छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा ने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा ने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा अपने जीजा के घर रहकर पीजी कॉलेज में पढ़ रही थी। छात्रा के परिवार वालों ने NSUI के छात्र नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है।

परिजनों का कहना है कि सहेलियों से जानकारी मिली कि NSUI से जुड़े छात्र नेता के पास कुछ चैट और वीडियो थे। इस मामले में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

अब जानिए पूरा मामला

पटपरिया में जीजा के घर रही छात्रा अंतरा शाह (19) की लाश फांसी से लटकी मिली। छात्रा के जीजा नीलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अंतरा रात को बिस्तर में नहीं थी। वह बाथरूम के लिए निकली और काफी देर तक नहीं लौटी तो उसने अपनी पत्नी को भेजा। पत्नी ने बाथरूम की खिड़की से झांका तो अंदर अंतरा शाह का शव फांसी पर झूलता दिखा।

छात्र नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप

अंतरा शाह करीब 6 महीने पहले ही अंबिकापुर आई थी। उसने पीजी कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर में एडमिशन लिया था। छात्रा के जीजा नीलेश गुप्ता ने बताया कि उसकी सहेलियों ने एक छात्र नेता ज्ञान तिवारी के बारे में बताया है। उनका कहना है कि ज्ञान तिवारी अंतरा को ब्लैकमेल करता था।

नीलेश के मुताबिक, ज्ञान तिवारी के पास अंतरा की कुछ चैट और वीडियो थे। इन्हें उसके परिजनों को दिखाने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया जाता था। उन्होंने बताया कि अंतरा घटना से पहले सामान्य थी और हंसकर बात कर रही थी।

ऐसे में परिवार को आशंका है कि कोई ऐसी बात हुई होगी, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए

Exit mobile version