शुक्रवार, 16 अक्टूबर को धनु राशि वालों को बिजनेस में नया ऑफर मिल सकता है

Chhattisgarh Crimesशुक्रवार, 16 अक्टूबर को धनु राशि वालों को बिजनेस में नया ऑफर मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को टारगेट पूरा करने पर सम्मान और तरक्की मिलने की संभावना है। कुंभ राशि के युवाओं को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है और नौकरीपेशा लोगों को प्रोजेक्ट पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि के नेटवर्किंग और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए अच्छे अवसर हैं और कारोबारी सरकारी मामले में सफलता मिल सकती है। वृश्चिक राशि वालों के बिजनेस में लाभ होगा और सरकारी नौकरी करने वालों को खास अधिकार मिल सकता है। वहीं कर्क राशि वालों को दूर के संपर्कों से अच्छे ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा दिन

Chhattisgarh Crimes

मेष – पॉजिटिव- लंबी यात्रा के योग हैं। दोस्तों या फोन के जरिये कई दिलचस्प जानकारियां मिलेंगी। घर के वरिष्ठ लोगों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत होगी और कई समस्याओं का समाधान भी मिलेगा। अपने काम के अलावा दूसरे क्षेत्रों में भी रुचि बढ़ेगी। नेगेटिव- युवा अपने लक्ष्य को लेकर लापरवाही न करें। दोपहर बाद कोई बुरी खबर मिलने से मन परेशान हो सकता है। मनोबल कमजोर न होने दें, वरना काम करने की क्षमता प्रभावित होगी। वाहन या मशीन से जुड़े उपकरण सावधानी से इस्तेमाल करें।

करियर- बिजनेस विस्तार की योजनाएं बनेंगी। मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों पर भी समय देना फायदेमंद रहेगा। इससे नई जानकारियां मिलेंगी। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है और यह यात्रा लाभदायक रहेगी। लव- पति-पत्नी बेवजह की बहस से बचकर घर का माहौल शांत रखें। युवा अपने प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर और ईमानदार रहेंगे। हेल्थ- सर्वाइकल और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। नियमित एक्सरसाइज और योग पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

Chhattisgarh Crimes

वृष – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। आपकी बातचीत और व्यवहार कुशलता से आर्थिक और कारोबारी मामलों में सफलता मिलेगी। परिवार की सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों की खरीदारी भी हो सकती है। नेगेटिव- पैसों के लेनदेन से फिलहाल बचें, क्योंकि इससे रिश्ते खराब हो सकते हैं। कुछ समय अकेले या किसी धार्मिक स्थान पर बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देना होगा।

करियर- बिजनेस में चुनौतियां और रुकावटें रहेंगी, लेकिन धैर्य बनाए रखें। काम करने के तरीके में बदलाव से समस्याओं का समाधान मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी योग्यता के अनुसार अच्छे नतीजे मिलेंगे। लव- घर की व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी के बीच मतभेद हो सकते हैं। गैरजरूरी प्रेम संबंधों में समय न गंवाएं। हेल्थ- योग, एक्सरसाइज, सकारात्मक सोच और व्यवस्थित दिनचर्या से सेहत बेहतर रहेगी। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

Chhattisgarh Crimes

मिथुन – पॉजिटिव- कोई काम शुरू करने से पहले उसकी पूरी योजना बनाएं। इससे गलती होने की संभावना कम होगी। परिवार और निजी जीवन को व्यवस्थित रखने के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। नेगेटिव- गैरजरूरी बातों में समय खराब करने के बजाय क्रिएटिव कामों पर ध्यान दें। बच्चों के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। आलोचना और निंदा जैसी बातों से दूर रहें। जल्दबाजी और जरूरत से ज्यादा उत्साह बनता काम बिगाड़ सकता है।

करियर- बिजनेस में अपने काम की क्वालिटी पर ध्यान दें। दूर की पार्टियों से संपर्क बनाने पर फायदा होगा। बिजनेस का विज्ञापन बढ़ाना भी उपयोगी रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का कोई मनचाहा काम जल्दी पूरा हो सकता है। लव- परिवार के साथ हंसी-मजाक और मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मिलने का मौका मिलेगा। हेल्थ- कोई स्वास्थ्य समस्या हो तो लापरवाही न करें और डॉक्टर की सलाह लें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

Chhattisgarh Crimes

कर्क – पॉजिटिव- परिवार के किसी सदस्य से जुड़ी परेशानी दूर होगी। तनाव कम होने के बाद अपनी क्षमता के अनुसार महत्वपूर्ण फैसले लेंगे और वे फायदेमंद साबित होंगे। परिवार को लेकर कुछ खास योजनाएं भी बन सकती हैं। नेगेटिव- अफवाहों पर ध्यान न दें और अपने काम पर फोकस रखें। प्रॉपर्टी या पॉलिसी में निवेश की योजना है तो दोबारा विचार करें। आमदनी के साथ खर्च भी बढ़ेंगे।

करियर- कारोबारी गतिविधियां अच्छी रहेंगी। कुछ जोखिम भी लेना पड़ सकता है। दूर के संपर्कों से अच्छे ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। कर्मचारियों से काम लेते समय व्यवहार में नरमी रखें। नौकरी में अतिरिक्त काम का दबाव रहेगा। लव- परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाने से घर का माहौल खुशहाल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकी बढ़ेगी। हेल्थ- आराम के लिए भी समय निकालें। ज्यादा काम और थकान से सेहत प्रभावित हो सकती है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 5

Chhattisgarh Crimes

सिंह – पॉजिटिव- समस्या से घबराने के बजाय समाधान खोजेंगे तो सही फैसला ले पाएंगे और सफलता मिलेगी। करीबी रिश्तेदारों से मुलाकात के अच्छे पल मिलेंगे। संतान से भी संतोषजनक खबर मिल सकती है। नेगेटिव- बातचीत के दौरान अपनी निजी बातें या सीक्रेट शेयर न करें, वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। विवाद और बहस से बचें। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें।

करियर- काम बढ़ाने के साथ उसकी क्वालिटी पर भी ध्यान देना होगा। मार्केटिंग और संपर्कों का दायरा पहले से ज्यादा बढ़ सकता है। बिजनेस के लिए लोन लेना पड़ सकता है, लेकिन यह फायदे के लिए होगा। ऑफिस का माहौल व्यवस्थित रहेगा। लव- पति-पत्नी के संबंध अच्छे रहेंगे। प्रेम संबंधों में गलतफहमी हो सकती है और इसका असर करियर पर भी पड़ सकता है। हेल्थ- हड्डियों और जोड़ों में दर्द की परेशानी हो सकती है। बदलते मौसम से बचाव रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 7

Chhattisgarh Crimes

कन्या – पॉजिटिव- कोशिश करने पर मनचाहे काम आपकी इच्छा के अनुसार पूरे हो सकते हैं। नई और उपयोगी जानकारियां हासिल करने में रुचि रहेगी। सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारियां भी अच्छी तरह निभा पाएंगे। नेगेटिव- निजी कामों को प्राथमिकता दें, वरना कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं और तनाव बढ़ेगा। गुस्से और आवेश पर नियंत्रण रखें। ससुराल पक्ष के मान-सम्मान का भी ध्यान रखें।

करियर- कारोबारी मामलों में पूरी मेहनत से अपने काम पर ध्यान दें। दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा या निर्भर रहना ठीक नहीं होगा। लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों पर अतिरिक्त काम का दबाव रहेगा। लव- जीवनसाथी का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा। प्रेम संबंध में कुछ मनमुटाव हो सकता है, इसलिए व्यवहार में नरमी रखें। हेल्थ- चिड़चिड़ापन बढ़ने से थकान और आलस महसूस हो सकता है। योग और मेडिटेशन पर ध्यान दें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 4

Chhattisgarh Crimes

तुला – पॉजिटिव- समय अनुकूल है। आर्थिक योजना से जुड़ा कोई लक्ष्य पूरा हो सकता है और अच्छी उपलब्धियां सामने आएंगी। किसी रिश्तेदार से महत्वपूर्ण विषय पर बातचीत होगी और उसके सकारात्मक नतीजे मिलेंगे। नेगेटिव- दिनभर व्यस्तता रहेगी। दूसरों की समस्याओं में बेवजह उलझने से आपके अपने काम अटक सकते हैं। किसी नकारात्मक परिस्थिति को शांत तरीके से संभालें और गुस्से पर नियंत्रण रखें।

करियर- कारोबार की व्यवस्था बेहतर करने से परिस्थितियां अनुकूल होंगी और अधूरे कामों में तेजी आएगी। जमीन-जायदाद से जुड़ा काम फायदेमंद रहेगा। अनजान लोगों पर भरोसा न करें। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल रखने से काम बेहतर तरीके से पूरे होंगे। लव- रिश्तेदारों के आने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण में पड़ने से बचें। हेल्थ- गैस और एसिडिटी से राहत के लिए खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

Chhattisgarh Crimes

वृश्चिक – पॉजिटिव- अपने सपनों और योजनाओं को पूरा करने के लिए समय अनुकूल है। निवेश से जुड़े मामलों में भी अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। समाज में सम्मान बना रहेगा। किसी खास चीज की खरीदारी भी हो सकती है। नेगेटिव- लापरवाही में किसी गैरकानूनी काम से न जुड़ें। रिश्तेदारों से बातचीत करते समय उनके सम्मान का ध्यान रखें। छोटी लापरवाही रिश्ते खराब कर सकती है।

करियर- बिजनेस में अच्छे लाभ की स्थिति है। दूसरी योजनाओं पर भी विचार होगा। युवाओं को करियर में गलत लक्ष्य चुनने से बचना चाहिए। अपनी कार्यप्रणाली गोपनीय रखें। नौकरी में कोई विशेष अधिकार या जिम्मेदारी मिल सकती है। लव- परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आपसी गलतफहमियां दूर होंगी। विवाह योग्य लोगों के रिश्ते की बात चल सकती है। हेल्थ- अनियमित खानपान और दिनचर्या से पेट दर्द और सिरदर्द हो सकता है। दिनचर्या व्यवस्थित रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

Chhattisgarh Crimes

धनु – पॉजिटिव- सरकारी काम पूरे करने के लिए समय अच्छा है और कहीं से सहयोग भी मिलेगा। कोई अच्छी खबर मिलने से आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी। परिवार के साथ यात्रा भी हो सकती है। नेगेटिव- बनते काम में कुछ रुकावटें आएंगी, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां अनुकूल होंगी। बेवजह गुस्सा और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। घर में सुधार से जुड़ी योजना पर भी दोबारा विचार करें।

करियर- बिजनेस में किसी नए काम से जुड़ा अच्छा ऑफर मिल सकता है। जरूरत से ज्यादा सोचने के बजाय सही लगे तो समय पर फैसला लें। नौकरीपेशा लोग अपना टारगेट पूरा करके सम्मान और तरक्की हासिल कर सकते हैं। लव- दांपत्य जीवन में सुकून और शांति रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका के बीच भरोसा और प्रेम बढ़ेगा। हेल्थ- गलत खानपान और तनाव से पाचन प्रभावित हो सकता है। भोजन का खास ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 1

Chhattisgarh Crimes

मकर – पॉजिटिव- खर्च के साथ आमदनी भी अच्छी रहने से आर्थिक संतुलन बना रहेगा। वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन से पुराने संबंधों में सुधार आएगा। फाइनेंस से जुड़ी लाभदायक योजनाएं बनेंगी और उन पर तुरंत काम भी शुरू हो सकता है। नेगेटिव- विवाहित लोगों का ससुराल पक्ष से मनमुटाव हो सकता है। संतान से जुड़ी किसी नकारात्मक बात के कारण चिंता रहेगी, लेकिन यह स्थिति अस्थायी होगी। सकारात्मक बने रहें।

करियर- ज्यादा काम के कारण दूसरी गतिविधियों के लिए समय नहीं मिलेगा। नई योजना शुरू करने के लिए समय अभी अनुकूल नहीं है। फाइनेंस से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला भी फिलहाल न लें। कंप्यूटर और मार्केटिंग से जुड़े कारोबार में कुछ उपलब्धियां मिल सकती हैं। लव- परिवार का माहौल आपसी तालमेल से शांत रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। हेल्थ- नकारात्मक सोच को खुद पर हावी न होने दें, वरना इसका असर सेहत पर पड़ सकता है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

Chhattisgarh Crimes

कुंभ – पॉजिटिव- प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी और उनका साथ मानसिक सुकून देगा। प्रॉपर्टी की खरीद-बिक्री से जुड़ा काम चल रहा है तो अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका भी मिलेगा। नेगेटिव- निजी कामों के साथ सामाजिक गतिविधियों पर भी ध्यान दें। लापरवाही की वजह से परिवार के लोग नाराज हो सकते हैं। आसपास के लोगों के साथ तालमेल बनाए रखें। यात्रा से बचना बेहतर होगा।

करियर- बिजनेस में निवेश करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति जरूर देखें। युवा करियर को लेकर गंभीर रहेंगे और जल्दी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। लव- घर के वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से सकारात्मक माहौल रहेगा। दोस्तों से मुलाकात पुरानी यादें ताजा करेगी। हेल्थ- सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन निजी कारणों से तनाव बढ़ सकता है। प्रकृति के बीच कुछ समय बिताना और मेडिटेशन उपयोगी रहेगा। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

Chhattisgarh Crimes

मीन – पॉजिटिव- दिन की शुरुआत अच्छी खबर से हो सकती है। पिछले कुछ दिनों से जिस काम के लिए मेहनत कर रहे थे, उसका नतीजा उम्मीद से बेहतर मिल सकता है। कोई काम शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाने पर परिणाम और अच्छे होंगे। नेगेटिव- पुरानी नकारात्मक बातों को वर्तमान पर हावी न होने दें, वरना रिश्तों में खटास आ सकती है। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। विद्यार्थी मौज-मस्ती के कारण पढ़ाई से भटक सकते हैं।

करियर- नेटवर्किंग और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए अच्छे अवसर बन रहे हैं। कारोबार से जुड़ा कोई सरकारी मामला चल रहा है तो उसमें विशेष सफलता मिलने की उम्मीद है। फिलहाल बिजनेस विस्तार की योजना रोकना बेहतर होगा। लव- परिवार के संबंध मधुर और संतुलित रहेंगे। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के प्रति ईमानदार रहें। हेल्थ- कब्ज, गैस और पेट फूलने की परेशानी से बचने के लिए खानपान और दिनचर्या व्यवस्थित रखें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन भी उपयोगी रहेगा। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9