
हालांकि इसके बाद बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए सिस्टम के असर से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां फिर बढ़ सकती हैं।
पिछले 24 घंटे में सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं बस्तर संभाग में कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में अब तक सामान्य से 2% कम पानी बरसा है।