बिलासपुर में जिला पंचायत CEO संदीप अग्रवाल के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मोर्चा खोल दिया

Chhattisgarh Crimesबिलासपुर में जिला पंचायत CEO संदीप अग्रवाल के खिलाफ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मोर्चा खोल दिया है। करीब 3 महीने पहले पंचायत सचिव ने CEO पर जातिगत दुर्व्यवहार करने और बैठक से बाहर निकालने का आरोप लगाया था। इस मामले में SC-ST आयोग में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए बसपा ने प्रदर्शन किया।

सोमवार को बसपा के जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक से रैली निकाली। रैली कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने CEO के खिलाफ नारेबाजी की और कलेक्ट्रेट का घेराव किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम अधिकारियों को शिकायत सौंपी। उन्होंने CEO संदीप अग्रवाल के खिलाफ FIR दर्ज करने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

बसपा नेताओं ने कहा कि पंचायत सचिव के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार के मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी आगे बड़ा आंदोलन करेगी।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

24 अप्रैल को सकरी स्थित वन चेतना केंद्र में अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में पंचायत सचिव भी शामिल हुए थे। आरोप है कि बैठक के दौरान जिला पंचायत CEO संदीप अग्रवाल ने ग्राम पंचायत नगोई के सचिव तुलसी ध्रुव से पहले उनका सरनेम पूछा।

इसके बाद उन्हें बैठक से बाहर जाने के लिए कहा गया। पंचायत सचिव तुलसी ध्रुव ने मामले की शिकायत कलेक्टर समेत वरिष्ठ अधिकारियों से की।

Exit mobile version