रविवार, 21 जून को कई लोग आराम, परिवार और आने वाले दिनों की प्लानिंग में समय दे सकते हैं

Chhattisgarh Crimesरविवार, 21 जून को कई लोग आराम, परिवार और आने वाले दिनों की प्लानिंग में समय दे सकते हैं। मेष राशि वालों के मन में कोई नया विचार आ सकता है और नई शुरुआत की ऊर्जा रहेगी।

वृष राशि वाले रोजमर्रा की बोरियत से अलग कुछ नया करना चाहेंगे। धनु राशि वालों के घर-परिवार में खुशी और अपनापन रहेगा। मकर राशि वाले धैर्य और समझदारी से कठिन स्थिति संभालेंगे। तुला और मीन राशि वालों को बहस, जल्दबाजी और आर्थिक फैसलों में सावधानी रखनी होगी।

Chhattisgarh Crimes

मेष – ऐस ऑफ वॉण्ड्स आज आपके अंदर नई ऊर्जा और उत्साह रहेगा। किसी नए विचार या योजना पर काम शुरू करने की इच्छा हो सकती है। परिवार में किसी नए काम की शुरुआत को लेकर उत्साह रहेगा। आप हर चुनौती को अवसर की तरह देखने की कोशिश करेंगे। अपनी इस सकारात्मक ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं।

करियर – स्टार्टअप और नए व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपके दिमाग में ऐसा विचार आ सकता है, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित हो। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को इंटरव्यू या नए अवसर से जुड़ी अच्छी सूचना मिल सकती है। जोखिम लेने से पहले पूरी योजना जरूर बनाएं। लव – प्रेम संबंधों में नए उत्साह और रोमांस की शुरुआत हो सकती है। पार्टनर के साथ कहीं जाने या अच्छा समय बिताने की योजना बन सकती है। सिंगल लोगों की लाइफ में कोई आकर्षक व्यक्ति आ सकता है। रिश्ते में बोरियत कम होगी और अपनापन बढ़ेगा। हेल्थ – ज्यादा जोश में आकर भारी सामान उठाने से मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। शरीर को ठंडक देने वाली चीजें लें। पुदीना, नींबू पानी और हल्का भोजन फायदेमंद रहेगा। शुभ रंग- व्हाइट, शुभ अंक- 1

Chhattisgarh Crimes

वृष – द फूल आज आप हल्के और बेफिक्र मूड में रहेंगे। रोजमर्रा की एक जैसी दिनचर्या से बाहर निकलकर कुछ नया अनुभव करना चाहेंगे। परिवार के साथ अचानक घूमने या बाहर जाने का प्लान बन सकता है। आपके अंदर उत्सुकता और नया सीखने की इच्छा रहेगी। किसी काम के परिणाम की ज्यादा चिंता किए बिना आगे बढ़ने का मन करेगा।

करियर – मनोरंजन, यात्रा और पर्यटन से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। जो लोग करियर में बदलाव सोच रहे हैं, वे किसी नए क्षेत्र के बारे में गंभीरता से विचार कर सकते हैं। ऑफिस या काम से जुड़े मामलों में आप अपने अलग विचार खुलकर रखेंगे। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। लव – प्रेम संबंधों में खुलापन रहेगा। कमिटेड कपल्स पुरानी चिंताएं भूलकर हल्के-फुल्के अंदाज में समय बिताएंगे। रिश्ते में गंभीर बातों के बजाय हंसी-मजाक और सहजता रहेगी। सिंगल लोगों को किसी नए व्यक्ति की ओर आकर्षण महसूस हो सकता है। हेल्थ – बारिश में भीगने से सर्दी-जुकाम की परेशानी हो सकती है। बाहर का तला-भुना या जंक फूड खाने की इच्छा बढ़ेगी, लेकिन पेट का ध्यान रखना जरूरी है। शुभ रंग- लेमन येलो, शुभ अंक- 3

Chhattisgarh Crimes

मिथुन – क्वीन ऑफ पेंटाकल्स आज आपका ध्यान घर-परिवार और व्यवस्था पर रहेगा। घर को सुंदर और आरामदायक बनाने के लिए खरीदारी या सफाई-सजावट में समय दे सकते हैं। आर्थिक सुरक्षा और बचत को लेकर कोई ठोस योजना बनेगी। आपका व्यवहार आज देखभाल करने वाला और समझदार रहेगा। घर में शांति और सुकून का माहौल बन सकता है।

करियर – हॉस्पिटैलिटी, चाइल्ड केयर, शिक्षा और सेवा से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। काम में आपकी समझदारी और स्थिरता दिखाई देगी। वरिष्ठ लोग आपकी भरोसेमंद कार्यशैली से प्रभावित हो सकते हैं। आने वाले दिनों के लिए काम की प्लानिंग मजबूत रहेगी। लव – प्रेम संबंधों में सुरक्षा और अपनापन महसूस होगा। पार्टनर आपकी जरूरतों का ध्यान रखेगा। रिश्ते में सिर्फ रोमांस नहीं, बल्कि व्यावहारिक सहयोग भी दिखाई देगा। आप दोनों एक-दूसरे के प्रति भरोसा और समर्पण महसूस करेंगे। हेल्थ – त्वचा की देखभाल पर ध्यान दें। प्राकृतिक चीजों से बना स्क्रब इस्तेमाल कर सकते हैं। पाचन तंत्र को ठीक रखने के लिए खाने में फाइबर वाली चीजें बढ़ाएं। शुभ रंग- मिंट ग्रीन, शुभ अंक- 5

Chhattisgarh Crimes

कर्क – फोर ऑफ कप्स आज आसपास की चीजों से थोड़ी उदासी या ऊब महसूस हो सकती है। परिवार के लोग आपका मन हल्का करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपका ध्यान कहीं और रहेगा। कोई अच्छा अवसर सामने आ सकता है, जिसे आप अनदेखा कर सकते हैं। अपने विचारों में ज्यादा उलझने के बजाय लोगों से बातचीत करें।

करियर – सरकारी नौकरी या एक जैसे काम से जुड़े लोग आज बोरियत महसूस कर सकते हैं। काम से जुड़ा कोई नया सुझाव या अवसर मिल सकता है, लेकिन आपका मन उसे तुरंत स्वीकार करने का नहीं होगा। मीटिंग या बातचीत में ध्यान भटक सकता है। काम में नयापन लाने की जरूरत है। लव – प्रेम संबंधों में पार्टनर को नजरअंदाज करने से बचें। पार्टनर की किसी प्यार भरी बात या सरप्राइज पर आपकी प्रतिक्रिया कमजोर रह सकती है। आपको लग सकता है कि कोई आपकी भावनाएं नहीं समझ रहा। रिश्ते में खामोशी और दूरी बढ़ने न दें। हेल्थ – शरीर में सुस्ती और थकान रह सकती है। मन की उदासी दूर करने के लिए प्रकृति के बीच थोड़ा समय बिताएं। खाने में रसदार फल शामिल करें। शुभ रंग- ग्रे, शुभ अंक- 4

Chhattisgarh Crimes

सिंह – नाइट ऑफ वॉण्ड्स आज आपके अंदर साहस और तेजी से काम करने का उत्साह रहेगा। अचानक कहीं जाने या किसी योजना पर तुरंत काम करने का मन हो सकता है। परिवार के लोग आपकी जल्दबाजी देखकर हैरान हो सकते हैं। आज आप अपने मन की करना चाहेंगे। किसी भी काम को कल पर टालने का मन नहीं होगा।

करियर – मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों के लिए दिन ऊर्जावान रहेगा। आप अपने लक्ष्य पूरे करने के लिए पूरे जोश से काम करेंगे। कंपनी या काम से जुड़ी यात्रा की योजना बन सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को जॉइनिंग या इंटरव्यू से जुड़ी अच्छी सूचना मिल सकती है। लव – रिश्ते में रोमांस तेजी से आगे बढ़ेगा। आप पार्टनर के लिए कोई खास कदम उठा सकते हैं। रिश्ते में उत्साह और आकर्षण बढ़ेगा। किसी को प्रपोज करने के लिए नया और अलग तरीका अपना सकते हैं। हेल्थ – लगातार भागदौड़ से थकान और कमजोरी हो सकती है। पैरों और पिंडलियों में दर्द रह सकता है। थोड़ा आराम करें और शरीर को पानी की कमी न होने दें। शुभ रंग- ऑरेंज, शुभ अंक- 9

Chhattisgarh Crimes

कन्या – सेवन ऑफ स्वोर्ड्स आज आसपास के माहौल में चालाकी या छिपी हुई बातें महसूस हो सकती हैं। परिवार में कोई सदस्य अपनी गलती छिपाने की कोशिश कर सकता है। किसी काम को पूरा करने के लिए शॉर्टकट अपनाने का मन होगा, लेकिन सावधानी रखें। किसी पर आंख बंद करके भरोसा न करें।

करियर – रिसर्च, जांच-पड़ताल और खोजी पत्रकारिता से जुड़े लोगों के लिए दिन उपयोगी रहेगा। ऑफिस में कोई सहकर्मी आपके काम का श्रेय लेने की कोशिश कर सकता है। अपने काम और दस्तावेजों को सुरक्षित रखें। कार्यस्थल पर फालतू की राजनीति से दूरी बनाकर रखें। लव – प्रेम संबंधों में सच छिपाने या बातों को गोलमोल करने की स्थिति बन सकती है। पार्टनर आपसे कोई जरूरी बात छिपा सकता है। रिश्ते में दूरी महसूस हो, तो बिना बातचीत बंद किए साफ तरीके से बात करें। अचानक गायब होना या बात टालना संबंधों को कमजोर कर सकता है। हेल्थ – बिना जांच और सलाह के अपनी मर्जी से दवाइयां न लें। बाहर के कटे फल या खुला खाना खाने से बचें। साफ-सफाई का ध्यान रखें। शुभ रंग- चारकोल, शुभ अंक- 8

Chhattisgarh Crimes

तुला – द टावर आज कोई अचानक घटना या खबर आपकी सोच बदल सकती है। कोई पुरानी बात सामने आ सकती है, जिससे मन में हलचल रहेगी। अहंकार या गलत भरोसे को छोड़कर नई शुरुआत करने की जरूरत होगी। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें।

करियर – शेयर बाजार, ट्रेडिंग या जोखिम वाले कामों से जुड़े लोगों को सावधानी रखनी होगी। काम से जुड़ी कोई योजना अचानक बदल सकती है। किसी प्रोजेक्ट के रुकने या बदलने की खबर मिल सकती है। यह बदलाव आगे चलकर नया रास्ता भी खोल सकता है। लव – प्रेम संबंधों में तीखी बहस से बचें। कोई पुरानी बात सामने आने से रिश्ता अस्थिर हो सकता है। जो रिश्ता सिर्फ दिखावे पर चल रहा था, उसमें सच्चाई सामने आ सकती है। भरोसा टूटने जैसी स्थिति में जल्दबाजी से नहीं, शांति से निर्णय लें। हेल्थ – तेज बुखार, शरीर में दर्द या अचानक कमजोरी की शिकायत हो सकती है। सेहत को लेकर जोखिम न लें। तकलीफ ज्यादा हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। शुभ रंग- मौव, शुभ अंक- 2

Chhattisgarh Crimes

वृश्चिक – सेवन ऑफ पेंटाकल्स आज धैर्य रखने और पुरानी मेहनत के नतीजों का इंतजार करने का दिन है। परिवार में आपने जो मेहनत, संस्कार या निवेश किए हैं, उनका मूल्यांकन करेंगे। तुरंत परिणाम नहीं मिलेगा, इसलिए शांति से काम लें। घर का कोई पुराना अटका काम पूरा होने में अभी थोड़ा और समय ले सकता है।

करियर – कृषि, जमीन, लंबे समय के निवेश और योजनाबद्ध कामों से जुड़े लोगों को अपने काम की प्रगति देखने का मौका मिलेगा। ऑफिस में अप्रेजल या प्रमोशन से जुड़ी फाइल अभी कुछ और दिन अटक सकती है। जल्दबाजी के बजाय अपने प्रोजेक्ट्स की बारीकी से समीक्षा करें। लव – आप सोचेंगे कि रिश्ते में दिया गया समय सही दिशा में जा रहा है या नहीं। कमिटेड कपल्स शादी या भविष्य से जुड़ी बातों का इंतजार कर सकते हैं। सिंगल लोग किसी के जवाब का इंतजार करते हुए बेचैन रहेंगे। धैर्य बनाए रखें। हेल्थ – रिकवरी धीमी रहेगी, इसलिए निराश न हों। फिटनेस वापस पाने के लिए सही डाइट और नियमित दिनचर्या बनाए रखें। शुभ रंग- बेज, शुभ अंक- 7

Chhattisgarh Crimes

धनु – टेन ऑफ कप्स आज परिवार से खुशी और सुकून मिलेगा। घर के लोग साथ बैठकर किसी खुशी या खास बात को सेलिब्रेट कर सकते हैं। घर का माहौल प्यार और सकारात्मकता से भरा रहेगा। माता-पिता, बच्चों या परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बीतेगा। मन में संतोष और अपनापन रहेगा।

करियर – फैमिली बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। काम में परिवार या भरोसेमंद लोगों का सहयोग मिल सकता है। ऑफिस या कामकाज का माहौल सहयोग देने वाला रहेगा। पुराने लक्ष्य पूरे करने की दिशा में अच्छी प्रगति हो सकती है। लव – प्रेम संबंधों में अपनापन और भरोसा बढ़ेगा। शादी की बात चल रही है, तो परिवार की भूमिका महत्वपूर्ण रह सकती है। आप अपने पार्टनर को परिवार से मिलवाने या रिश्ते को आगे बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। रिश्ते में खुशी और स्थिरता रहेगी। हेल्थ – पार्क में टहलना या परिवार के साथ हल्का समय बिताना तनाव कम करेगा। मन अच्छा रहेगा, जिससे सेहत पर भी अच्छा असर पड़ेगा। शुभ रंग- लैवेंडर, शुभ अंक- 1

Chhattisgarh Crimes

मकर – द स्ट्रेंथ आज आपको अपनी अंदरूनी ताकत और धैर्य दिखाना होगा। परिवार में किसी गुस्सैल व्यक्ति को आप प्यार और समझदारी से शांत कर सकते हैं। डर और कमजोरी पर जीत पाने का समय है। आर्थिक दबाव होने पर भी आप घबराएंगे नहीं। क्रोध के बजाय शांत व्यवहार से स्थिति संभालेंगे।

करियर – जानवरों की देखभाल, वाइल्डलाइफ, ट्रेनिंग और सेवा से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में किसी सख्त व्यक्ति या बॉस को आप अपने काम से प्रभावित कर सकते हैं। कठिन चुनौती को आप धैर्य और लगातार प्रयास से संभाल लेंगे। आपका शांत स्वभाव आपकी ताकत बनेगा। लव – प्रेम संबंधों में पार्टनर के गुस्से या नखरों को समझदारी से संभालना होगा। रिश्ते में कड़वाहट आई है, तो नरमी और प्यार से बात करें। जोर-जबरदस्ती काम नहीं आएगी। मीठी बातों और सच्चे व्यवहार से सामने वाले का दिल जीत सकते हैं। हेल्थ – शरीर को लचीला और मजबूत रखने के लिए स्ट्रेचिंग और योग करें। रोगों से लड़ने की क्षमता अच्छी रहेगी, लेकिन दिनचर्या में लापरवाही न करें। शुभ रंग- कैरेमल, शुभ अंक- 7

Chhattisgarh Crimes

कुंभ – क्वीन ऑफ कप्स आज भावनाएं गहरी रहेंगी। परिवार में आप सबकी बात ध्यान से सुनेंगे और उनकी परेशानी समझने की कोशिश करेंगे। आपकी अंदरूनी समझ अच्छी रहेगी। घर का माहौल शांत और आध्यात्मिक रह सकता है। दूसरों की मदद करने में आप अपने आराम को भी पीछे रख सकते हैं।

करियर – मनोविज्ञान, थेरेपी, काउंसलिंग, कला और लेखन से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। कामकाज में आप सहकर्मियों को भावनात्मक और मानसिक सहयोग देंगे। क्रिएटिव काम करने वालों के मन में अच्छे विचार आ सकते हैं। अपनी संवेदनशीलता को कमजोरी न बनने दें। लव – प्रेम संबंधों में गहरा भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा। बिना ज्यादा कहे भी आप एक-दूसरे की भावनाएं समझ पाएंगे। रिश्ते में नजदीकी और अपनापन बढ़ेगा। प्यार को शब्दों से ज्यादा व्यवहार और आंखों के जरिए महसूस करेंगे। हेल्थ – शरीर में पानी की कमी न होने दें। ज्यादा पानी, ताजा जूस और हल्का भोजन लें। मानसिक शांति के लिए शांत जगह बैठकर ध्यान करें। शुभ रंग- पिंक, शुभ अंक- 6

Chhattisgarh Crimes

मीन – फाइव ऑफ स्वोर्ड्स आज फालतू बहस और हार-जीत की जिद से बचने का दिन है। परिवार में किसी बात पर विवाद बढ़ सकता है। लोग एक-दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आपको ऐसी स्थिति से दूर रहना होगा। आर्थिक मामलों में उलझन नुकसान करा सकती है, इसलिए सावधानी रखें।

करियर – कॉरपोरेट या ऑफिस के माहौल में राजनीति महसूस हो सकती है। कोई व्यक्ति आपका हक या आपके काम का श्रेय लेने की कोशिश कर सकता है। व्यापार में गलत प्रतिस्पर्धा मानसिक तनाव बढ़ा सकती है। अपने काम पर ध्यान दें और विवाद से बचें। लव – प्रेम संबंधों में बहस जीतने की कोशिश रिश्ता कमजोर कर सकती है। पार्टनर आपके कठोर शब्दों से आहत हो सकता है। विश्वास टूटने या गलतफहमी की स्थिति बन सकती है। अहंकार छोड़कर रिश्ते को बचाने पर ध्यान दें। हेल्थ – मानसिक तनाव और झगड़ों से थकान बढ़ सकती है। रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर हो सकती है। आराम करें, हल्का भोजन लें और मन को शांत रखने की कोशिश करें। शुभ रंग- नियॉन ग्रीन, शुभ अंक- 5