भिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्री श्याम केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से आग लग गई

Chhattisgarh Crimesभिलाई के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित श्री श्याम केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से आग लग गई। केमिकल से भरे 50 से ज्यादा ड्रम और दो टैंकर आग की चपेट में आ गए, जिससे आग बुझाने में दिक्कत हुई।

फैक्ट्री से उठ रहा काला धुआं करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। फायर ब्रिगेड की करीब 12 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही। 4 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी लपटें उठती दिखी। हालांकि, SDRF ने बताया कि 70% आग पर काबू पाया जा चुका है। इस फैक्ट्री के मालिक कमल सेन हैं।

जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में नेफ्थलीन का इस्तेमाल कर उसकी गोलियां (बॉल्स) बनाई जाती है, जो अलमारी में कॉकरोच आदि से बचाव के लिए रखी जाती है।

Exit mobile version