रायपुर के सदर बाजार में शुक्रवार शाम एक जर्जर पुरानी बिल्डिंग अचानक गिर गई

Chhattisgarh Crimesरायपुर के सदर बाजार में शुक्रवार शाम एक जर्जर पुरानी बिल्डिंग अचानक गिर गई। यह बिल्डिंग सहेली ज्वेलर्स के सामने स्थित थी। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम के अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और आगे की कार्रवाई शुरू की।

नगर निगम जोन-4 के कमिश्नर ने बताया कि मकान काफी जर्जर था और नगर निगम की ओर से इसे लेकर पहले भी नोटिस दिया जा चुका था। आज शाम अचानक बिल्डिंग का हिस्सा गिर गया। हादसे के बाद नगर निगम की टीम क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाने का काम कर रही है। मौके पर पुलिस भी तैनात है।

वहीं, पुलिस की ओर से आसपास के लोगों से भवन के पास तेज आवाज में डीजे या साउंड नहीं बजाने की अपील की गई है, ताकि किसी तरह की परेशानी या खतरा न हो।

नगर निगम जोन अध्यक्ष और निगम की टीम मौके पर मौजूद हैं। फिलहाल क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाने और आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित करने का काम जारी है।

Exit mobile version