जिला अस्पताल दुर्ग में सोमवार को WHO से जुड़ी स्वास्थ्य टीम ने मदर एंड चाइल्ड केयर (MCH) यूनिट का निरीक्षण किया

Chhattisgarh Crimesजिला अस्पताल दुर्ग में सोमवार को WHO से जुड़ी स्वास्थ्य टीम ने मदर एंड चाइल्ड केयर (MCH) यूनिट का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल में नॉर्मल डिलीवरी की संख्या बढ़ाने और अनावश्यक सिजेरियन डिलीवरी कम करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान गायनेकोलॉजिस्ट और पीडियाट्रिशियन समेत स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक लेकर उन्हें डिलीवरी की प्रक्रिया और महिलाओं को ज्यादा आरामदायक माहौल देने के तरीके बताए गए।

दोपहर करीब 12 बजे टीम जिला अस्पताल पहुंची थी। टीम में दो सदस्य शामिल थे। इंचार्ज डॉ. विनीता धुर्वे ने बताया कि टीम की ओर से MCH और एसएनसीयू की व्यवस्थाओं को देखा गया। इसके बाद अस्पताल के अधिकारियों और डॉक्टरों के साथ बैठक हुई। इसमें नॉर्मल डिलीवरी को बढ़ावा देने के लिए जरूरी बदलावों पर चर्चा की गई।

सिजेरियन की बढ़ती संख्या पर चिंता

डॉ. विनीता धुर्वे के मुताबिक, वर्तमान में सिजेरियन डिलीवरी की संख्या बढ़ रही है और नॉर्मल डिलीवरी कम हो रही है। टीम ने इसी को ध्यान में रखते हुए अस्पताल के लेबर रूम के सेटअप और काम करने के तरीके में कुछ बदलाव करने के सुझाव दिए हैं।

Exit mobile version