पानी के लिए तरस रहा राजापड़ाव: पेंड्रा का हैंडपंप महीनों से खराब, कोसुममुडा में नल जल सूखे

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimesपूरन मेश्राम/मैनपुर।विकासखंड मुख्यालय मैनपुर के राजापड़ाव क्षेत्र ग्राम पंचायत अड़गडी के आश्रित गांँव पेंड्रा और कोसुममुँडा में पीने के पानी का भीषण संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीण महीनों से एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। पेंड्रा गांँव उमेश कुमार नेताम घर के सामने वाला हैंडपंप बोरिंग महीनों से खराब पड़ा है। वही कोसुममुँडा गांँव में नल जल योजना पूरी तरह ठप हो गई है। नल सूखे पड़े हैं, टंकी में पानी नहीं आ रहा। सरकार की करोड़ों की योजना कागज पर सिमट कर रह गई। ग्रामीणों का कहना है कि नल तो लगा दिए गए, पर पानी के लिए ग्रामीण आज भी तरस रहे है।

Chhattisgarh Crimesग्रामीणों का दर्द
हम आदिवासी हैं तो क्या पानी भी नसीब नहीं होगा महीने भर से हैंडपंप खराब नल जल ठप्प सरकार कम से कम पानी तो दे दो
ग्रामीणों ने पीएचई, क्रेडा विभाग सहित जिला प्रशासन से मांग की है कि तत्काल पेंड्रा में बिगडे़ हैंडपंप का मरम्मत और कोसुममुँडा में नल जल योजना को चालू किया जाए। इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारियों से संपर्क करने पर बहुत जल्द मरम्मत कराने की बात कही गई है।