
इसी रास्ते एक चोर दुकान के भीतर घुसा और सोने-चांदी के जेवर समेटे। बाहर दो साथी निगरानी करते रहे। बुधवार 30 सितंबर सुबह करीब 10.30 बजे दुकान खुलने पर चोरी का पता चला। संचालक के मुताबिक करीब 3 किलो चांदी और एक तोला सोना चोरी हुआ है। चोरी गए माल की कीमत 6 लाख रुपए से ज्यादा है। दुकान से चंद कदम की दूरी पर पुलिस चौकी होने के बावजूद रातभर हुई इस वारदात की भनक पुलिस को नहीं लगी।
दीवार में छेद कर घुसे, कैमरे में नकाबपोश कारोबारी सुनील जैन की कर्मा चौक, रामनगर में 20 साल से दुकान है। मंगलवार रात 8 बजे वे दुकान बंद कर गए थे। बुधवार सुबह पहुंचे तो सामान बिखरा और फर्नीचर टूटा मिला। चोर खाली प्लाट की ओर दीवार में छेद कर घुसे। कैमरे में नकाबपोश और बाहर मोपेड पर दो संदिग्ध दिखे। पुलिस को आशंका है कि वारदात से पहले दुकान और आसपास की रेकी की गई होगी। चोरों ने शटर या ताला तोड़ने के बजाय दीवार में सेंध लगाई।
सराफा दुकानें चोरों के निशाने पर, हर दिन करीब 6 चोरी रायपुर में पिछले पांच साल में चोरी की 10755 घटनाएं हुई हैं। औसतन हर दिन करीब 6 चोरी हुई। 85 फीसदी अपराधी पुराने हैं जो जेल से छूटने के बाद फिर से चोरी में जुट जाते हैं। चोरी की 90 फीसदी वारदातें रात 11 से 3 बजे के बीच हुई है। कहीं शटर-ताले काटे गए तो कहीं दीवार में सेंध लगाई गई। सदर बाजार में 16 साल पुराने कर्मचारी पर करीब 2 करोड़ के सोने के गबन का आरोप लगा। रामनगर में पुलिस सीसीटीवी और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। अगस्त में कुशालपुर के न्यू नंदी ज्वेलर्स चोरी में भी फुटेज से आरोपियों तक पहुंचकर 4.50 लाख के चांदी के जेवर बरामद किए गए थे।