नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर

Chhattisgarh Crimesनौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर द्वारा 25 जून को संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेला शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, सेजबहार में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा, जहां 900 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

उप संचालक डॉ. शशि अतुलकर ने बताया कि रोजगार मेले में कई निजी कंपनियां और संस्थान भाग लेंगे। इनमें यूनिक्स सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड, एसआर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, ऑप्टिवल हेल्थ सॉल्यूशन्स, वोडाफोन आइडिया, स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल, शांता टेक्नो, एलक्सर कम्युनिकेशन, एसकेएस इस्पात एंड पावर लिमिटेड और आई टेक लिफ्ट्स रायपुर सहित अन्य प्रतिष्ठान शामिल होंगे।

इन उम्मीदवारों को मिलेगा मौका

मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, फार्मेसी, नर्सिंग, पैरामेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके अभ्यर्थियों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा MBBS और BAMS डॉक्टरों की भर्ती भी की जाएगी।

ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी

रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना होगा।

ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य

रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को ‘छत्तीसगढ़ रोजगार एप’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। रोजगार मेला पूरी तरह निशुल्क रहेगा।

Exit mobile version