गरियाबंद पुलिस द्वारा साइबर सेल की मदद से 60 मोबाइल बरामद कर संबंधित व्यक्तियों को सुपुर्द किए गए। गुम हुए मोबाइल को पाकर सभी लोगों के चेहरे पर खुशियां फिर से लौट आईं।

यह पहल आगे भी जारी रहेगी। गरियाबंद पुलिस की आमजन से अपील है कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल किसी भी कारणवश गुम हो जाता है तो उसकी सूचना तत्काल साइबर सेल गरियाबंद को जरूर दें, ताकि आपका गुम हुआ मोबाइल आपको वापस मिल सके।

CEIR पोर्टल भारत सरकार द्वारा जारी किया गया एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसके माध्यम से गुम एवं चोरी हुए मोबाइल के IMEI नंबर को सर्च कर वर्तमान में मोबाइल हैंडसेट में चल रहे सिम की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

📱 *मोबाइल गुम हो जाने पर सबसे पहले क्या करें?*

मोबाइल गुम होने पर नजदीकी थाना जाएं, जहां फोन की आवश्यक जानकारी मांगी जाएगी। इसमें मोबाइल नंबर, IMEI, डिवाइस ब्रांड, डिवाइस मॉडल, मोबाइल की रसीद, कहां खोया, फोन खोने की तारीख, फोन के मालिक का नाम, घर का पता एवं आधार कार्ड साथ में लेकर जाएं।

Exit mobile version