बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में कथित राजनीतिक दबाव, प्रशासनिक भेदभाव और जनसमस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी का कलेक्टोरेट घेराव टकराव में बदल गया

Chhattisgarh Crimesबेलतरा विधानसभा क्षेत्र में कथित राजनीतिक दबाव, प्रशासनिक भेदभाव और जनसमस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी का कलेक्टोरेट घेराव टकराव में बदल गया।

कांग्रेस भवन से पैदल मार्च करते हुए निकले कार्यकर्ताओं को नेहरू चौक के आगे पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक दिया। कलेक्टोरेट पहुंचने की कोशिश में कांग्रेसियों ने एक बैरिकेड तोड़ दिया और उसके ऊपर चढ़ गए।

इसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन चलाया। करीब 15 मिनट तक चली पानी की बौछारों के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय केशरवानी समेत राजेंद्र शुक्ला, जावेद मेमन, समीर अहमद, लकी मिश्रा और अन्य नेता सड़क पर गिर पड़े।

कांग्रेस ने दर्जनभर कार्यकर्ताओं के घायल होने की बात कही है।