
पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि, वह बेटी को लेकर ऊपर कमरे में सो रहा था, जबकि अदिति नीचे थी। नीचे पहुंचने पर पत्नी बेड पर मिली। उसका दावा है कि अदिति ने सिल्क की साड़ी से फांसी लगाने की कोशिश की थी और फंदा खुलने से नीचे गिर गई। शादी के बाद से प्रताड़ित किए जाने का आरोप
मृतका के भाई अखिलेश वर्मा ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि, शादी के कुछ समय बाद से ही अदिति को पति और ससुराल पक्ष शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। परिवार के लोगों का आरोप है कि, अदिति अक्सर फोन पर अपने साथ हो रही मारपीट और उत्पीड़न की जानकारी देती थी।
कई बार उसने मायके पक्ष को यह भी बताया था कि, पति उसके साथ मारपीट करता है। उसे प्रताड़ित किया जाता है। परिजनों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से अदिति से उनका संपर्क नहीं हो पा रहा था। जब भी वे उससे बात करने की कोशिश करते तो उसका पति रविकांत मौर्य किसी न किसी बहाने से बात नहीं कराता था। इससे परिवार के लोगों की चिंता लगातार बढ़ रही थी।
दूसरी महिला से संबंध होने पर विवाद
वहीं, अदिति के भाई अभिषेक वर्मा ने पति पर दूसरी महिला से संबंध होने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि, एक सप्ताह पहले अदिति ने पति के मोबाइल की चैट का वीडियो बनाकर अपनी बड़ी बहन पिंकी को भेजा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।