सोमवार, 24 अगस्त को मेष राशि वालों की कोई पुरानी आर्थिक योजना सफल हो सकती है और करियर में लंबे समय से इंतजार वाली सफलता मिलने के संकेत हैं

Chhattisgarh Crimesसोमवार, 24 अगस्त को मेष राशि वालों की कोई पुरानी आर्थिक योजना सफल हो सकती है और करियर में लंबे समय से इंतजार वाली सफलता मिलने के संकेत हैं। वृश्चिक राशि वालों को पुराने निवेश से फायदा हो सकता है और कोई पुराना कानूनी विवाद उनके पक्ष में सुलझ सकता है।

कर्क राशि वालों की लंबी अवधि की आर्थिक योजना आगे बढ़ सकती है। धनु राशि वालों को नया क्लाइंट या प्रोजेक्ट मिलने से फायदा हो सकता है। मकर राशि वालों को बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर या कानूनी मामले में सकारात्मक फैसला मिल सकता है।

मीन राशि वालों के लिए विदेश या बड़ी संस्था से जुड़ने के मौके बन सकते हैं। वहीं, वृष राशि वालों को आकर्षक आर्थिक प्रस्ताव के पीछे छिपे जोखिम से सावधान रहना होगा और कुंभ राशि वाले निवेश के दो विकल्पों में जल्दबाजी से फैसला न करें।

Chhattisgarh Crimes

मेष – नाइन ऑफ कप्स परिवार में मन की कोई इच्छा पूरी होने से खुशी का माहौल बन सकता है। घर के बड़े लोगों का प्यार और सहयोग मिलेगा। बच्चों की किसी उपलब्धि पर गर्व महसूस हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा खाना, बातचीत और हंसी-मजाक दिन को खास बनाएंगे। आर्थिक रूप से कोई पुरानी योजना सफल होने की संभावना है। पसंद की कोई चीज या सुख-सुविधा भी मिल सकती है। लंबे समय से जिस खुशी का इंतजार था, उसके करीब पहुंचने का एहसास होगा।

करियर- लंबे समय से जिस सफलता का इंतजार था, वह मिल सकती है। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के काम की वरिष्ठ अधिकारी तारीफ कर सकते हैं। कला या क्रिएटिव क्षेत्र में किसी प्रेजेंटेशन या काम को अच्छी सराहना मिल सकती है। फ्रीलांसर या खुद का काम करने वालों को आर्थिक फायदा होने और क्लाइंट से अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के संकेत हैं। शिक्षा क्षेत्र में काम करने वालों को भी मन मुताबिक नतीजा मिल सकता है। पिछली मेहनत का असर अब साफ दिखाई दे सकता है। लव- रिश्ते में संतुष्टि और अपनापन रहेगा। शादीशुदा लोगों का जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। सिंगल लोगों की किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिससे वे लंबे समय से मिलना चाहते थे। कपल्स के लिए कोई खास रोमांटिक पल यादगार बन सकता है। रिश्ते से जुड़ी कोई इच्छा पूरी होने से खुशी बढ़ेगी। हेल्थ- सेहत में सुधार महसूस हो सकता है। सांस से जुड़ी पुरानी परेशानी में कुछ राहत मिलने के संकेत हैं और ब्लड प्रेशर सामान्य रह सकता है। हल्की एलर्जी परेशान कर सकती है। सेहत में कोई असामान्य बदलाव हो तो लापरवाही न करें। लकी रंग- रॉयल ब्लू, लकी नंबर- 4

Chhattisgarh Crimes

वृष – द डेविल आज भावनाओं पर नियंत्रण और समझदारी से फैसले लेने की जरूरत होगी। परिवार में किसी बात को लेकर दबा हुआ तनाव सामने आ सकता है। घर के बड़े लोगों की राय किसी उलझे मामले को समझने में मदद करेगी। पैसों के मामले में लालच या जल्दबाजी से बचें। किसी करीबी सदस्य से थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है। कुछ बातें सीधे सामने नहीं आएंगी, लेकिन उनका असर महसूस होगा। शांत रहकर वास्तविक स्थिति समझना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

करियर- काम में दबाव बढ़ सकता है। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों पर वरिष्ठ अधिकारियों की तरफ से ज्यादा जिम्मेदारी या दबाव रहेगा। कारोबार या फाइनेंस से जुड़ा कोई प्रस्ताव बहुत आकर्षक लग सकता है, लेकिन उसके पीछे छिपे जोखिम को समझना जरूरी होगा। केवल तुरंत मिलने वाले फायदे को देखकर फैसला न लें। कानून से जुड़े लोगों को सामने वाले पक्ष की चालाक रणनीति का सामना करना पड़ सकता है। जरूरी कागज और तथ्य अच्छी तरह जांचें। लव- रिश्ते में आकर्षण रहेगा, लेकिन अधिकार जताने की प्रवृत्ति भी बढ़ सकती है। शादीशुदा लोगों को पार्टनर का व्यवहार कुछ ज्यादा रोक-टोक वाला लग सकता है। कपल्स के बीच भरोसे को लेकर हल्का तनाव हो सकता है। किसी पुराने रिश्ते की भावनात्मक निर्भरता फिर सामने आ सकती है। रिश्ते में किस बात की सीमा कहां तक है, इसे साफ रखना जरूरी होगा। हेल्थ- पेट में भारीपन या कब्ज की परेशानी हो सकती है। चिंता और बेचैनी भी बढ़ सकती है। खानपान नियमित रखें और हल्की शारीरिक गतिविधि करते रहें। पेट की परेशानी बार-बार हो तो उसे नजरअंदाज न करें। लकी रंग- चारकोल, लकी नंबर- 8

Chhattisgarh Crimes

मिथुन – द हर्मिट आज जल्दबाजी से ज्यादा शांत होकर सोचने का दिन है। परिवार के कुछ मामलों में तुरंत फैसला करने के बजाय पूरी स्थिति समझने की कोशिश करेंगे। घर के बड़े लोगों से बातचीत में उपयोगी सलाह मिल सकती है। कोई पुराना पारिवारिक मामला फिर सामने आ सकता है और इस बार उसे अलग नजरिए से समझ पाएंगे। पैसों के मामले में भी सोच-समझकर कदम उठाना बेहतर रहेगा। कुछ समय अकेले बैठकर अपनी प्राथमिकताएं तय करना फायदेमंद होगा।

करियर- नई दिशा में तेजी से बढ़ने के बजाय भविष्य की योजना मजबूत करने पर ध्यान रहेगा। शिक्षा और रिसर्च से जुड़े लोगों को गहराई से पढ़ाई या शोध करने पर अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। टेक्निकल क्षेत्र में किसी पुराने प्रोजेक्ट को दोबारा जांचना पड़ सकता है। कानूनी काम में किसी मामले की बारीकी समझनी होगी। फ्रीलांसर या खुद का काम करने वालों को नई दिशा चुनने से पहले मौजूदा स्थिति का सही आकलन करना चाहिए। लव- रिश्ते को लेकर अपनी भावनाएं समझने की जरूरत महसूस होगी। शादीशुदा लोगों को पार्टनर की भावनाओं को समझने के लिए थोड़ा शांत समय चाहिए होगा। किसी रिश्ते से कुछ दूरी बनाकर यह समझने की कोशिश कर सकते हैं कि आप वास्तव में क्या चाहते हैं। पुराने प्रेम से जुड़ा कोई मैसेज, पत्र या याद भावुक कर सकती है। आज रिश्ते से जुड़ा बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। हेल्थ- आंखों में हल्का तनाव या थकान महसूस हो सकती है। स्क्रीन के लगातार इस्तेमाल से बीच-बीच में ब्रेक लें। पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है तो खानपान और दिनचर्या पर ज्यादा ध्यान दें। पर्याप्त नींद भी जरूरी रहेगी। लकी रंग- वार्म कोरल, लकी नंबर- 9

Chhattisgarh Crimes

कर्क – नाइट ऑफ पेंटाकल्स आज धीरे लेकिन सही तरीके से आगे बढ़ने वाला दिन रहेगा। घर की जिम्मेदारियां योजना के मुताबिक पूरी हो सकती हैं। परिवार के बड़े लोगों की देखरेख में कोई महत्वपूर्ण योजना आगे बढ़ेगी। बच्चों के भविष्य को लेकर गंभीर बातचीत हो सकती है। पैसों से जुड़ी किसी लंबी अवधि की योजना पर काम शुरू होने के संकेत हैं। लंबे समय से अधूरा पड़ा कोई काम भी धीरे-धीरे पूरा होने की तरफ बढ़ सकता है।

करियर- व्यवस्थित काम और लगातार मेहनत अच्छे नतीजे दे सकती है। कॉमर्स या बिजनेस से जुड़े लोगों के किसी लंबे प्रोजेक्ट में अच्छी प्रगति होगी। टेक्निकल क्षेत्र में काम धीरे आगे बढ़ेगा, लेकिन दिशा सही रहेगी। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों की योजना बनाने की क्षमता की वरिष्ठ अधिकारी तारीफ कर सकते हैं। कानूनी मामले में मजबूत रणनीति काम आएगी। आज तेजी से ज्यादा जरूरी काम की सही दिशा होगी। लव- रिश्ते में स्थिरता और गंभीरता बढ़ेगी। शादीशुदा लोगों को रिश्ते में भरोसा और सुरक्षा महसूस होगी। पार्टनर के साथ भविष्य की किसी लंबी योजना पर बात हो सकती है। दोनों अपनी जरूरत और उम्मीदें साफ तरीके से रख पाएंगे। दिखावे से ज्यादा रोज का भरोसेमंद व्यवहार रिश्ते को मजबूत करेगा। हेल्थ- घुटनों या जोड़ों में हल्की अकड़न हो सकती है। नियमित हल्की एक्सरसाइज फायदेमंद रहेगी। ब्लड शुगर की समस्या है तो खानपान और नियमित जांच पर ध्यान रखें। अच्छी नींद से थकान कम हो सकती है। लकी रंग- नियॉन ग्रीन, लकी नंबर- 5

Chhattisgarh Crimes

सिंह – द टेम्परेंस आज परिवार में अलग-अलग सोच रखने वाले लोगों के बीच तालमेल बनाने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी। घर के बड़े लोगों का अनुभव और युवाओं की नई सोच मिलकर किसी मामले का अच्छा समाधान निकाल सकती है। पैसों के मामलों में समझदारी से काम लेने पर स्थिति स्थिर रहेगी। कोई छोटा मतभेद शांत बातचीत से खत्म हो सकता है। तुरंत प्रतिक्रिया देने के बजाय थोड़ा समय लेकर बात करना आपके पक्ष में रहेगा।

करियर- मैनेजमेंट से जुड़े लोग दो पक्षों के बीच चल रहा मतभेद सुलझाने में सफल हो सकते हैं। टेक्निकल क्षेत्र में किसी योजना को व्यवस्थित तरीके से लागू करने का मौका मिलेगा। बिजनेस पार्टनरशिप में धैर्य से हुई बातचीत फायदेमंद हो सकती है। कानूनी मामले में आपसी सहमति से समाधान निकल सकता है। कला क्षेत्र में काम की बारीकी और संतुलन के कारण नई पहचान मिल सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच सहयोग और समझ बनी रहेगी। पुराने रिश्ते में चल रहा कोई मतभेद शांत तरीके से खत्म हो सकता है। पार्टनर के साथ किसी महत्वपूर्ण योजना पर बातचीत होगी। दोनों जल्दबाजी के बजाय समझदारी से आगे बढ़ेंगे। रिश्ते में संतुलन बनाए रखने से नजदीकी बढ़ सकती है। हेल्थ- जोड़ों में हल्की जकड़न महसूस हो सकती है। हल्की स्ट्रेचिंग और सामान्य गतिविधि से आराम मिल सकता है। ज्यादा दर्द हो तो शरीर पर अनावश्यक दबाव न डालें। लकी रंग- मस्टर्ड येलो, लकी नंबर- 3

Chhattisgarh Crimes

कन्या – थ्री ऑफ कप्स आज घर में किसी खुशी, छोटे समारोह या मिलने-जुलने की तैयारी हो सकती है। परिवार के बड़े लोगों की मौजूदगी माहौल को और अच्छा बनाएगी। दोस्तों या रिश्तेदारों के साथ कोई खास पल बिताने का मौका मिलेगा। पैसों से जुड़ा कोई साझा फैसला फायदेमंद हो सकता है। घर में हंसी-मजाक और अच्छे माहौल से तनाव कम होगा। परिवार या दोस्तों के साथ मिलकर किसी उपलब्धि की खुशी भी मनाई जा सकती है।

करियर- टीम के साथ काम करने से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। मैनेजमेंट से जुड़े किसी ग्रुप प्रोजेक्ट में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। शिक्षा क्षेत्र में ग्रुप स्टडी या मिलकर किए गए काम से नई समझ मिलेगी। कला क्षेत्र में किसी ग्रुप प्रेजेंटेशन की तारीफ हो सकती है। फ्रीलांसर को किसी सहयोगी से अचानक मदद मिल सकती है। कानूनी मामले में भी टीम की रणनीति उपयोगी साबित होगी। लव- रिश्ते में दोस्ती और रोमांस दोनों बढ़ेंगे। शादीशुदा लोगों को किसी सामाजिक कार्यक्रम में पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। सिंगल लोगों की किसी दोस्त के जरिए खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पुराने रिश्ते में हल्की-फुल्की और खुली बातचीत से ताजगी आएगी। साथ हंसने और समय बिताने से नजदीकी बढ़ेगी। हेल्थ- ऊर्जा और ताजगी महसूस हो सकती है। पिछले कुछ समय से थकान महसूस कर रहे लोगों को राहत मिल सकती है। सेहत सामान्य से बेहतर महसूस होगी। आराम और संतुलित भोजन बनाए रखें। लकी रंग- पिंक, लकी नंबर- 6

Chhattisgarh Crimes

तुला – नाइट ऑफ स्वोर्ड्स आज कई चीजें अचानक और तेजी से बदल सकती हैं। परिवार में किसी तत्काल फैसले के कारण हलचल बढ़ सकती है। घर के बड़े लोगों की राय किसी विवाद को जल्दी सुलझाने में मदद करेगी। परिवार के किसी सदस्य की वजह से अचानक यात्रा या योजना में बदलाव हो सकता है। पैसों के मामले में भी तुरंत फैसला लेने की स्थिति बन सकती है। तेजी जरूरी होगी, लेकिन जरूरी जानकारी जांचे बिना फैसला न लें।

करियर- काम में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है और अचानक कोई मौका सामने आ सकता है। टेक्निकल क्षेत्र के लोग अचानक आई किसी समस्या का जल्दी समाधान निकाल पाएंगे। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को नेतृत्व दिखाने का अवसर मिलेगा। बिजनेस में अचानक कोई प्रस्ताव मिल सकता है, जिस पर जल्दी कार्रवाई करनी होगी। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के सामने बिना ज्यादा तैयारी के कोई मुश्किल प्रेजेंटेशन आ सकता है। तेजी के साथ सही फैसला लेना जरूरी होगा। लव- रिश्ते में बातचीत सीधी और तेज रहेगी। पति-पत्नी को किसी महत्वपूर्ण विषय पर गंभीर चर्चा करनी पड़ सकती है। पुराने रिश्ते में खुलकर बात करने से स्थिति नया मोड़ ले सकती है। कुछ लोगों को प्रेम प्रस्ताव या रिश्ते से जुड़े फैसले में आत्मविश्वास दिखाना होगा। जल्दी फैसला लेना पड़े तो भी पार्टनर की राय को नजरअंदाज न करें। हेल्थ- ज्यादा भागदौड़ से थकान हो सकती है। सिरदर्द या माइग्रेन परेशान कर सकता है। स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल आंखों में जलन या दबाव बढ़ा सकता है। समय-समय पर आंखों को आराम दें। लकी रंग- क्रिमसन, लकी नंबर- 9

Chhattisgarh Crimes

वृश्चिक – टेन ऑफ पेंटाकल्स आज परिवार और पैसों के मामले में स्थिरता महसूस हो सकती है। परिवार के किसी पुराने फैसले या पहले किए गए निवेश से फायदा मिलने की संभावना है। संपत्ति या विरासत से जुड़ा कोई मामला चर्चा में आ सकता है। घर के बड़े लोगों का अनुभव किसी आर्थिक या पारिवारिक फैसले में काम आएगा। परिवार के सदस्यों में एक-दूसरे के प्रति भरोसा और सुरक्षा की भावना बढ़ेगी।

करियर- मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को स्थिर पद या ज्यादा जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। टेक्निकल क्षेत्र में लंबे समय से चल रहा प्रोजेक्ट सफलता के करीब पहुंच सकता है। शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कानूनी मामले में कोई पुराना विवाद आपके पक्ष में सुलझ सकता है। फ्रीलांसर या खुद का काम करने वालों को परिवार से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। लव- रिश्ते में स्थिरता और परिवार से जुड़ाव बढ़ेगा। पुराने प्रेम संबंध को परिवार के सामने आगे बढ़ाने की चर्चा हो सकती है। कुछ कपल्स मिलकर किसी बड़ी जिम्मेदारी का फैसला ले सकते हैं। भरोसा और गंभीरता बढ़ेगी। भविष्य को लेकर दोनों मिलकर योजना बना सकते हैं। हेल्थ- हड्डियों या रीढ़ में हल्की परेशानी महसूस हो सकती है। लंबे समय तक गलत तरीके से बैठने से बचें। पाचन सामान्य रह सकता है। खानपान व्यवस्थित रखें। लकी रंग- गोल्डन येलो, लकी नंबर- 3

Chhattisgarh Crimes

धनु – नाइट ऑफ वांड्स आज ऊर्जा और उत्साह ज्यादा रहेगा। परिवार में अचानक लिया गया कोई फैसला हलचल बढ़ा सकता है। घर के बड़े लोगों की प्रेरणा से कोई नया काम शुरू करने की बात हो सकती है। यात्रा या किसी कार्यक्रम की योजना अचानक बन सकती है। पैसों से जुड़ा कोई नया अवसर सामने आ सकता है। अवसर अच्छा लगे तो उत्साह के साथ उसकी वास्तविक स्थिति भी समझें।

करियर- नई जिम्मेदारी या मौका मिलने के संकेत हैं। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। टेक्निकल क्षेत्र में नई दिशा में काम शुरू करने का मौका मिलेगा। कारोबारियों को अचानक आए अवसर पर तेजी से काम करना पड़ सकता है। कला क्षेत्र में नई प्रस्तुति से पहचान बढ़ सकती है। फ्रीलांसर को नया क्लाइंट या प्रोजेक्ट मिलने से फायदा हो सकता है। लव- रिश्ते में रोमांस और उत्साह बढ़ेगा। शादीशुदा लोग अचानक यात्रा या कोई नया अनुभव प्लान कर सकते हैं। पुराने रिश्ते में ताजगी आएगी। कुछ कपल्स रिश्ते में अगला कदम उठाने का आत्मविश्वास महसूस कर सकते हैं। दोनों की सहमति से लिया गया फैसला रिश्ते को मजबूत करेगा। हेल्थ- शरीर में ऊर्जा और फुर्ती महसूस हो सकती है। हाल में सुस्ती रही हो तो सक्रियता बढ़ेगी। खेल या एक्सरसाइज करते समय अपनी क्षमता का ध्यान रखें और जरूरत से ज्यादा मेहनत न करें। लकी रंग- बेज, लकी नंबर- 2

Chhattisgarh Crimes

मकर – द स्टार आज परिवार में किसी पुराने तनाव के बाद राहत और बेहतर माहौल बन सकता है। भविष्य को लेकर नई उम्मीद बनेगी। घर के बड़े लोगों की बात प्रेरणा दे सकती है। पैसों और भविष्य की योजनाओं पर परिवार के साथ खुलकर बातचीत होगी। किसी महत्वपूर्ण लक्ष्य को लेकर परिवार के सदस्य एक-दूसरे का साथ देंगे। लंबे समय बाद स्थिति ज्यादा सकारात्मक और साफ महसूस होगी।

करियर- करियर में नए और लंबे समय तक फायदा देने वाले अवसर बन सकते हैं। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के सुझाव टीम को नई दिशा दे सकते हैं। टेक्निकल क्षेत्र में किसी नए प्रयोग या आइडिया की तारीफ हो सकती है। फ्रीलांसर लंबी अवधि की किसी योजना पर निवेश के बारे में सोच सकते हैं। कला क्षेत्र के लोगों को किसी बड़े मंच पर काम या प्रस्तुति का मौका मिल सकता है। कानूनी मामले में सकारात्मक फैसला आने की उम्मीद बन सकती है। लव- रिश्ते में नई उम्मीद और ताजगी रहेगी। पति-पत्नी के बीच भरोसा और समझ बढ़ सकती है। पुराने रिश्ते में सुधार होने के संकेत हैं। पार्टनर के साथ भविष्य की किसी योजना पर सकारात्मक बातचीत होगी। पुरानी निराशा को पीछे छोड़कर रिश्ते में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। हेल्थ- सांस या एलर्जी से जुड़ी परेशानी में कुछ राहत महसूस हो सकती है। मानसिक रूप से भी पहले से ज्यादा शांति महसूस होगी। नींद का पैटर्न बेहतर रह सकता है, जिससे शरीर को पर्याप्त आराम मिलेगा। लकी रंग- ग्रे, लकी नंबर- 4

Chhattisgarh Crimes

कुंभ – टू ऑफ स्वोर्ड्स आज किसी फैसले को लेकर मन दो तरफ बंटा रह सकता है। बच्चों से जुड़ा कोई मामला भी ठहरकर सोचने के लिए मजबूर करेगा। पैसों के मामले में दो विकल्प सामने आ सकते हैं और दोनों के अपने फायदे-नुकसान होंगे। तुरंत फैसला करने के बजाय थोड़ी और जानकारी जुटाना बेहतर रहेगा। घर का माहौल ऊपर से शांत रहेगा, लेकिन मन में कई बातों को लेकर सोच-विचार चलता रहेगा।

करियर- मैनेजमेंट क्षेत्र में किसी प्रोजेक्ट को लेकर दो अलग-अलग राय के बीच संतुलन बनाना होगा। टेक्निकल क्षेत्र में दो योजनाओं में से एक को प्राथमिकता देनी पड़ सकती है। बिजनेस या निवेश से जुड़े दो प्रस्ताव सामने आ सकते हैं, इसलिए उनकी शर्तें ध्यान से समझें। फ्रीलांसर को आगे की दिशा तय करने में थोड़ी उलझन रह सकती है। दबाव में आकर कोई बड़ा फैसला न लें। लव- रिश्ते में दिल और दिमाग अलग-अलग दिशा दिखा सकते हैं। शादीशुदा लोगों को किसी मुद्दे पर पार्टनर से साफ बातचीत करनी होगी। सिंगल लोगों को दो अलग व्यक्तियों के प्रति आकर्षण के कारण उलझन हो सकती है। कुछ लोगों के सामने पुराने रिश्ते और नए आकर्षण के बीच चुनाव की स्थिति बन सकती है। स्थिति साफ होने तक बड़ा वादा न करें। हेल्थ- सिरदर्द या आंखों पर हल्का दबाव महसूस हो सकता है। ज्यादा सोचने से नींद प्रभावित हो सकती है। माइग्रेन की समस्या है तो अपने सामान्य ट्रिगर से बचें और पर्याप्त आराम लें। लकी रंग- पर्ल व्हाइट, लकी नंबर- 1

Chhattisgarh Crimes

मीन – टू ऑफ वांड्स आज भविष्य की योजनाओं और नए रास्तों पर ध्यान रहेगा। परिवार में आगे के किसी बड़े फैसले पर बातचीत हो सकती है। घर के अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। किसी नए निवेश या आर्थिक अवसर पर विचार हो सकता है। परिवार में भविष्य की संभावनाओं को लेकर उत्साह रहेगा। कोई बड़ा कदम उठाने से पहले उसकी पूरी योजना तैयार करना ज्यादा फायदेमंद होगा।

करियर- काम का दायरा बढ़ाने और नई दिशा में जाने के संकेत हैं। मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के लिए नए प्रोजेक्ट की योजना बन सकती है। टेक्निकल क्षेत्र में विदेश या किसी बड़ी संस्था से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। फ्रीलांसर लंबी अवधि की योजना को आगे बढ़ा सकते हैं। कानूनी क्षेत्र से जुड़े लोगों को नया मामला संभालने का मौका मिल सकता है। आगे बढ़ने का अवसर आपकी मौजूदा जगह या काम के दायरे से बाहर भी मिल सकता है। लव- पति-पत्नी किसी नए लक्ष्य या भविष्य की योजना पर बात कर सकते हैं। सिंगल लोगों को दूर रहने वाले किसी व्यक्ति की ओर आकर्षण महसूस हो सकता है। पुराने रिश्ते में भविष्य की दिशा को लेकर गंभीर बातचीत होगी। कुछ कपल्स साथ में यात्रा या नई शुरुआत की योजना बना सकते हैं। रिश्ते में भविष्य को लेकर उम्मीद बनी रहेगी। हेल्थ- आंखों में हल्की जलन या सिरदर्द हो सकता है। यात्रा या बाहर की गतिविधियों से थकान महसूस हो सकती है। पर्याप्त पानी पिएं और स्क्रीन से बीच-बीच में ब्रेक लें। सामान्य तौर पर सेहत ठीक रह सकती है। लकी रंग- डीप ब्राउन, लकी नंबर- 7