
तेज बारिश का असर मालधक्का रोड स्थित गंधरी पुलिया पर भी दिखा। कुछ देर की बारिश के बाद नाले का गंदा पानी पुलिया के ऊपर से बहने लगा। पुलिया पर घुटने से ऊपर तक पानी भर गया। इससे इस रास्ते पर आवाजाही बंद हो गई। लोगों को रास्ता बदलकर जाना पड़ा।
पुरानी हटरी और सब्जी मार्केट में भरा पानी
तेज बारिश के बाद पुरानी हटरी की कुछ सड़कों पर भी पानी भर गया। वहीं, संजय मार्केट में भी बारिश का पानी सड़कों पर बहने लगा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन रोड और गोपी टॉकीज रोड पर भी बारिश का पानी सड़कों पर बहता रहा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश के बाद इन इलाकों में हर बार इसी तरह की स्थिति बनती है।