दुर्ग-राजनांदगांव नेशनल हाईवे-53 पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ

Chhattisgarh Crimesदुर्ग-राजनांदगांव नेशनल हाईवे-53 पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। अंजोरा बाईपास स्थित आरोग्यं हॉस्पिटल के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर और बाइक की टक्कर के बाद बाइक में आग लग गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

टक्कर के तुरंत बाद बाइक आग के गोले में बदल गई और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर राख हो गई। सड़क पर मौजूद लोगों ने मदद का प्रयास किया, लेकिन हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को बचाया नहीं जा सका।

युवक अपनी मां को भिलाई के कला और संस्कृति संस्थान में छोड़ने गया था, जहां उसकी मां को कोर्स का सर्टिफिकेट लेना था। मां को छोड़ने के बाद उसने कहा कि वह 5 मिनट में लौट आएगा, लेकिन इसके बाद वह हादसे का शिकार हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर की टक्कर के बाद बाइक सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई। इसी दौरान बाइक की पेट्रोल टंकी फट गई, जिससे आग तेजी से फैल गई और पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के समय बाइक पर सिर्फ युवक सवार था।

दुर्घटना के बाद ट्रेलर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर (नंबर JH 05 DS 0514) को जब्त कर लिया है और फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच भी कर रही है ताकि ड्राइवर की पहचान हो सके। शुरुआती जांच में लापरवाही से वाहन चलाने की आशंका जताई जा रही है। हादसे में शामिल बाइक का नंबर CG 07 CV 3947 है।

फार्मेसी का काम करता था युवक

पुलिस की जांच में मृतक की पहचान 21 वर्षीय राहुल चक्रधारी के रूप में हुई है, जो पाटन ब्लॉक के किकिरमेटा गांव का रहने वाला था। फिलहाल वह उतई के पास खोपली गांव में अपने मौसी के घर रहकर फार्मेसी का काम करता था।

घरवालों के अनुसार, वह अपनी मां को भिलाई के एक कला और संस्कृति संस्थान में छोड़ने गया था, जहां उनकी मां को कोर्स का सर्टिफिकेट लेना था। मां को छोड़ने के बाद उसने कहा कि वह 5 मिनट में लौट आएगा, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं आया।

कुछ समय बाद घरवालों को इस घटना की जानकारी मिली। वह वहां से कहां और क्यों गया, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है।

Exit mobile version