गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के निवासियों और बिलासपुर-कटनी रेल रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर

Chhattisgarh Crimesगौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के निवासियों और बिलासपुर-कटनी रेल रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। नई दिल्ली में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में रेल नेटवर्क को मजबूत करने के लिए कई अहम फैसले लिए गए हैं।

कैबिनेट ने पेंड्रा रोड से कटनी के बीच चौथी रेल लाइन बिछाने को मंजूरी दी है। अभी इस सेक्शन में तीन रेल लाइनें हैं।

पेंड्रा रोड-बिलासपुर के बीच तीसरी लाइन

इसके साथ ही पेंड्रा रोड से बिलासपुर के बीच तीसरी रेल लाइन बिछाने की योजना को भी मंजूरी दी गई है। इससे इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही के लिए अतिरिक्त ट्रैक उपलब्ध होगा।

मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों का दबाव

बिलासपुर-कटनी रेल मार्ग मध्य भारत के व्यस्त रेल गलियारों में शामिल है। इस रूट पर मालगाड़ियों के साथ यात्री ट्रेनों की संख्या भी ज्यादा है। ट्रेनों के बढ़ते दबाव के कारण कई बार यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ता है।

ट्रेनों की आवाजाही होगी आसान

नई रेल लाइनों के बनने से पूरे रूट पर ट्रेनों का दबाव कम होगा। इससे ट्रेनों की आवाजाही आसान होगी और समय पर संचालन में मदद मिलेगी। यात्रियों का समय बचेगा और रेल परिवहन भी बेहतर होगा।

औद्योगिक विकास को भी मिलेगा बढ़ावा

रेल नेटवर्क के विस्तार से क्षेत्र में माल परिवहन की क्षमता बढ़ेगी। इससे औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और आसपास के क्षेत्रों को इसका फायदा मिलेगा।

Exit mobile version