
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आदेश के मुताबिक सभी पदस्थापनाएं प्रशासनिक दृष्टिकोण से तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक लागू रहेंगी।
खरोरा और माना में बदले थाना प्रभारी
आदेश के अनुसार राखी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमप्रकाश अवस्थिया को अब खरोरा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं खरोरा थाना प्रभारी निरीक्षक विद्याभूषण भारद्वाज को माना थाने की जिम्मेदारी दी गई है।
माना थाने में पदस्थ उप निरीक्षक जितेंद्र इदरिया को पुलिस लाइन, रायपुर ग्रामीण भेजा गया है। वहीं पुलिस लाइन में पदस्थ उप निरीक्षक दीपक कुमार साहू को राखी थाने में पदस्थ किया गया है।