जगदलपुर शहर में पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesजगदलपुर शहर में पुलिस ने एक युवक को देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान अजय राजपूत के रूप में हुई है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम पिछले कई दिनों से आरोपी की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। अलग-अलग स्थानों पर निगरानी के बाद उसे हथियार के साथ पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की गतिविधियों को लेकर टीम लगातार रेकी कर रही थी। इसके बाद आज बुधवार को पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे देसी कट्टे और एक जिंदा राउंड के साथ गिरफ्तार किया। CSP सुमित कुमार ने दैनिक भास्कर से गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद मामले से जुड़ी अन्य जानकारी सामने आएगी। दो दिन पहले बस स्टैंड के पास हुई थी हत्या

दरअसल, दो दिन पहले जगदलपुर के नए बस स्टैंड के पास स्थित एक शराब दुकान के नजदीक एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। विवाद के बाद नाबालिग आरोपी ने युवक पर हमला किया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसे कुछ ही घंटों के अंदर पुलिस ने पकड़ लिया था।

अलर्ट मोड पर पुलिस

शहर में लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस अब निगरानी और गश्त बढ़ाकर अलर्ट मोड पर है। संदिग्ध गतिविधियों और हथियार रखने वालों पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम नजर रख रही है। देसी कट्टे के साथ युवक की गिरफ्तारी को भी इसी निगरानी और कार्रवाई का हिस्सा माना जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।