पेंड्रा के कोटमीकला साप्ताहिक बाजार में हुए आभूषण व्यवसायी प्रदीप सोनी की हत्या और लूट के मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली

Chhattisgarh Crimesपेंड्रा के कोटमीकला साप्ताहिक बाजार में हुए आभूषण व्यवसायी प्रदीप सोनी की हत्या और लूट के मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। इस कांड में लूटी गई चांदी खरीदने वाले आठवें आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1157 ग्राम चांदी भी बरामद की है।

यह घटना 26 मई 2026 को कोटमीकला के साप्ताहिक हाट बाजार में हुई थी। लूटपाट के दौरान ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। थाना पेंड्रा में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

मुखबिर से मिली थी जानकारी

घटना के तुरंत बाद बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने मौके पर पहुंचकर अपराधियों की धरपकड़ के लिए निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें जांच में जुट गईं। तकनीकी सबूतों और मुखबिरों की जानकारी के आधार पर पुलिस ने पहले ही मामले के मुख्य आरोपियों को हिरासत में ले लिया था।