पेंड्रा में दो दिन पहले तालाब में डूबे ग्रामीण राम दयाल का शव आज बरामद कर लिया गया

Chhattisgarh Crimesपेंड्रा में दो दिन पहले तालाब में डूबे ग्रामीण राम दयाल का शव आज बरामद कर लिया गया। यह घटना जाटा देवरी गांव के शिव मंदिर तालाब में हुई थी। राम दयाल के तालाब में डूबने की आशंका दो दिन पहले जताई गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम ने बचाव अभियान शुरू किया था। SDRF की टीम पिछले लगभग 24 घंटे से तालाब में राम दयाल की तलाश कर रही थी। तालाब में पानी का स्तर अधिक होने के कारण तलाशी अभियान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

लगातार चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद आखिरकार टीम ने ग्रामीण का शव बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version