सरगुजा जिले के ग्राम सपड़ा में घर में दंपती की लाश बोरे में बंद मिली

Chhattisgarh Crimesसरगुजा जिले के ग्राम सपड़ा में घर में दंपती की लाश बोरे में बंद मिली। दोनों के सिर में गंभीर चोट के निशान हैं। आशंका है कि दोनों की हत्या बड़े बेटे ने की है, जो घटना के बाद फरार है। उसकी मानसिक स्थिति भी पूरी तरह स्वस्थ नहीं है।

रविवार की रात में मृतक पति-पत्नी अपने बड़े बेटे के साथ पुराने घर में सो रहे थे। सुबह दोनों के शव एक ताला बंद कमरे में मिले। संहेही बेटे का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस टीमें लगातार उसकी खोजबीन कर रही हैं। मामला धौरपुर थाना क्षेत्र का है।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सपड़ा के परसापारा में हीराधर यादव (55 वर्ष) अपनी पत्नी गुलाबी यादव (50 वर्ष) और बड़े बेटे जदू यादव (34 वर्ष) के साथ पुराने घर में रहते थे। उनका छोटा बेटा मोहन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गांव में ही दूसरे घर में रहता है।

Exit mobile version