सूरजपुर के निर्माणाधीन मकान में वृद्ध चौकीदार की गला काटकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesसूरजपुर के निर्माणाधीन मकान में वृद्ध चौकीदार की गला काटकर हत्या के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। नाबालिग वृद्ध की दूर की रिश्तेदार है और वह रात को वृद्ध के साथ ही सोई थी। चौकीदार ने उससे रेप किया तो किशोरी ने सब्बल से उसके सिर पर वार किया और ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी।

मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र का है। सूरजपुर कि महुआपारा में एसईसीएल कर्मचारी कामता प्रसाद साहू द्वारा मकान का निर्माण कराया जा रहा है। मकान में सामानों की देखरेख का काम चौकीदार सीताराम गोंड़ (65 वर्ष) करता था जो वहीं रहता था।

सोमवार सुबह जब मकान में काम करने वाले लेबर निर्माणाधीन मकान में पहुंचे तो एक लड़की वहां से निकलकर भागी। वे अंदर पहुंचे तो उन्हें सीताराम गोंड़ को मृत हालत में पड़ा देखा। उसका गला कटा हुआ था एवं आसपास खून फैला था।