छत्तीसगढ़ में आज कई जगह बारिश का अलर्ट

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में आज कई जगह बारिश का अलर्ट है। कुछ इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की चेतावनी है। बलरामपुर के तेतरडीह में मंगलवार दोपहर कृषि विभाग का बांध टूट गया। पानी खेतों में भरने से धान की फसल को नुकसान हुआ है।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे लगे उत्तर-पूर्वी मध्यप्रदेश में बना लो प्रेशर एरिया बारिश बढ़ा रहा है। अगले 24 घंटे मानसून सक्रिय रहेगा।

Exit mobile version