गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई जारी

Chhattisgarh Crimesगौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनिज विभाग की कार्रवाई जारी है। उड़नदस्ता दल ने अलग-अलग क्षेत्रों में जांच के दौरान रेत और पत्थर का अवैध परिवहन करते 6 ट्रैक्टर जब्त किए।

खनिज विभाग के अनुसार बस्ती-बगरा क्षेत्र में रेत से भरे 4 ट्रैक्टर जब्त किए गए। सभी वाहनों को सुरक्षार्थ कोडगार चौकी में रखा गया है। वहीं सारबहरा में पत्थर से भरा एक ट्रैक्टर और अंडी क्षेत्र में रेत से भरा एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। दोनों वाहनों को अमरपुर पुलिस लाइन में रखा गया है

वाहन मालिकों पर होगी नियमानुसार कार्रवाई

विभाग ने सभी संबंधित वाहन मालिकों के खिलाफ खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। निर्धारित अर्थदंड या समझौता राशि खनिज मद में जमा होने के बाद नियमानुसार वाहनों को मुक्त किया जाएगा।

कलेक्टर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने खनिज विभाग को जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने और सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन से मिली शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण जांच कर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने को भी कहा है।

Exit mobile version