छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार को डंगनिया स्थित चन्द्राकर समाज भवन में आयोजित हुई

Chhattisgarh Crimesरायपुर: छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार को डंगनिया स्थित चन्द्राकर समाज भवन में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न पिछड़ा वर्ग समाजों के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, समाज प्रमुख और संगठन पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथ साहू ने की। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और प्रदेशभर में विस्तार देने पर चर्चा की गई। उपस्थित समाज प्रमुखों ने ‘एक प्रदेश-एक संगठन’ के सिद्धांत पर सहमति जताई। साथ ही जिन जिलों में संगठन का विस्तार नहीं हुआ है, वहां संबंधित समाजों के प्रमुखों की मौजूदगी में संगठन का गठन करने का निर्णय लिया गया।

सरगुजा और बस्तर संभाग में भागीदारी बढ़ाने पर जोर

बैठक में पिछड़ा वर्ग के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को बढ़ाने, जातिगत जनगणना कराने और आरक्षण से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। विशेष रूप से सरगुजा और बस्तर संभाग में पिछड़ा वर्ग की भागीदारी बढ़ाने के लिए रणनीति बनाने पर जोर दिया गया।

नई नियुक्तियों की घोषणा

इस अवसर पर प्रदेश, संभाग, युवा प्रकोष्ठ और महिला प्रकोष्ठ के लिए कई नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। नरेश राजवाड़े को प्रदेश महामंत्री, कोमल निषाद को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष तथा भगवती महेंद्र गजेंद्र को महिला प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में विभिन्न समाजों के सैकड़ों पदाधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Exit mobile version