जांजगीर-चांपा जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पंतोरा चौकी क्षेत्र के कटरा जंगल में जुए के फड़ पर दबिश देकर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesजांजगीर-चांपा जिले में जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पंतोरा चौकी क्षेत्र के कटरा जंगल में जुए के फड़ पर दबिश देकर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 47,500 रुपए नकद, 11 मोटरसाइकिल, एक ब्रेजा कार, 8 मोबाइल फोन और 52 पत्ती ताश जब्त की है।

पुलिस के मुताबिक, कटरा जंगल में जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर पंतोरा चौकी पुलिस और रिस्पांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

मौके पर जुआ खेलते पाए गए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क के मार्गदर्शन में की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

  1. दीपक राय (42), निवासी मड़वा, थाना गिधौरी, जिला बलौदाबाजार
  2. रूपचंद रात्रे (36), निवासी देवरी, थाना सीपत, जिला बिलासपुर
  3. संजू कुमार सूर्यवंशी (28), निवासी रसौटा, थाना पामगढ़
  4. रमेश कुमार कश्यप (28), निवासी झूलन, थाना पामगढ़
  5. सुरेंद्र लहरे (26), निवासी रसौटा, थाना पामगढ़
  6. सुनील सिंह ठाकुर (27), निवासी कोटमीसोनार
  7. साहिल लहरे (22), निवासी रसौटा, थाना पामगढ़
  8. मयंक शर्मा (22), निवासी उसलापुर, जिला बिलासपुर
  9. विशाल सिंह ठाकुर (24), निवासी कोटमीसोनार, थाना अकलतरा

    अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील

    इस कार्रवाई में PSI अभिलाष सिन्हा, ASI जयनंदन मार्बल, आरक्षक लक्ष्मीनारायण कौशिक, युवराज, नितेश सिंह, भुनेश्वर पटेल और दिलीप माथुर सहित पंतोरा चौकी और रिस्पांस टीम के सदस्यों का योगदान रहा।

    जांजगीर-चांपा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि जिले में जुआ-सट्टा सहित अन्य गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें, ताकि ऐसे मामलों में समय पर कार्रवाई की जा सके।

Exit mobile version