छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भी बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट है। इसके बाद बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे में बस्तर, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कई इलाकों में बारिश हुई। कुछ जगह भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश बड़े बचेली में 170 मिमी हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड और आसपास बना लो प्रेशर एरिया अभी एक्टिव है। इससे जुड़े साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से बारिश की एक्टिविटी बढ़ी हैं। यह सिस्टम अगले 24 घंटे में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है।
प्रदेश में अब तक मानसून सीजन की कुल बारिश सामान्य के करीब है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश सामान्य से 2% कम हुई है।